Kaisi Yeh Yaariyaan की मुक्ति ने रचायी शादी, KKR के रमनदीप सिंह संग लिए सात फेरे, देखें तस्वीरें

Charlie Chauhan Ramandeep Singh Wedding: केकेआर से प्लेयर रमनदीप सिंह एक्ट्रेस चार्ली चौहान के साथ शादी के बंधन में जुड़ गए है। दोनों की शादी की फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
Ramandeep Singh And Charlie Chauhan Wedding
रमनदीप सिंह और चार्ली चौहान (सौ.डिजाइन फोटो)
Updated on
Ramandeep Singh And Charlie Chauhan
रमनदीप सिंह और चार्ली चौहान शादी फोटोज(सौ. सोशल मीडिया)

Ramandeep Singh Marries Charlie Chauhan: एमटीवी पर प्रसारित होने वाले कैसी ये यारियां के फैंस के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। कैसी ये यारियां में मुक्ति का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस चार्ली चौहान शादी के बंधन में बंध गई है।

Ramandeep Singh And Charlie Chauhan
रमनदीप सिंह और चार्ली चौहान (सौ. डिजाइन फोटो)

क्रिकेट जगत और टीवी इंडस्ट्री का फिर से एक बार अनूठा संबंध जुड़ गया है। दरअसल आईपीएल की टीम केकेआर के खिलाड़ी रमनदीप सिंह ने एक्ट्रेस चार्ली चौहान संग ब्याह रचा लिया है। दोनों ने परिवार वालों की मौजूदगी में गुरुद्वारे में सात फेरे लिए। शादी की फोटोज सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस की बधाईयों का तांता लग गया हैं।

Ramandeep Singh And Charlie Chauhan
रमनदीप सिंह और चार्ली चौहान (सौ. डिजाइन फोटो)

अपनी शादी को खास बनाने के लिए चार्ली चौहान ने लाल और गोल्डन रंग का लहंगा चुना। रेड ब्राइडल लहंगे के साथ चार्ली ने पारंपारिक ज्वेलरी के साथ अपनी खूबसूरती में चार चांद लगा दिए। दूसरी ओर दूल्हा बने रमनदीप सिंह आइवरी कलर की शेरवानी और लाल पगड़ी के लुक में किसी राजा की तरह नजर आए। दोनों की जोड़ी फोटोज में काफी सुदंर दिखायी दे रही है।

Ramandeep Singh And Charlie Chauhan
अर्शदीप सिंह ने दी बधाई(सौ. डिजाइन फोटो)

रमनदीप और चार्ली की शादी की तस्वीर सोशल मीडिया पर क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने भी शेयर की। तस्वीर सामने आने के बाद दोनों की शादी की खबर तेजी से चर्चा में आ गई। परिवार और करीबी लोगों की मौजूदगी में हुई इस शादी को बेहद सादगीपूर्ण और पारंपरिक अंदाज में आयोजित किया गया।

Ramandeep Singh And Charlie Chauhan
चार्ली चौहान (सौ. डिजाइन फोटो)

चार्ली चौहान ने साल 2009 में एमटीवी रोडिज 7 से टीवी इंडस्ट्री में कदम रखा। इसके बाद उन्होंने कई एक्टिंग प्रोजेक्ट्स किए। हालांकि चार्ली को असली पहचान एमटीवी के यूथ शो कैसी ये यारियां से मिली, जिसमें चार्ली ने मुक्ति वर्धन का रोल निभाया था। इस शो में उनके साथ पार्थ समथान और नीति टेलर भी नजर आए थे। इसके अलावा चार्ली चौहान नच बलिए 5 का भी हिस्सा रह चुकी है, जिसमें उनकी जोड़ी डांसर और एक्टर कुंवर अमर के साथ बनी थी।

Ramandeep Singh And Charlie Chauhan
रमनदीप सिंह (सौ. डिजाइन फोटो)

रमनदीप सिंह भारतीय क्रिकेट में भी अपनी पहचान बना चुके है। उन्होंने अब तक 2 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिसमें 15 रन बनाए है। ओवरऑल टी20 करियर में उन्होंने 99 मैचों में 1012 रन बनाए हैं, जिसमें दो अर्धशतक शामिल हैं। आईपीएल में वह कोलकाता नाइट राइडर्स यानी केकेआर का हिस्सा है। केकेआर के लिए रमनदीप ने 39 मैचों में 299 रन बनाने के साथ 7 विकेट भी लिए हैं। वह 2024 के आईपीएल सीजन में KKR से जुड़े थे।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live
navbharatlive.com