इक्कीस ट्रेलर (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

सनी देओल ने पिता धर्मेंद्र की फिल्म ‘इक्कीस’ के ट्रेलर पर जताया गर्व, बोले- पापा फिर से मचाएंगे धमाल

Ikkis Trailer Release: सनी देओल ने अपने इंस्टाग्राम पर पिता धर्मेंद्र की फिल्म ‘इक्कीस’ के ट्रेलर शेयर करते हुए भावुक प्रतिक्रिया दी और अगस्त्य नंदा के डेब्यू की भी जमकर तारीफ की।

स्नेहा मौर्या

Sunny Deol Praises Dharmendra after Ikkis Trailer: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र और अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा की अपकमिंग डेब्यू फिल्म ‘इक्कीस’ लंबे वक्त से सुर्खियो में छाई हुई थी। इसी बीच हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया। जिसके बाद अभिनेता सनी देओल ने अपने पिता को देखकर अपना रिएक्शन सोशल मीडिया पर शेयर किया है। सनी इस ट्रेलर को देखकर काफी इमोशनल नजर आए और उन्होंने धर्मेंद्र के अभिनय की जमकर तारीफ की।

सनी ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म का ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा, “पापा फिर से धमाल मचाने वाले हैं। आप बहुत अच्छे लग रहे हैं, पापा। मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं। प्यारे अगस्त्य, ढेर सारी शुभकामनाएं। आप भी धमाल मचाने वाले हैं।” सनी के इस पोस्ट पर फैंस ने भी कमेंट कर धर्मेंद्र और अगस्त्य नंदा के लिए शुभकामनाएं दीं।

क्या है ‘इक्कीस’ के ट्रेलर की कहानी

‘इक्कीस’ का ट्रेलर 29 अक्टूबर को रिलीज हुआ था। इस फिल्म में परमवीर चक्र विजेता सेकेंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल की सच्ची कहानी दिखाई गई है, जिन्होंने 1971 के भारत-पाक युद्ध में देश के लिए वीरगति पाई थी। इस फिल्म से अगस्त्य नंदा, यानी अमिताभ बच्चन के नाती, बॉलीवुड में अपना डेब्यू कर रहे हैं। ट्रेलर में अगस्त्य को एक बहादुर सैनिक के रूप में दिखाया गया है, जो अपने देश की रक्षा के लिए अपनी जान न्योछावर कर देता है। वहीं, धर्मेंद्र फिल्म में अरुण खेत्रपाल के पिता की भूमिका निभा रहे हैं, जो बेटे के बलिदान को समझने की भावनात्मक यात्रा पर निकलते हैं।

फिल्म में ये सितारे आए हैं नजर

फिल्म का निर्देशन श्रीराम राघवन ने किया है, जो अपने इंटेंस और क्लासिक फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। ‘इक्कीस’ का निर्माण दिनेश विजान और मैडॉक फिल्म्स ने किया है। इस फिल्म में अक्षय कुमार की भांजी सिमर भाटिया भी नजर आएंगी, जो इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। अक्षय कुमार ने भी सोशल मीडिया पर सिमर को शुभकामनाएं दीं, जबकि अमिताभ बच्चन ने अपने नाती अगस्त्य की तारीफ करते हुए लिखा कि “वो गर्व महसूस कर रहे हैं कि अगस्त्य ने इतनी खूबसूरती से रोल निभाया।” फिल्म दिसंबर 2025 में रिलीज होने की उम्मीद है, और दर्शकों को धर्मेंद्र और अगस्त्य नंदा की इस भावनात्मक कहानी का बेसब्री से इंतजार है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

लद्दाख में वायुसेना ने रचा इतिहास: 13,629 फीट की ऊंचाई पर उतरा गजराज; चीन सीमा पर बढ़ी भारत की क्षमता

2004 में सोनिया गांधी ने क्यों ठुकराया था प्रधानमंत्री पद, क्या राहुल और प्रियंका असली वजह; जानें अंदर की बात

अभिषेक बनर्जी के घर पर झड़प मामले में ममता ने दी सुप्रीम कोर्ट जाने की चेतावनी, BJP पर साजिश का लगाया आरोप

दिल्ली के बाद अब केरल हुआ सीजेपी का नया ठिकाना, जंतर-मंतर एट कोची में अभिजीत दिपके ने भरी हुंकार

बेटे के आए अच्छे नंबर तो बाप ने खुश होकर गिफ्ट में दे दी 2.30 करोड़ की BMW कार, अब क्या करेगा नाबालिग बेटा..?