बॉक्स ऑफिस पर 'रामायण' की सुनामी, 10वें दिन तोड़ा 'एनिमल' का रिकॉर्ड, दुनियाभर में कमाई 1200 करोड़ के पार

Ramayana Box Office Collection Day 10: रणबीर कपूर और यश की फिल्म 'रामायण पार्ट-1 ने देश में 72.90 करोड़ कमाए। दुनियाभर में 1,228 करोड़ के कलेक्शन के साथ इसने 'एनिमल' को पछाड़ दिया।
Ramayana Worldwide Collection
फिल्म रामायण(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • रामायण ने अभीतक भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 72.90 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया।

  • फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 1,228 करोड़ रुपये तक पहुंच गया।

  • रणबीर कपूर की रामायण ने उनकी फिल्म एनिमल के 717.30 करोड़ रुपये के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा।

  • हिंदी संस्करण से फिल्म अब तक 527.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है।

Ramayana Worldwide Collection: रणबीर कपूर और यश की फिल्म रामायण ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता के नए पैमाने तय कर दिए हैं। फिल्म की कमाई में जबरदस्त उछाल देखने को मिला। इस फिल्म ने एक ही दिन में भारतीय बाजार से 72.90 करोड़ रुपये का शुद्ध कलेक्शन किया। बीते शुक्रवार के मुकाबले यह आंकड़ा 51.6 प्रतिशत ज्यादा है, जो दर्शकों के बीच फिल्म के क्रेज को साफ दर्शाता है।

दुनियाभर के थियेटर्स में गूंज रही है श्रीराम गाथा

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन के साथ-साथ विदेशी धरती पर भी इस फिल्म रामायण का डंका बज रहा है। अबतक घरेलू बाजार में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 685.60 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, जबकि भारत में इसकी ग्रॉस कलेक्शन 819.50 करोड़ रुपये हो चुका है।

दूसरी ओर वर्ल्डवाइड 10वें दिन 30 करोड़ रुपये की आमदनी हुई। इसके साथ ही विदेशों से होने वाली कुल कलेक्शन 408.50 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन अब 1,228 करोड़ रुपये हो गया है। इस ऐतिहासिक कलेक्शन में घरेलू बाजार की हिस्सेदारी 66.7 प्रतिशत है, जबकि विदेशी दर्शकों का योगदान 33.3 प्रतिशत रहा है।

सिनेमाघरों में दिखा हिंदी बेल्ट का दबदबा

भाषाओं के आधार पर देखें तो हिंदी भाषी दर्शकों ने फिल्म रामायण को सबसे ज्यादा प्यार दिया है। बीते शनिवार को अकेले हिंदी संस्करण ने 18,557 शो के जरिए से 53.75 करोड़ रुपये जुटाए। अब तक कुल घरेलू कलेक्शन में हिंदी वर्जन का हिस्सा 527.25 करोड़ रुपये है, जो कुल कलेक्शन का 76.9 प्रतिशत बैठता है।

Ramayana Worldwide Collection
रामायण को मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मान, गोवा में 57वें IFFI के ब्रिक्स सेगमेंट में होगी पहली स्क्रीनिंग

दक्षिण भारतीय भाषाओं में भी फिल्म रामायण की पकड़ मजबूत बनी हुई है। कन्नड़ संस्करण ने अब तक 57.35 करोड़ और तेलुगु ने 44.90 करोड़ रुपये का कलेक्शन हुआ। इसके अलावा तमिल से 29.65 करोड़ और मलयालम से 26.45 करोड़ रुपये का योगदान मिला है। बीते शनिवार को सभी 5 भाषाओं में कुल ऑक्यूपेंसी 45.5 प्रतिशत रही, जिसमें मलयालम 83 प्रतिशत के साथ सबसे आगे रहा।

रणबीर कपूर ने खुद की ब्लॉकबस्टर फिल्म को दी मात

रणबीर कपूर ने अपनी ही पिछली ब्लॉकबस्टर फिल्म 'एनिमल' के रिकॉर्ड को काफी पीछे छोड़ दिया है। संदीप रेड्डी वांगा के डायरेक्शन में बनी 'एनिमल' ने अपने 10वें दिन भारत में सिर्फ 36 करोड़ रुपये कमाए थे, जो 'रामायण' की दसवें दिन की कमाई के आधे से भी कम है। 10वें दिन तक 'एनिमल' का कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 717.30 करोड़ रुपये था।