बहुत नॉटी है दूल्हा..., जहीर इकबाल की मस्ती पर बोले सोनाक्षी सिन्हा के फैंस

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने हाल ही में अपनी पहली एनिवर्सरी मनाई है, इसी बीच जहीर इकबाल सोनाक्षी सिन्हा के साथ प्रैंक करते हुए नजर आए हैं, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
बहुत नॉटी है दूल्हा..., जहीर इकबाल की मस्ती पर बोले सोनाक्षी सिन्हा के फैंस
जहीर इकबाल के प्रैंक से डर गई सोनाक्षी सिन्हा, फैंस ले रहे मजे
Published on
Updated on

Zaheer Iqbal Prank With Sonakshi Sinha: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल पिछले साल 23 जून को शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों की शादी को 1 साल पूरा हो चुका है और हाल ही में दोनों ने अपनी पहली एनिवर्सरी का जश्न मनाया है। फिलहाल दोनों स्विट्जरलैंड में वेकेशन मना रहे हैं।

इसी बीच सोशल मीडिया पर दोनों का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें जहीर इकबाल सोनाक्षी सिन्हा के साथ प्रैंक करते हुए नजर आ रहे हैं। जहीर इकबाल के प्रैंक ने सोनाक्षी सिन्हा के फैंस का दिल जीत लिया है। यूजर उन्हें नॉटी दूल्हा बताते हुए नजर आए हैं।

जहीर इकबाल के प्रैंक का वीडियो

जहीर इकबाल के प्रैंक डर गई थी सोनाक्षी जहीर इकबाल के प्रैंक का वीडियो सोनाक्षी सिन्हा ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर पब्लिश किया है। वीडियो में आप देख सकते हैं, सोनाक्षी सिन्हा एक मॉल में हैं और वह मेकअप के समान को चेक कर रही हैं। इसी बीच नीचे पड़ा सोनाक्षी का बैग जहीर इकबाल दूर से देखते हैं और सोनाक्षी के नज़र पड़े बिना बैग को वहां से उठा लेते हैं और जाकर बाहर खड़े हो जाते हैं। जिसके बाद सोनाक्षी सिन्हा बैग को ढूंढने लगती हैं। सोनाक्षी सिन्हा को लगता है बैग गायब हो गया है, लेकिन फिर उन्हें पता चल जाता है कि इसके पीछे जहीर इकबाल का हाथ है और वह फिर मजा चखाने उनके पास पहुंच जाती हैं।

फैंस को पसंद आती है जहीर-सोनाक्षी की मस्ती

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की मस्ती उनके फैंस को काफी पसंद आती है, यही कारण है कि सोशल मीडिया पर सोनाक्षी द्वारा पब्लिश किए गए जहीर इकबाल के प्रैंक वाले इस वीडियो को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा है दोनों की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे अच्छी जोड़ी है। दूसरे यूजर ने लिखा है जहीर इकबाल ऐसे ही प्यार भरी मस्ती हमेशा करते हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा, बहुत नॉटी है दूल्हा भाई। कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर सोनाक्षी द्वारा अपलोड किया गया यह वीडियो उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है। सोनाक्षी फिलहाल अपकमिंग फिल्म निकिता रॉय को लेकर सुर्ख़ियों में बनी हुई हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com