साउथ सुपरस्टार सूर्या (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

Suriya New Film: 'सीन' की सफलता के बीच सूर्या ने फैंस को दिया नया सरप्राइज, टीजे गननावेल संग फिर मिलाया हाथ

Suriya Doctor Role: सीन की सफलता के बीच सूर्या की अगली फिल्म पर अपडेट आया है। 'सूर्या 48' में एक्टर डॉक्टर के किरदार में नजर आ सकते हैं। फिल्म में वह 'जय भीम' के निर्देशक टीजे गननावेल संग काम करेंगे।

सोनाली झा

Highlights

  • 'सीन' की सफलता के बाद सूर्या की अगली फिल्म को लेकर नया अपडेट सामने आया है।

  • सूर्या अपनी 48वीं फिल्म में डॉक्टर के किरदार में नजर आ सकते हैं।

  • इस फिल्म में सूर्या एक बार फिर 'जय भीम' के निर्देशक टीजे गननावेल के साथ काम करेंगे।

Suriya Upcoming Film Update: साउथ सुपरस्टार सूर्या इन दिनों अपनी फिल्म 'सीन' की सफलता का जश्न मना रहे हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है और रिलीज के महज 9 दिनों में ही 200 करोड़ रुपये से ज्यादा का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर चुकी है। लगातार हिट फिल्में दे रहे सूर्या के करियर के लिए यह दौर काफी अच्छा साबित हो रहा है। इसी बीच एक्टर की अगली फिल्म को लेकर भी बड़ी जानकारी सामने आई है।

बताया जा रहा है कि सूर्या अपनी 48वीं फिल्म में एक डॉक्टर के किरदार में नजर आएंगे। इस फिल्म के लिए वह एक बार फिर निर्देशक टीजे गननावेल के साथ काम करने जा रहे हैं। सूर्या की अपकमिंग फिल्म का टेंटेटिव टाइटल 'सूर्या 48' बताया जा रहा है। इस फिल्म के जरिए एक्टर और निर्देशक टीजे गननावेल की जोड़ी दोबारा साथ आ रही है। इससे पहले दोनों ने फिल्म 'जय भीम' में काम किया था।

जय भीम के बाद फिर साथ आएंगे सूर्या और टीजे गननावेल

जय भीम में अभिनेता सूर्या एक वकील के किरदार में नजर आए थे और उनकी एक्टिंग को दर्शकों की खूब सराहना मिली थी। अब नए प्रोजेक्ट में सूर्या डॉक्टर की भूमिका निभाते दिखाई देंगे। फिल्म का निर्माण होम्बाले फिल्म्स के बैनर तले किया जा रहा है। हालांकि, फिल्म की कहानी, बाकी कलाकारों और रिलीज डेट को लेकर अभी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। पुराने सफल कोलाबरेशन को देखते हुए फैंस इस प्रोजेक्ट को लेकर काफी उत्साहित हैं।

कंगुवा के बाद सूर्या ने की शानदार वापसी

सूर्या के करियर में पिछले कुछ समय में कई उतार-चढ़ाव देखने को मिले। बड़े बजट की फिल्म 'कंगुवा' से दर्शकों को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई। इसके बाद 'रेट्रो' ने उनकी किस्मत बदल दी और फिल्म सफल साबित हुई। फिर 'कुरप्पु' और 'विश्वनाथ एंड सन्स' जैसी फिल्मों ने भी उनके करियर को मजबूती दी। अब 'सीन' की सफलता ने एक बार फिर सूर्या की बॉक्स ऑफिस पर पकड़ मजबूत कर दी है।

9 दिनों में सीन ने कमाए 227 करोड़ रुपये

बॉक्स ऑफिस के आंकड़ों के मुताबिक, करीब 50 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'सीन' ने 9 दिनों में भारत में 127.20 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। वहीं फिल्म का घरेलू ग्रॉस कलेक्शन 147.75 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। विदेशों में फिल्म ने 79.50 करोड़ रुपये कमाए हैं। इस तरह इसका कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 227.25 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

पुणे के बाद अब नागपुर, नासिक और कोल्हापुर में भी चलेगी भारत टैक्सी! अमित शाह ने किया बड़ा ऐलान

Chhath Puja 2026 Live Updates: आज अस्ताचलगामी सूर्य को दिया गया अर्घ्य, घाटों पर उमड़े श्रद्धालु

जब लालू यादव ने राज ठाकरे को दी थी खुली चुनौती, क्या है मुंबई के शिवाजी पार्क में छठ करने वाली घटना? VIDEO

UNGA Death Penalty Vote: फांसी की सजा खत्म करने के प्रस्ताव पर भारत का विरोध, अमेरिका-चीन भी आए साथ

Kal Ka Mausam: 16 नवंबर को कहां होगी बारिश और कहां छाएगा कोहरा? IMD ने जारी किया अलर्ट