स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे  (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

दूसरे शुक्रवार को भी छाया रहा स्पाइडरमैन का खुमार, 350 करोड़ की कमाई के करीब पहुंची फिल्म

Spider Man Brand New Day में हॉलीवुड एक्टर टॉम हॉलैंड के काम की जमकर सराहना हो रही है। रिलीज के 9वें दिन के बाद भी फिल्म की कमाई का आंकड़ा लगातार बढ़ते जा रहा है और ये 350 करोड़ के करीब पहुंच गया है।

अपूर्वा नायक

Spider Man Brand New Day Box Office Collection: मार्वल स्टूडिजोय की आयकॉनिक कॉमिक फिल्म स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा बरकरार रखा है। रिलीज के 9वें दिन के बाद भी फिल्म की कमाई की रफ्तार दिनों दिन बढ़ते जा रही है।

स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने शुक्रवार को लगभग 14.50 करोड़ की कमाई कर ली है, जिसके बाद फिल्म का नेट कलेक्शन तकरीबन 349.25 करोड़ तक पहुंच गया है। हालांकि वीकेंड पर इसके और भी ज्यादा बढ़ने की संभावना है।

एक दिन पहले भी रही मजबूत कमाई

स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे  ने गुरुवार को करीब 14 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था, जबकि बुधवार को इसकी कमाई लगभग 17 करोड़ रुपये रही। इस तरह दूसरे हफ्ते में पहुंचने के बाद भी फिल्म ऑडियंस को सिनेमाघरों तक खींचने में सफल हो रही है। फिल्म की लगातार कमाई से मेकर्स और स्टारकास्ट के लिए यह रन काफी खास बन गया है।

ग्रॉस कलेक्शन 417 करोड़ के पार

भारत में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन अब 417.63 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। रिलीज के बाद से ही स्पाइडर-मैन को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिला है। रिपोर्ट के अनुसार, बीते दिन फिल्म को देशभर में 13,544 स्क्रीन्स पर प्रदर्शित किया गया, जिससे इसकी बॉक्स ऑफिस पकड़ का अंदाजा लगाया जा सकता है।

वीकेंड पर बढ़ सकती है कमाई

दूसरे शुक्रवार को फिल्म की कमाई में लगभग 1.8 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। ऐसे में शनिवार और रविवार को फिल्म को वीकेंड का फायदा मिलने की उम्मीद है। अगर दर्शकों का रुझान इसी तरह कायम रहा, तो आने वाले दिनों में फिल्म की कमाई में एक और बड़ा उछाल देखने को मिल सकता है।

ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार प्रदर्शन

फिल्म ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर भी बड़ी उपलब्धि हासिल की है। रिपोर्ट के मुताबिक, ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ ग्लोबल स्तर पर एक बिलियन डॉलर का आंकड़ा पार कर चुकी है। इसी के साथ यह 2026 की प्रमुख सफल फिल्मों में अपनी जगह बनाने में कामयाब रही है।

मानसून सत्र में नहीं थम रहा गतिरोध, प्रश्नकाल और शून्यकाल चढ़े हंगामें की भेंट, सभापति की अपील रही बेअसर

आज की ताजा खबर 10 अगस्त LIVE: रांची में पुलिस के सामने राष्ट्रगान गाने लगे छात्र; पुलिस ने किया लाठीचार्ज

6 बागी सांसदों के शिवसेना में प्रवेश पर लगेगी रोक या मिलेगा अधिकार? सुप्रीम कोर्ट ने शिंदे गुट से मांगा जवाब

JPSC के पूर्व चेयरमेन गिरफ्तार, छात्र आंदोलन के बाद CID का बड़ा एक्शन, छापे के बाद दिया था इस्तीफा

राहुल गांधी कुछ नहीं करेंगे, आओ न डरो मत! पीएम मोदी पर संजय राउत ने साधा निशाना