स्पेशल ऑप्स 2 का ट्रेलर जारी, इस दिन रिलीज होगी केके मेनन की ये वेब सीरीज  
मनोरंजन

AI का मिसयूज कितना खतरनाक, सोच से परे ले जाएगी Special Ops 2, देखें ट्रेलर, जानें कब होगी रिलीज

केके मेनन की वेब सीरीज स्पेशल ऑप्स का दूसरा सीजन जियो हॉटस्टार पर रिलीज होने वाला है। स्पेशल ऑप्स 2 का ट्रेलर जारी किया गया है, जिसमें इसके रिलीजिंग डेट का भी ऐलान किया गया है।

अनिल सिंह

केके मेनन की वेब सीरीज स्पेशल ऑप्स 2 हॉटस्टार पर रिलीज होने वाली है। वेब सीरीज की सीजन 2 की कहानी एआई (AI) के मिसयूज पर बनी हुई है, यह कितनी खतरनाक हो सकती है और कितना भयानक रूप ले सकती है, इसके बारे में स्पेशल ऑप्स 2 में विस्तार से जानकारी दी गई है। यह लोगों की सोच से परे है। स्पेशल ऑप्स 2 का ट्रेलर जारी हुआ है। जिसे देखने के बाद दर्शकों की उत्सुकता वेब सीरीज स्पेशल ऑप्स 2 को लेकर बढ़ गई है। दर्शक इसे बेहतरीन वेब सीरीज बता रहे हैं और इसके रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं।

वेब सीरीज स्पेशल ऑप्स 2 में केके मेनन की हिम्मत सिंह के रूप में वापसी हुई है, जिसमें वह किडनैप किए गए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के साइंटिस्ट भार्गव की तलाश में जुटे हुए हैं। स्पेशल ऑप्स का पहला सीजन 2020 में प्रसारित हुआ था। दूसरा सीजन आने में 5 साल लग गए, लेकिन इसकी कहानी देखकर यह अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है कि मेकर्स को इसे बनाने में इतना टाइम क्यों लगा? दूसरे सीजन में साइबर वार और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के इर्द-गिर्द पूरी कहानी घूमती है।

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का मिसयूज कैसे हो सकता है? आपके यूपीआई अकाउंट से पैसों की गड़बड़ी कैसे हो सकती है? डाटा चुरा कर किस तरह से उसका गलत इस्तेमाल किया जा सकता है? यह सब कुछ आपको इस सीरीज में देखने को मिलेगा। इस सीरीज में केके मेनन के साथ-साथ विनय पाठक, ताहिर राज भसीन, दिलीप ताहिल और प्रकाश राज जैसे बेहतरीन कलाकार नजर आ रहे हैं। ट्रेलर देखकर ही दर्शकों ने कह दिया है कि यह सोच से पार ले जाने वाली वेब सीरीज साबित होगी। उम्मीद है कि इसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिलने वाला है। 11 जुलाई को स्पेशल ऑप्स 2 का प्रीमियर जियो हॉटस्टार पर होने वाला है।

Unique Diwali Ritual: नेपाल के कुकुर तिहार से थाईलैंड के तैरते दीयों तक, 7 देशों में दिवाली के अनोखे अंदाज

दिवाली की सुबह जम्मू से जापान तक कांपी धरती! जापान में 5.7 और कश्मीर के बारामूला में 3.3 तीव्रता का भूकंप

दिवाली पर कैसा रहेगा आपके इलाके का मौसम, जानें पूर्वी भारत से दक्षिणी भारत तक का Weather Update

दीपावली की पूर्व शाम दिल्ली की हवा पिछले 10 सालों में सबसे खराब! आतिशबाजी के बाद हालात और बिगड़ने के आसार

PM Modi Diwali Special: आज PM मोदी जवानों संग मनाएंगे दिवाली, ये रहेगा कार्यक्रम का शेड्यूल