कन्नड़ फिल्म 'टॉक्सिक' में करीना कपूर की एंट्री, KGF स्टार यश के साथ आएंगी नजर

kareena with KGF star
Published on
Updated on

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर्स में साउथ की फिल्मों को लेकर क्रेज बढ़ता ही जा रहा है। इंडस्ट्री के सभी बड़े कलाकार किसी ना किसी साउथ की फिल्म का हिस्सा बने नजर आ ही जाते हैं। अब बारी करीना कपूर की है। खबर है कि करीना कपूर पैन इंडियन स्टार यश की फिल्म 'टॉक्सिक' में नजर आ सकती हैं।

KGF स्टार यश को अपना पसंदीदा स्टार बता चुकी करीना कई बार उनके साथ स्क्रीन शेयर करने की बात कह चुकी है। कॉफी विद करण के लेटेस्ट एपिसोड में रैपिड-फायर राउंड खेलने के दौरान करीना कपूर खान से पूछा गया, 'आप किस साउथ एक्टर के साथ जोड़ी बनाना चाहेंगी?' प्रभास, राम चरण, विजय देवरकोंडा, अल्लू अर्जुन और यश!' जिस पर उन्होंने तुरंत यश के साथ जवाब दिया और गर्व से खुद को 'KGF गर्ल' कहा।

अब ऐसा लगता है कि साउथ के फिल्म मेकर्स ने करीना की इस मुराद को पूरा करने का मन बना लिया है। वेंकट के नारायण की इस फिल्म में साई पल्लवी भी अहम रोल निभा रही है। इस फिल्म में करीना के शामिल होने की घोषणा जल्द ही की जाने वाली है। इस फिल्म के साथ ही करीना की साउथ में एंट्री हो जाएगी।

बॉलीवुड की बात करें तो करीना अब हंसल मेहता की क्राइम थ्रिलर फिल्म 'बकिंघम मर्डर्स' में नजर आएंगी, जो नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। 2024 में उनकी दो फिल्में भी सिनेमाघरों में आएंगी। करीना 'द क्रू' में तब्बू, कृति सेनन, दिलजीत दोसांझ और कपिल शर्मा के साथ नजर आएंगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com