गोविंदा के बेटे यशवर्धन आहूजा की डेब्यू फिल्म पर मां सुनीता का बड़ा खुलासा  
मनोरंजन

Sunita Ahuja: सैयारा से बेहतर होगी यशवर्धन आहूजा की डेब्यू फिल्म, मां सुनीता आहूजा ने किया बड़ा दावा

Yashvardhan Ahuja: सुनीता आहूजा और गोविंदा इस समय तलाक को लेकर चल रही खबरों की वजह से सुर्खियों में हैं। लेकिन सुनीता आहूजा ने दावा किया है कि उनके बेटे यशवर्धन की डेब्यू फिल्म सैयारा से भी बड़ी होगी।

अनिल सिंह

StartFragment

Sunita Ahuja On Yashvardhan Ahuja Debut Film: सुनीता आहूजा इस समय सुर्खियों में बनी हुई हैं, पति गोविंदा के साथ उनके रिश्तों के मतभेद को लेकर तरह-तरह की खबरें सामने आई। दोनों तलाक लेने वाले हैं ऐसी खबरें भी सामने आई थी। हालांकि परिवार की तरफ से उन खबरों का खंडन किया गया। अब सुनीता आहूजा अपने बेटे की डेब्यू फिल्म के बारे में बात करते हुए नजर आई हैं, उन्होंने बताया है कि जल्द ही यशवर्धन बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हैं, उनकी डेब्यू फिल्म सैयारा से बड़ी फिल्म साबित होगी।

गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने एक इंटरव्यू के दौरान अपने बेटे की डेब्यू फिल्म को लेकर बात की। इंटरव्यू के दौरान जब उनसे यह पूछा गया कि यशवर्धन इतना हैंडसम है लोगों का कहना है कि सैयारा फिल्म में उसे होना चाहिए था, तो सुनीता ने मुस्कुराते हुए कहा काश! लेकिन यश उससे भी बेहतर फिल्म कर रहा है। उन्होंने आगे बताया कि उन्होंने अब तक अहान पांडे की डेब्यू फिल्म सैयारा देखी नहीं है। मगर उस फिल्म को यश दो बार देख चुके हैं। सुनीता बोली मैं भी देखूंगी वह जल्दी नेटफ्लिक्स पर आने वाली है। सभी बच्चों को मेरी तरफ से शुभकामनाएं। सब खूब नाम कमाएं।

किस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करेंगे यशवर्धन आहूजा

गोविंदा के बेटे यशवर्धन आहूजा किस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करेंगे, इसके बारे में उन्होंने खुलासा नहीं किया। लेकिन उन्होंने यह जरूर बताया कि फिल्म का वर्कशॉप चल रहा है। शूटिंग की शुरुआत जल्दी होने वाली है। उन्होंने यह भी कहा कि वह यशवर्धन आहूजा को हमेशा समझाती रहती हैं कि फिल्मों में एंट्री के लिए सुझाव या किसी मदद के लिए गोविंदा के पास मत जाना। वह आपको 90 के दशक की बात बताएंगे, लेकिन अब सब बदल गया है।

डेब्यू का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं फैंस

गोविंदा के बेटे यशवर्धन आहूजा की अगर बात करें तो वह सोशल मीडिया पर बेहद ज्यादा एक्टिव रहते हैं। अपनी मम्मी और बहन के साथ हमेशा ही वह स्पॉट किए जाते हैं। वह काफी हैंडसम हैं। ऐसे में गोविंदा के चाहने वाले उम्मीद लगाए बैठे हैं कि यशवर्धन आहूजा गोविंदा की ही तरह बॉलीवुड में जबरदस्त नाम कमाएंगे, लेकिन फिलहाल अब तक उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू नहीं किया है। गोविंदा के चाहने वाले उनके डेब्यू का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

EndFragment

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z