पहली बार पापा शाहरुख खान संग पर्दे पर एक्शन करेंगी सुहाना 
मनोरंजन

पहली बार पापा संग पर्दे पर एक्शन करेंगी सुहाना, शाहरुख खुद दे रहे हैं ट्रेनिंग, फराह खान ने खोला राज

Farah Khan on Suhana: शाहरुख खान की आगामी फिल्म ‘किंग’ में पहली बार उनकी बेटी सुहाना खान उनके साथ पर्दे पर एक्शन करती नजर आएंगी। सुहाना खान इस फिल्म में हाई-ऑक्टेन एक्शन सीन करेंगी।

सोनाली झा

Suhana Khan Action Scenes: शाहरुख खान एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाका करने की तैयारी में हैं। उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘किंग’ को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्सुकता है। लेकिन इस बार उत्साह दोगुना इसलिए है क्योंकि फिल्म में पहली बार शाहरुख अपनी बेटी सुहाना खान के साथ स्क्रीन शेअर करते नजर आएंगे। सुहाना पहले ही 'द आर्चीज' से बॉलीवुड में डेब्यू कर चुकी हैं, लेकिन ‘किंग’ उनके करियर का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट माना जा रहा है।

फिल्म से शाहरुख का लुक सामने आ चुका है, जिसमें किंग खान इंटेंस और पावरफुल अवतार में दमदार एक्शन करते दिखे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिर्फ शाहरुख ही नहीं, बल्कि सुहाना भी इस फिल्म में हाई-ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंस करती नजर आएंगी। और इन एक्शन सीन के लिए उन्हें ट्रेनिंग कोई और नहीं बल्कि खुद पापा शाहरुख खान दे रहे हैं।

फराह खान ने की सुहाना की तारीफ

इस बात का खुलासा शाहरुख की करीबी दोस्त फराह खान ने किया। दुबई में एक इवेंट के दौरान फराह ने बताया कि सुहाना बेहद मेहनती हैं और लगातार अपनी फिटनेस व एक्शन ट्रेनिंग पर काम कर रही हैं। वायरल वीडियो में फराह सुहाना की तारीफ करते हुए कहती हैं कि सुहाना बहुत हार्डवर्किंग है। वो ‘किंग’ में नजर आने वाली है। और मुझे पता है शाहरुख उसे एक्शन में ट्रेन कर रहे हैं।

सुहाना खान की स्क्रीन प्रेजेंस

फराह ने यह भी बताया कि शाहरुख बेटे आर्यन खान को लेकर भी बेहद गर्व महसूस करते हैं, जिन्होंने अपनी वेब सीरीज के साथ फर्स्ट-टाइम डायरेक्शन में कमाल किया है। सुहाना ने 2023 में जोया अख्तर की फिल्म ‘द आर्चीज’ से ओटीटी पर डेब्यू किया था। उस फिल्म में उनकी स्क्रीन प्रेज़ेंस और अभिनय को मिक्स्ड लेकिन पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला। अब ‘किंग’ उनके लिए बड़ा मौका है, क्योंकि फिल्म में एक्शन, इमोशन और बड़े स्टारकास्ट का जबरदस्त मेल देखने को मिलेगा।

शाहरुख और सुहाना की फिल्म

‘किंग’ में शाहरुख और सुहाना के साथ दीपिका पादुकोण और अभिषेक बच्चन भी अहम किरदारों में होंगे। शाहरुख और दीपिका की जोड़ी पहले भी कई ब्लॉकबस्टर दे चुकी है, ऐसे में यह कॉम्बिनेशन एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा सकता है। सूत्रों की मानें तो फिल्म की शूटिंग तेज़ी से चल रही है और इसे अगले साल थिएटर्स में रिलीज किया जाएगा। फैंस खासकर इस बात को लेकर सबसे ज्यादा उत्साहित हैं कि पहली बार वे शाहरुख खान और सुहाना को एक्शन मोड में साथ देख पाएंगे।

Cyclone Alert: दिल्ली से आंध्र तक 19 राज्यों में अर्नब चक्रवात का असर, बारिश-तेज हवाओं और लैंडस्लाइड का अलर्ट

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान