'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

SpiderMan Collection Day 3: हॉलीवुड का जलवा बरकरार! 'स्पाइडर-मैन' ने तीसरे दिन 'द ओडिसी' को दी मात

SpiderMan Movie India Collection Day 3: हॉलीवुड स्टार टॉम हॉलैंड और ज़ेंडया की फिल्म 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' ने सिर्फ 3 दिनों में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये का ग्रॉस आंकड़ा पार किया।

यति सिंह

SpiderMan Movie Collection Box Office Day 3: मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की फिल्म स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे ने भारतीय सिनेमाघरों में अपनी रिलीज के साथ ही तहलका मचा दिया है। टॉम हॉलैंड और ज़ेंडया अभिनीत यह सुपरहीरो थ्रिलर दर्शकों के दिलों पर राज कर रही है। अमेरिका से 1 दिन पहले भारत में रिलीज होने की खास रणनीति का मेकर्स को जबर्दस्त फायदा मिला है। शुरुआती वीकेंड में फिल्म ने जिस रफ्तार से कमाई की है, उसने ट्रेड पंडितों को भी हैरान कर दिया है। सिर्फ 3 दिनों के अंदर इस फिल्म ने घरेलू बाजार में 200 करोड़ रुपये ग्रॉस का ऐतिहासिक आंकड़ा पार कर लिया है।

स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे ने वीकेंड के तीसरे दिन यानी शनिवार को फिल्म ने जबरदस्त उछाल दर्ज किया। तीसरे दिन फिल्म ने देश भर के 17,703 शो से लगभग 66.75 करोड़ रुपये का शानदार नेट कलेक्शन हासिल किया। इसके साथ ही 3 दिनों का कुल नेट कलेक्शन 176.70 करोड़ रुपये तक जा पहुंचा है, जबकि भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 211.27 करोड़ रुपये दर्ज किया जा चुका है। किसी भी हॉलीवुड फिल्म के लिए शुरुआती 3 दिनों में इस स्तर की कमाई करना एक असाधारण उपलब्धि मानी जा रही है। रिलीज के पहले दिन बिना किसी प्रिव्यू शो के फिल्म ने 72.44 करोड़ रुपये ग्रॉस से खाता खोला था, जिसके बाद इसकी रफ्तार थमी नहीं है।

अंग्रेजी और हिंदी शो में दर्शकों की अपार भीड़

कमाई के इस बड़े आंकड़े में अंग्रेजी और हिंदी डब संस्करणों का सबसे बड़ा योगदान रहा है। तीसरे दिन मूल अंग्रेजी भाषा ने 8,075 शो के जरिए 38.35 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जहां सिनेमाघरों में दर्शकों की उपस्थिति काफी मजबूत रही। वहीं दूसरी ओर, हिंदी भाषा में डब किए गए शो को भी दर्शकों का शानदार सपोर्ट मिला और इसने 7,311 शो से 21.75 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन दर्ज किया।

नॉर्थ इंडिया के कई शहरों में हिंदी शो लगभग पूरी तरह भरे रहे। इसके अलावा साउथ इंडिया भाषाओं में तमिल संस्करण ने 3.75 करोड़ रुपये और तेलुगु ने 2.75 करोड़ रुपये जोड़े, जबकि मलयालम और कन्नड़ भाषाओं से भी सराहनीय योगदान मिला।

भारतीय ब्लॉकबस्टर फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़

स्पाइडरमैन: ब्रांड न्यू डे के शुरुआती प्रदर्शन ने हालिया समय की कई बड़ी भारतीय फिल्मों के ओपनिंग रिकॉर्ड्स को भी पीछे छोड़ दिया है। फिल्म की पहले दिन की कमाई ने शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर पठान के 67 करोड़ रुपये ग्रॉस और कांतारा: चैप्टर 1 के लगभग 73 करोड़ रुपये ग्रॉस ओपनिंग के आंकड़ों को कड़ी टक्कर देते हुए नया मुकाम हासिल किया है।

स्पाइडरमैन: ब्रांड न्यू डे  225 मिलियन डॉलर के बजट में तैयार हुई इस फिल्म का डायरेक्शन डेस्टिन डैनियल क्रेटन ने किया है। फिल्म की दिलचस्प कहानी, भावनात्मक उतार-चढ़ाव और धमाकेदार एक्शन सीन्स दर्शकों को थिएटर्स तक खींचने में पूरी तरह सफल रहे हैं, जिससे इसके आगे भी लंबे समय तक टिके रहने की उम्मीद जताई जा रही है।

नेपाल में बाढ़ से हाहाकार, मदद के लिए सबसे पहले आगे आया भारत; 10 टन राहत सामग्री भेजी, देखें लिस्ट

चीन में अजित डोभाल का बड़ा दांव, भारत-चीन सीमा वार्ता में 8 मुद्दों पर बनी बात, LAC पर शांति के लिए बड़ा कदम

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां