Sunny Deol On Border 2 (फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम) 
मनोरंजन

'बॉर्डर 2' ने ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर गाड़े झंडे, 295 करोड़ की कमाई पर सनी देओल ने साझा किया खास वीडियो

Sunny Deol On Border 2 Success: सनी देओल ने 'बॉर्डर 2' की सफलता पर फैंस का आभार जताया है। फिल्म ने दुनिया भर में 295 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है और लगातार रिकॉर्ड तोड़ रही है।

अनिल सिंह

Sunny Deol On Border 2: वॉर-ड्रामा फिल्म 'बॉर्डर 2' बॉक्स ऑफिस पर रुकने का नाम नहीं ले रही है। गणतंत्र दिवस के मौके पर रिलीज हुई इस फिल्म ने न केवल रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है, बल्कि दर्शकों की भावनाओं को भी गहराई से छुआ है। फिल्म की इस अभूतपूर्व सफलता और प्रशंसकों से मिल रहे अपार प्यार को देखकर अभिनेता सनी देओल भावुक हो गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को इस ऐतिहासिक जीत का श्रेय देते हुए खास संदेश साझा किया है।

सनी देओल ने फिल्म की सफलता को व्यक्तिगत उपलब्धि के बजाय "देश की जीत" के रूप में पेश किया है।

"आवाज आपके दिलों तक गई": सनी का भावुक संदेश

सनी देओल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें वे प्रकृति के बीच सुकून से बैठे नजर आ रहे हैं। वीडियो में अपनी मशहूर खनकदार आवाज में उन्होंने कहा, "आवाज कहां तक गई? आपके दिलों तक! आप सभी को मेरी फिल्म 'बॉर्डर 2' बहुत पसंद आई, इसके लिए आप सभी का तहे दिल से शुक्रिया। मैं आप सभी से बहुत प्यार करता हूं।" अभिनेता ने कैप्शन में लिखा कि यह फिल्म उनकी या मेकर्स की नहीं, बल्कि "मेरी, आपकी और हम सबकी" फिल्म है।

ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ के करीब

'बॉर्डर 2' का जादू सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी सिर चढ़कर बोल रहा है। ताजा आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर 295 करोड़ रुपये से ज्यादा का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी इस फिल्म की कहानी और गानों ने दर्शकों को 1997 की याद दिला दी है। फिल्म में सनी देओल के साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी की दमदार केमिस्ट्री को फिल्म की सबसे बड़ी ताकत माना जा रहा है।

क्लाइमैक्स में पुराने दिग्गजों की एंट्री ने जीता दिल

दर्शकों के बीच सबसे ज्यादा चर्चा फिल्म के आखिरी हिस्से (क्लाइमैक्स) की हो रही है। बताया जा रहा है कि फिल्म के अंत में 1997 की ऑरिजनल 'बॉर्डर' के मुख्य कलाकारों को एक खास अंदाज में दिखाया गया है, जिसे देखकर सिनेमाघरों में तालियों की गड़गड़ाहट नहीं थम रही। टी-सीरीज और जेपी दत्ता के बैनर तले बनी यह फिल्म अपनी देशभक्ति और इमोशनल कनेक्ट की वजह से साल 2026 की सबसे बड़ी हिट बनने की राह पर है।

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत