सनी देओल ने ‘डकैत’ फिल्म (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

जब फिल्म के सेट पर असली बंदूक लेकर पहुंच गए थे सनी देओल, सत्यजीत पुरी ने किया चौंकाने वाला खुलासा

Sunny Deol Dacait Movies: अभिनेता सत्यजीत पुरी ने हाल ही में एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि ‘डकैत’ की शूटिंग के दौरान सनी देओल अपने साथ असली बंदूक रखते थे ताकि असली डकैतों से खुद की सुरक्षा कर सकें।

स्नेहा मौर्या

Sunny Deol Dacait Movies Shooting Story: बॉलीवुड के एक्शन स्टार सनी देओल अपनी दमदार एक्टिंग और गुस्से वाले अंदाज के लिए मशहूर हैं। उनकी फिल्मों में दिखने वाला एक्शन अक्सर इतना रियल लगता है कि दर्शक उसे सच्चाई मान बैठते हैं। लेकिन इस बार उनके बारे में जो खुलासा हुआ है, वह सचमुच चौंकाने वाला है। हाल ही में अभिनेता सत्यजीत पुरी ने एक दिलचस्प किस्सा साझा किया, जिसमें उन्होंने बताया कि सनी देओल ने फिल्म ‘डकैत’ की शूटिंग के दौरान असली बंदूक अपने पास रखी थी।

दरअसल, 1987 में रिलीज हुई राजकुमार संतोषी निर्देशित फिल्म ‘डकैत’ की शूटिंग मध्य प्रदेश के भिंड-मुरैना इलाके में की जा रही थी। यह इलाका उस समय असली डकैतों के लिए बदनाम था। ऐसे में जब फिल्म की टीम यहां शूटिंग करने पहुंची, तो पूरे माहौल में डर और तनाव का असर साफ झलक रहा था।

सत्यजीत पुरी ने ‘डकैत’ का शेयर किया किस्सा

सत्यजीत पुरी ने बताया कि “भिंड-मुरैना का इलाका उस दौर में बेहद खतरनाक माना जाता था। शूटिंग के दौरान सनी देओल ने एहतियात के तौर पर एक असली बंदूक अपने पास रख ली थी ताकि अगर किसी असली डकैत से सामना हो जाए, तो वे अपनी सुरक्षा कर सकें।”

उन्होंने मजाकिया लहजे में आगे कहा, “सनी को जानते हुए अगर कोई चालाकी दिखाता, तो वो शायद दो-चार असली डकैतों को सच में गोली मार देते।” उनके इस बयान ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है, और फैन्स अब इस किस्से को लेकर जमकर चर्चा कर रहे हैं।

सनी देओल ने फिल्म में निभाया था ये किरादार

इस फिल्म के बार में बात करें तो ‘डकैत’ में सनी देओल ने अर्जुन यादव नाम के एक ऐसे इंसान का किरदार निभाया था जो सिस्टम और समाज से लड़ते हुए बागी बन जाता है। उनके साथ मीनाक्षी शेषाद्रि, सत्यजीत पुरी और रजा मुराद जैसे कलाकारों ने भी शानदार अभिनय किया था।

यह फिल्म सनी देओल के करियर की शुरुआती हिट फिल्मों में से एक थी, जिसने उन्हें एक्शन हीरो के रूप में स्थापित किया और अब जब यह किस्सा सामने आया है कि उन्होंने असल में अपनी सुरक्षा के लिए बंदूक रखी थी, तो अब लोग  उन्हें असल जिंदगी में भी रियल हीरो बता रहे हैं।

तेलंगाना में फिर छाया बिहारी DNA का मुद्दा, रेवंत रेड्डी ने KCR पर बोला हमला, कहा- बाहर से आकर लूट रहे हैं

DUSU चुनाव में ABVP का दबदबा, 4 में से 3 पदों पर जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट

DUSU Election Result 2026 LIVE: DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट

ड्रग्स तस्करी और PACL फ्रॉड पर ED का शिकंजा, हैदराबाद-मंदसौर में संपत्ति कुर्क, करोड़ों के शेयर जब्त

लिफाफा चुनाव चिह्न को लेकर बंगाल में घमासान, AISF का EC के फैसले पर ऐतराज, कोर्ट जाने की दी चेतावनी