वामिका गब्बी और लोकेश कनगराज की फिल्म DC का जलवा, पहले दिन दुनियाभर से की 6 करोड़ की कमाई

DC Box Office Collection: वामिका गब्बी की फिल्म ‘DC’ ने 7 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक दी। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन भारत में 4.40 करोड़ रुपये नेट और ओवरसीज से करीब 1 करोड़ कमाए।
Wamiqa Gabbi And Lokesh Kanagaraj Film DC Box Office Collection
लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Updated on

Wamiqa Gabbi Film DC Box Office Collection: लोकेश कनगराज को अब तक दर्शकों ने बतौर निर्देशक बड़े पर्दे पर कई शानदार फिल्में देते हुए देखा है। उन्होंने कई बड़े सुपरस्टार्स के साथ काम किया है और अब वह एक्टिंग की दुनिया में भी कदम रख चुके हैं। लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी की फिल्म डीसी 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म ने अपने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक शुरुआत की है।

सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, डीसी ने भारत में पहले दिन करीब 4.40 करोड़ रुपये नेट का कारोबार किया। फिल्म ने तमिल भाषा में सबसे बेहतर प्रदर्शन किया। तमिल से फिल्म ने करीब 2.85 करोड़ रुपये कमाए और इसकी ऑक्यूपेंसी लगभग 41 प्रतिशत रही। तमिल में फिल्म के करीब 1,205 शोज हुए।

डीसी की कमाई

तेलुगु भाषा में फिल्म ने पहले दिन करीब 1.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया। यहां ऑक्यूपेंसी लगभग 28 प्रतिशत रही और करीब 881 शोज बुक हुए। हिंदी में फिल्म का प्रदर्शन फिलहाल कमजोर रहा। रिपोर्ट के मुताबिक, डीसी ने हिंदी वर्जन से करीब 30 लाख रुपये की कमाई की और ऑक्यूपेंसी लगभग 9 प्रतिशत रही। हिंदी में फिल्म के करीब 1,418 शोज हुए।

ओवरसीज से भी मिला फायदा

फिल्म ने पहले दिन ओवरसीज मार्केट से करीब 1 करोड़ रुपये कमाए हैं। इस तरह भारत और विदेशों के कलेक्शन को मिलाकर डीसी का वर्ल्डवाइड कलेक्शन करीब 6.04 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। ओवरसीज मार्केट से मिली कमाई फिल्म के लिए सकारात्मक संकेत मानी जा सकती है। डीसी में वामिका गब्बी की मौजूदगी से उम्मीद है कि हिंदी बेल्ट में फिल्म को वीकेंड पर कुछ फायदा मिल सकता है।

Wamiqa Gabbi And Lokesh Kanagaraj Film DC Box Office Collection
सनी देओल और इमरान हाशमी आमने-सामने, बंटवारा 1947 और आवारापन 2 में किसकी होगी बंपर ओपनिंग, सामने आया अनुमान

वीकेंड पर बढ़ सकती है कमाई

लोकेश कनगराज की बतौर अभिनेता पहली फिल्म डीसी का बजट करीब 25 से 40 करोड़ रुपये के बीच बताया जा रहा है। ऐसे में फिल्म को अपनी लागत निकालने के लिए आने वाले दिनों में लगातार अच्छा प्रदर्शन करना होगा। अब सबकी नजर वीकेंड कलेक्शन पर है। अगर फिल्म शनिवार और रविवार को मजबूत कमाई करती है, तो बॉक्स ऑफिस पर इसकी स्थिति बेहतर हो सकती है।

Navbharat Live
navbharatlive.com