सोनाक्षी सिन्हा, जहीर इकबाल (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

पहली नजर में ही जहीर इकबाल पर दिल हार बैठीं सोनाक्षी सिन्हा, कहा- बस इसी से करनी है शादी

Sonakshi And Zaheer Love Story: सोनाक्षी सिन्हा ने हाल ही में टॉक शो में खुलासा किया और कहा कि जहीर इकबाल को देखकर ही समझ गई थीं कि वही उनके लाइफ पार्टनर हैं, एक महीने बाद ही कर प्रपोज दिया था।

स्नेहा मौर्या

Too Much with Kajol and Twinkle: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने हाल ही में अपने दिल की बात एक टॉक शो में कही, जिसे देखकर फैंस एक बार फिर उनकी सादगी और सच्चाई के कायल हो गए। अभिनेत्री 'टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल' के ताजा एपिसोड में डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के साथ गेस्ट के रूप में पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ अपनी शादी के पलों को याद किया बल्कि बताया कि उन्होंने अपने पति जहीर इकबाल को कैसे और कब प्रपोज किया था।

सोनाक्षी ने शो में खुलासा किया कि जहीर से पहली मुलाकात के सिर्फ एक महीने बाद ही उन्होंने उन्हें प्रपोज कर दिया था। उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि “जब मैंने जहीर को देखा, तो मुझे तुरंत एहसास हो गया कि यही मेरे जीवनसाथी हैं। मैं जानती थी कि मैं अपनी बाकी जिंदगी इसी इंसान के साथ बिताना चाहती हूं। एक महीने बाद मैंने उनसे साफ-साफ कहा - मैं सिर्फ तुमसे ही शादी करूंगी। और सात साल बाद हमने सच में शादी कर ली।”

सोनाक्षी सिन्हा ने जहीर को लेकर की खुलकर बात

अभिनेत्री ने अपने वेडिंग लुक के बारे में भी बात की। उन्होंने बताया कि उन्हें हमेशा से अपनी शादी में कुछ सिंपल लेकिन खास करना था। सोनाक्षी ने कहा कि “मेरा सपना था कि शादी के दिन कुछ ऐसा पहनूं जो हमेशा याद रहे। इसलिए मैंने अपनी मां की साड़ी पहनने का फैसला किया। मैं मां के पास गई और कहा, ‘मां, अपनी साड़ियां दिखाओ।’ सिर्फ पांच मिनट में मैंने वो खूबसूरत ऑफ-व्हाइट चिकनकारी साड़ी चुन ली।”

कपल ने साल 2024 में रचाई थी शादी

सोनाक्षी और जहीर इकबाल ने 23 जून 2024 को शादी की थी। यह तारीख उनके लिए इसलिए खास थी क्योंकि साल 2017 में इसी दिन दोनों ने सलमान खान की फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ की आफ्टर पार्टी में साथ में समय बिताया था और वहीं से उनकी कहानी शुरू हुई थी।

इसी एपिसोड में मनीष मल्होत्रा ने खुलासा किया कि काजोल ही वो पहली अभिनेत्री थीं जिन्होंने “लहंगे के साथ स्नीकर्स पहनने का ट्रेंड” शुरू किया था और यह सब इंस्टाग्राम के आने से बहुत पहले हुआ था। बता दें, ‘टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल’ को ट्विंकल खन्ना और काजोल होस्ट कर रही हैं। शो में इससे पहले करण जौहर और जान्हवी कपूर गेस्ट बन चुके हैं, जबकि सोनाक्षी का एपिसोड दर्शकों के बीच सबसे चर्चित बन गया है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

पश्चिम रेलवे चलाएगी दो और स्पेशल ट्रेन, बांद्रा-खातीपुरा और उधना-बरौनी ट्रेन का शेड्यूल जारी; जानें किराया

फर्जी एनकाउंटर डर: तिहाड़ से शामली ले जाए जाने पर दो गैंगस्टरों ने मांगी हथकड़ी-बेड़ियां और बुलेटप्रूफ जैकेट

लद्दाख में वायुसेना ने रचा इतिहास: 13,629 फीट की ऊंचाई पर उतरा गजराज; चीन सीमा पर बढ़ी भारत की क्षमता

2004 में सोनिया गांधी ने क्यों ठुकराया था प्रधानमंत्री पद, क्या राहुल और प्रियंका असली वजह; जानें अंदर की बात

अभिषेक बनर्जी के घर पर झड़प मामले में ममता ने दी सुप्रीम कोर्ट जाने की चेतावनी, BJP पर साजिश का लगाया आरोप