-
शनि, 8 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Oh My Dog Collection Box Office Slow Start Other Movies Earnings
Oh My Dog Collection Day 1: पहले दिन नहीं चला जोर, बाकी फिल्मों का बॉक्स ऑफिस हाल भी जानिए
- Written By: यति सिंह
Oh My Dog Box Office Report: सिनेमाघरों में इस हफ्ते रिलीज हुई फिल्मों के बीच कमाई को लेकर मुकाबला जारी है। 'ओह माय डॉग' ने सिनेमाघरों में दस्तक तो दे दी है, लेकिन फिल्म की शुरुआत तेज नहीं रही।

फिल्म 'ओह माय डॉग' (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Oh My Dog Collection Box Office Day 1: भारतीय बॉक्स ऑफिस पर हॉलीवुड की एक्शन थ्रिलर स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे का दबदबा पूरी तरह कायम है। टॉम हॉलैंड की यह फिल्म सिनेमाघरों में नए रिकॉर्ड बनाती दिख रही है। 9 दिनों के अंदर ही इस फिल्म ने भारत में 350 करोड़ रुपये के मील के पत्थर को छूने की तैयारी कर ली है। इस बीच शुक्रवार को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली नई हिंदी फिल्म ‘ओह माय डॉग’ और तमिल फिल्म ‘डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन’ को बॉक्स ऑफिस पर इस बड़े तूफान के सामने काफी संघर्ष करना पड़ रहा है।
शुक्रवार को रिलीज हुई हिंदी फिल्म ‘ओह माय डॉग’ का पहला दिन काफी सुस्त रहा। इंसान और बेजुबान के बीच के संवेदनशील रिश्ते को दिखाती इस छोटे बजट की फिल्म में पंकज त्रिपाठी मुख्य किरदार निभा रहे हैं। अमित राय के डायरेक्शन में बनी इस इमोशनल ड्रामा फिल्म को पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर केवल 85 लाख रुपये का ही कलेक्शन मिल सका। ‘स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे’ की जबरदस्त लहर के बीच यह फिल्म दर्शकों को अपने ओर खींचने में थोड़ी पिछड़ती हुई नजर आ रही है।
साउथ की इस एक्शन ड्रामा ने बटोरे कुछ करोड़
साउथ सिनेमा की नई तमिल रिलीज ‘डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन’ ने पहले दिन थोड़ी बेहतर स्थिति दर्ज कराई है। अरुण मथेश्वरन द्वारा डायरेक्टिड इस फिल्म में लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Jana Nayagan Collection Day 16: बॉक्स ऑफिस पर सुस्त पड़ा विजय का जलवा, 200 करोड़ का सपना मुश्किल
सीएम योगी आदित्यनाथ से मिले सनी देओल और प्रीति जिंटा, ‘बंटवारा 1947’ पर हुई खास बात
शॉटगन के सफर की अनकही कहानी में दिखेगा सितारों का जमघट, सलमान-रजनीकांत भी होंगे शामिल
51वें जन्मदिन पर महेश बाबू का मेगा सेलिब्रेशन, ‘वाराणसी’ के मेकर्स कर सकते हैं बड़ा ऐलान
फिल्म ने भारतीय सिनेमाघरों में अपने पहले दिन 4.10 करोड़ रुपये की ठीक-ठाक कमाई के साथ शुरुआत की। हालांकि यह कमाई संतोषजनक मानी जा रही है, लेकिन हॉलीवुड के इस बड़े सुपरहीरो प्रोजेक्ट के सामने इसकी रफ्तार भी काफी सीमित नजर आ रही है।
350 करोड़ के क्लब में एंट्री करने को बेताब स्पाइडर-मैन
डेस्टिन डेनियल क्रेटन के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘स्पाइडर-मैन– ब्रांड न्यू डे’ की रिकॉर्डतोड़ कमाई का सिलसिला जारी है। प्रदर्शन के 9वें दिन यानी शुक्रवार को इस फिल्म ने 14.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जो इसके 8वें दिन के 14.25 करोड़ रुपये के आंकड़े से भी ज्यादा है।
अब तक भारतीय बाजार में इस फिल्म का कुल कारोबार 349.49 करोड़ रुपये हो चुका है। फिल्म को मिल रहे अपार प्यार को देखते हुए यह उम्मीद जताई जा रही है कि यह जल्द ही ऑल-टाइम ब्लॉकबस्टर ‘अवतार 2’ के 391.40 करोड़ रुपये के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ देगी।
हॉलीवुड की पुरानी रीलीजों की कमाई भी जारी
दूसरी तरफ क्रिस्टोफर नोलन के डायरेक्शन में बनी हॉलीवुड फिल्म ‘द ओडिसी’ अपने तीसरे हफ्ते में भी सिनेमाघरों में बनी हुई है। मैट डेमन, टॉम हॉलैंड और एनी हैथवे स्टारर इस साइंस-फिक्शन फिल्म ने अपनी रिलीज के 22वें दिन 2.79 करोड़ रुपये जुटाए।
ये भी पढ़ें: Jana Nayagan Collection Day 16: बॉक्स ऑफिस पर सुस्त पड़ा विजय का जलवा, 200 करोड़ का सपना मुश्किल
21वें दिन फिल्म ने 2.54 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। इस लगातार प्रदर्शन के साथ फिल्म का कुल भारतीय बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 161.23 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, जो इसकी लंबी दौड़ को दर्शाता है।
Oh my dog collection box office slow start other movies earnings
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Oh My Dog Collection Day 1: पहले दिन नहीं चला जोर, बाकी फिल्मों का बॉक्स ऑफिस हाल भी जानिए
Aug 08, 2026 | 09:32 AMअमित शाह मुंबई में: आज करेंगे NUCFDC के नए ऑफिस का उद्घाटन, सहकारी बैंकों के लिए शुरू होगी सहकार नव-क्रांति
Aug 08, 2026 | 09:24 AMमेकअप उतारते वक्त आप भी तो नहीं कर रहीं ये गलतियां? छीन सकता है चेहरे का असली निखार
Aug 08, 2026 | 09:24 AMआप मालिक नहीं, किराएदार हैं… US कोर्ट ने डोनाल्ड ट्रंप के White House बॉलरूम प्रोजेक्ट पर लगाई रोक
Aug 08, 2026 | 09:15 AMJana Nayagan Collection Day 16: बॉक्स ऑफिस पर सुस्त पड़ा विजय का जलवा, 200 करोड़ का सपना मुश्किल
Aug 08, 2026 | 09:14 AMबदलेगा ठाणे रिंग मेट्रो का प्रारूप: सरनाईक के सुझावों पर एक्शन, शिंदे ने संशोधित प्लान तैयार करने के दिए आदेश
Aug 08, 2026 | 09:04 AMSL vs IND Test: भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज देखने के लिए नहीं लगेगा एक भी पैसा? SLC ने फैंस को दिया बड़ा तोहफा
Aug 08, 2026 | 09:04 AMवीडियो गैलरी

सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM
जंतर-मंतर वाले बिरयानी बाबा जुनैद झारखंड पहुंचे, फंडिंग और पेपर लीक को लेकर कर दिए बड़े खुलासे! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:54 PM
स्टेशन पर अचानक फूट-फूटकर रोने लगा शख्स, वीडियो देख सोशल मीडिया पर भर आईं लोगों की आंखें! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:23 PM
मोहन भागवत की बात BJP वाले ही नहीं मानते! CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा हमला, देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 06:08 PM
संभल में वर्दी वाले इंस्पेक्टर पर गिरी गाज! मुस्लिम नेता के पैर छूने का VIDEO वायरल होने से मचा बवाल
Aug 06, 2026 | 09:32 PM
क्या महाराष्ट्र में कोई बड़ा खेल करने वाले हैं प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवार से अचानक हुई मुलाकात, देखें VIDEO
Aug 06, 2026 | 08:55 PM













