- Hindi News »
- Entertainment »
- Bihar Election 2025 Mathili Thakur Alinagar Seat Anup Jalota Wishes
भारी मतों से विजयी हों लोकगायिका मैथिली ठाकुर, अनूप जलोटा ने बिहार की बेटी को दिया आशीर्वाद
Maithili Thakur News: लोक गायिका मैथिली ठाकुर बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में अलिनगर सीट से मैदान में हैं। वहीं, उन्हें अनूप जलोटा ने बधाई दी और कहा कि वो बहुमत से जीतेंगी और जनता की सेवा करेंगी।
- Written By: स्नेहा मौर्या

अनूप जलोटा, मैथिली ठाकुर (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Bihar Assembly Elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में अलिनगर सीट सबसे चर्चित सीटों में से एक बन गई है। इस बार यहां मुकाबला आरजेडी के वरिष्ठ नेता विनोद मिश्रा और पहली बार चुनावी मैदान में उतर रहीं मशहूर लोक गायिका मैथिली ठाकुर के बीच है। जहां विनोद मिश्रा का राजनीतिक अनुभव मजबूत पक्ष है, वहीं मैथिली की लोकप्रियता और जनसंपर्क उनकी सबसे बड़ी ताकत बनकर उभरी है।
दरअसल, मैथिली ठाकुर की इस नई पारी पर संगीत जगत से भी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। पद्मश्री से सम्मानित गायक अनूप जलोटा ने मैथिली को समर्थन देते हुए कहा कि “मुझे बेहद खुशी है कि संगीत जगत से आने वाली गायिका मैथिली ठाकुर को भाजपा ने टिकट दिया है। उनके गीतों ने लोगों के दिलों को छुआ है, और अब वह जनसेवा के क्षेत्र में भी लोगों के बीच अपनी पहचान बनाएंगी।”
अनूप जलोटा ने मैथिली ठाकुर को बिहार चुनाव के लिए दी बधाई
अनूप जलोटा ने आगे कहा, “मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि मैथिली भारी बहुमत से विजयी हों और बिहार की जनता की सेवा करें। उनका संगीत और समर्पण, दोनों ही उन्हें एक बेहतर जनप्रतिनिधि बनाएंगे।”हाल ही में बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल की मौजूदगी में मैथिली ठाकुर ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी। तभी से उनके चुनाव मैदान में उतरने की चर्चाएं तेज हो गई थीं, जो अब सच साबित हो चुकी हैं। मैथिली इस समय अपने क्षेत्र में जोश के साथ प्रचार कर रही हैं और जनता से सीधा संवाद बना रही हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Prabhas की फिल्म ‘फौजी’ की शूटिंग से पहले बड़ा हादसा, क्रू मेंबर की मौत, 5 घायल, सेट पर पसरा मातम
AC कार छोड़ रिक्शा में निकले Varun Dhawan, वीडियो पोस्ट कर अचानक किया डिलीट, फैंस हुए हैरान
Thalapathy Vijay की गोट का एक सीन हुआ ट्रेंड, चुनावी नतीजों से जुड़कर फैंस बोले- पहले ही लिखी गई थी स्क्रिप्ट
दुबई अटैक के बाद मस्कट में फंसीं Ameesha Patel, सोशल मीडिया पर शेयर किया दर्द, बोलीं- ये जंग कब खत्म होगी
हालांकि कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर एक पुराना वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें कुछ लोग ‘मैथिली गो बैक’ के नारे लगाते दिखे थे। बाद में जांच में यह वीडियो पुराना पाया गया। उनके समर्थकों का कहना है कि यह वीडियो उनकी छवि को नुकसान पहुंचाने के मकसद से वायरल किया गया था।
ये भी पढ़ें- हम सुपर सेंसर बोर्ड नहीं…‘ताज स्टोरी’ विवाद पर दिल्ली HC का सख्त रुख, याचिकाकर्ता को लगाई फटकार
मधुबनी की रहने वाली लोक गायिका
बता दें कि मधुबनी की रहने वाली मैथिली ठाकुर का जन्म 25 जुलाई 2000 को हुआ था। उन्होंने बचपन से ही संगीत को अपना जीवन बना लिया। उनके पिता रमेश ठाकुर एक संगीत शिक्षक हैं। मैथिली ने कई भारतीय भाषाओं में लोकगीत और भक्ति संगीत गाए हैं। उन्हें हाल ही में नेशनल क्रिएटर अवॉर्ड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सम्मानित किया था।
Bihar election 2025 mathili thakur alinagar seat anup jalota wishes
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
US Iran War: युद्ध या समझौता? डील की शर्तों के बीच सरेंडर की मांग, ट्रंप बोले- अब सफेद झंडा दिखाए ईरान
May 06, 2026 | 03:44 AM21 साल बाद छोटा हाथी का बड़ा धमाका, Tata Ace Gold+ XL लॉन्च, अब ज्यादा लोड ज्यादा कमाई
May 06, 2026 | 03:23 AMट्रंप के फैसले से हजारों अफगानियों की बढ़ी मुश्किलें! कुवैत में फंसे दाने-दाने को मोहताज हुए हजारों लोग
May 06, 2026 | 03:21 AMHormuz Strait Tension: दुबई पोर्ट के पास जहाजों का जमावड़ा! होर्मुज की खाड़ी से क्यों बनाई दूरी?
May 06, 2026 | 02:36 AMUS Texas Shooting: टेक्सास में अंधाधुंध फायरिंग में 2 की मौत और 3 घायल, पुलिस ने हमलावर को किया अरेस्ट
May 06, 2026 | 01:41 AMShehbaz Sharif के परिवार को बड़ी राहत! भ्रष्टाचार के केस में बेटी-दामाद हुए बरी, अदालत ने आरोपों को किया खारिज
May 06, 2026 | 01:09 AMसीजफायर बेअसर! समुद्र में जारी है जहाजों पर हमला, अमेरिका ने ईरान पर मढ़ा युद्ध भड़काने का आरोप
May 06, 2026 | 12:25 AMवीडियो गैलरी

TMC के गुंडे अब पंचर बनाएंगे… बंगाल फतह के बाद सीएम योगी बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 05, 2026 | 12:09 PM
ममता बनर्जी के ‘वोट टैंपरिंग’ वाले दावे पर AIMIM प्रवक्ता का बड़ा बयान, विपक्ष को दी आत्म-मंथन की सलाह
May 05, 2026 | 11:52 AM
बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM
बंगाल में लाठीचार्ज, कहीं खून खराबा तो कहीं चले लात घूसे, काउंटिंग के दौरान BJP-TMC समर्थकों का हंगामा, VIDEO
May 04, 2026 | 03:50 PM
Assam Election 2026: ‘पंजे’ पर भारी पड़ रहा ‘कमल’, रूझानों में बीजेपी आगे, असम में फिर चला हिमंता का जादू
May 04, 2026 | 01:08 PM
West Bengal Elections: बंगाल में कमल खिलेगा! शुरुआती रुझानों में BJP की बढ़त पर क्या बोले राजनेता- VIDEO
May 04, 2026 | 12:01 PM














