बेटे ईशान के जन्मदिन पर सोनू सूद का इमोशनल पोस्ट, बताई जीवन की सच्चाई 
मनोरंजन

सोनू सूद की कार्बन कॉपी हैं ईशान सूद, बेटे के जन्मदिन पर लिखा इमोशनल नोट

Sonu Sood With Son Eshaan Sood: अभिनेता सोनू सूद के बड़े बेटे ईशान सूद शुक्रवार को अपना 23वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर अभिनेता ने खास अंदाज में शुभकामनाएं दीं।

अनिल सिंह

StartFragment

Sonu Sood: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनू सूद अपने सोशल वर्क के लिए पहचाने जाते हैं। सोनू सूद अपने बेटे इशान सूद का जन्मदिन मनाते हुए नजर आए हैं। सोनू सूद के बड़े बेटे इशान सूद का शुक्रवार को 23वां जन्मदिन है और इस मौके पर सोनू सूद ने उन्हें शुभकामना दी है और एक वीडियो पोस्ट इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसमें वह अपने बेटे के साथ फोटोशूट इवेंट में नजर आ रहे हैं। सोनू सूद के बेटे ईशान की अगर बात करें तो वह बिल्कुल पिता की कार्बन कॉपी हैं और पिता की तरह ही दिखाई दे रहे हैं। 

सोनू ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट की, जिसमें वह ईशान के साथ फोटो शूट करवा रहे हैं। वीडियो में दोनों ने व्हाइट शर्ट के साथ ब्लैक कोट-पैंट पहने और हाथों में 'गन' थामकर प्रोफेशनल फोटोशूट करवाए। वहीं, सोनू खुद ईशान को पोज सिखाते नजर आ रहे हैं, कभी वह एक्शन हीरो स्टाइल में, तो कभी कूल मॉडल वाले।

सोनू ने कैप्शन में लिखा, हैप्पी बर्थडे मेरे हीरो

सोनू ने इंस्टाग्राम पर एक और वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह समय की अनोखी दास्तान सुना रहे हैं। वीडियो में सोनू कहते हैं, "वक्त के भी बड़े अजीब किस्से हैं। किसी का कटता नहीं और किसी के पास होता ही नहीं। वक्त दिखाई तो नहीं देता, लेकिन बहुत कुछ दिखा देता है। अपनापन तो हर कोई दिखा देता है, लेकिन असली अपना कौन, ये सिर्फ वक्त ही बताता है।"

ये समय के खेल का बदला कमाल का है

उन्होंने आगे कहा, "किसी ने पूछा कि इस दुनिया में आपका अपना कौन? जवाब आया, 'समय सही हो तो सब अपने, वरना कोई नहीं।' इसलिए कहते हैं, 'अच्छा वक्त हो तो गलती भी मजाक लगे, बुरा वक्त हो तो मजाक भी गलती।' ये समय के खेल का बदला कमाल का है।' वीडियो में अभिनेता सोनू ब्लू शर्ट और जींस में दिखाई दे रहे हैं। वहीं, उन्होंने अपनी पोस्ट के कैप्शन में सिर्फ सिंगल हार्ट इमोजी लगाया, जो शब्दों से ज्यादा बोल गया।

सून सूद की आखिरी फिल्म 

इस गहन विचारधारा ने लाखों व्यूज जमा लिए। वहीं, इसमें मशहूर कोरियोग्राफर और निर्माता फराह खान ने कमेंट किया, "बिल्कुल सच में यार।" सोनू सूद ने तमिल, तेलुगु और कन्नड़ फिल्मों में भी काम किया है। उन्हें पिछली बार पर्दे पर फिल्म 'फतेह' में देखा गया था। वह इस फिल्म के निर्देशक, लेखक और निर्माता हैं।

EndFragment

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली यूनिवर्सिटी में वोटिंग शुरू, 2.75 लाख छात्र चुन रहे नया छात्र संघ

Passport Rules Changed: 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए पासपोर्ट वैधता और फीस दोनों बदले, जाने नया नियम

खत्म हो रहा है PM मोदी का राजयोग? संजय राउत ने दिया ज्योतिष शास्त्र का हवाला, बोले- ग्रह छुट्टी पर नहीं जाते

IndiGo से सफर हुआ महंगा: गोद में बच्चे को बैठाने से ज्यादा सामान ले जाने तक, एयरलाइन ने बढ़ा दिए ये चार्जेस

कांग्रेस सांसद का पत्र मिलते ही 5 मिनट में आया गडकरी का फोन, तुरंत दिए कार्रवाई के निर्देश