सुनैना रोशन (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

‘चलना भी मुश्किल हो जाता है…’ ऋतिक रोशन की बहन सुनैना का हेल्थ स्ट्रगल पर छलका दर्द, शेयर किया VIDEO

Hrithik Roshan Sister Sunaina: कैंसर और 140 किलो वजन से जूझ चुकीं सुनैना रोशन अब सोशल एंग्जाइटी से लड़ रही हैं। उन्होंने वीडियो शेयर कर बताया कि कैसे यह समस्या उनके रोजमर्रा के जीवन को प्रभावित की।

स्नेहा मौर्या

Sunaina Roshan Social Anxiety: ऋतिक रोशन की बहन सुनैना रोशन हमेशा अपनी हेल्थ जर्नी और मानसिक संघर्षों के बारे में खुलकर बात करती रही हैं। कभी 140 किलो वजन और कई जानलेवा बीमारियों से घिरी सुनैना आज एकदम फिट और मजबूत दिखाई देती हैं। लेकिन अब उन्होंने अपने जीवन की एक नई चुनौती सोशल एंग्जाइटी के बारे में सोशल मीडिया पर खुलकर बात की है।

हाल ही में शेयर किए एक वीडियो में सुनैना ने बताया कि कैसे वह अपनी इस मानसिक स्थिति से जूझ रही हैं। वह न केवल एक ऑथर हैं बल्कि वेलनेस एडवोकेट के रूप में भी लोगों को प्रेरित करती हैं। वीडियो में उन्होंने लिखा, “कभी-कभी मेरे पैर कांपने लगते हैं, दिमाग बहुत तेज दौड़ने लगता है। लेकिन अब मैं समझ चुकी हूं कि पीछे हटना कमजोरी नहीं, बल्कि खुद को चुनने की ताकत है।”

सोशल एंग्जाइटी ने क्यों बढ़ाई परेशानी?

सुनैना ने बताया कि सोशल एंग्जाइटी उनके रोजमर्रा के कामों को तक प्रभावित कर देती है। उनके मुताबिक, “ये वह डर है जो कमरे में दाखिल होने से पहले ही आ जाता है। आप सोचते रहते हो कि लोग आपको जज कर रहे हैं, जबकि ऐसा होता नहीं है। मैं भी इसी से गुजरी हूं और आज भी कभी-कभी गुज़रती हूं।”

उन्होंने कहा कि जब भी वह भीड़ में जाती हैं, तो उनके पैर कांपने लगते हैं, सुन्न हो जाते हैं और ऐसा लगता है जैसे शरीर उनका साथ नहीं दे रहा। यही वजह है कि वह कई बार किसी के सहारे की जरूरत महसूस करती हैं। इसी समस्या के कारण उन्होंने लंबे समय तक सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखी।

कैसे मिली राहत?

सुनैना बताती हैं कि सोशल मीडिया ब्रेक, मेडिटेशन, थेरेपी सेशन और खुद से बातचीत ने उन्हें अंदर से मजबूत बनाया है। यह धीरे-धीरे ठीक होने वाली प्रक्रिया है और वह चाहती हैं कि लोग इस विषय पर खुलकर बात करें।

कई गंभीर बीमारियों से जीत चुकीं सुनैना

सुनैना रोशन पहले सर्वाइकल कैंसर, सर्वाइकल लिंफोमा, ग्रेड 3 फैटी लिवर, डायबिटीज, स्लीप एपनोइया, हाइपरटेंशन और हार्ट समस्याओं जैसी गंभीर बीमारियों से लड़ चुकी हैं। कीमोथेरपी के दौरान उनके बाल झड़ गए थे, जिससे वे डिप्रेशन में चली गईं। इसी दौर में उनका परिवार से भी मनमुटाव हुआ था, और वे खाने का सहारा लेकर खुद को नुकसान पहुंचा रही थीं।

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z