सोनाक्षी सिन्हा (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

Jatadhara X Review: ‘धनपिसाचिनी’ बन नहीं चला सोनाक्षी का जादू, जानें फिल्म को लेकर क्या बोले दर्शक

Jatadhara Review: सोनाक्षी सिन्हा और सुधीर बाबू की सुपरनेचुरल फिल्म ‘जटाधारा’ आज यानी 7 नवंबर को रिलीज हो चुकी है, लेकिन दर्शकों से इसे निराशाजनक रिस्पांस मिला है। तो चलिए जानते हैं क्या कहा।

स्नेहा मौर्या

Sonakshi Sinha Movie Jatadhara X Review: साउथ के पॉपुलर एक्टर सुधीर बाबू और बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा स्टारर सुपरनेचुरल फिल्म ‘जटाधारा’ 7 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म के ट्रेलर ने भले ही दर्शकों के बीच एक्साइटमेंट बढ़ाई थी, लेकिन रिलीज के बाद यह उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई। सोशल मीडिया पर फैंस ने फिल्म को लेकर अपने रिव्यू शेयर किए हैं और ज्यादातर प्रतिक्रियाएं निराशाजनक हैं।

दरअसल, ‘जटाधारा’ को देखने के बाद कई यूजर्स ने इसे “असहनीय” और “थकाऊ” करार दिया है। एक दर्शक ने लिखा कि “यह सुधीर बाबू की सबसे कमजोर फिल्म है। कहानी बनावटी लगती है और विजुअल्स में ओवरयूज़्ड एआई का असर साफ दिखता है।” वहीं, कुछ लोगों ने फिल्म को 1.5 स्टार रेटिंग दी है और सोनाक्षी सिन्हा के अभिनय को ‘अवास्तविक’ बताया है। हालांकि, सुधीर बाबू की मेहनत और फिल्म के बैकग्राउंड म्यूज़िक की कुछ लोगों ने तारीफ भी की है।

  फिल्म में ‘धनपिसाचिनी’ के किरदार में नजर आईं सोनाक्षी

फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा ने एक नेगेटिव किरदार ‘धनपिसाचिनी’ का रोल निभाया है, जो तेलुगु सिनेमा में उनका डेब्यू भी है। वहीं, सुधीर बाबू ने एक ऐसे इंसान की भूमिका निभाई है जो अलौकिक शक्तियों के बीच फंसा हुआ है। फिल्म का निर्देशन अभिषेक जायसवाल और वेंकट कल्याण ने किया है, जबकि शिल्पा शिरोडकर इसमें एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

कहानी के कॉन्सेप्ट के बावजूद फिल्म अपनी कमजोर स्क्रीनप्ले, लंबी रनटाइम और कन्फ्यूजिंग नैरेटिव के कारण दर्शकों को बांध नहीं पाती। कई समीक्षकों ने इसे “विजुअल्स में भव्य लेकिन इमोशनली खाली” बताया है। फैंस का कहना है कि फिल्म का फर्स्ट हाफ बहुत स्लो है और सेकंड हाफ में भी ट्विस्ट इफेक्टिव नहीं हैं।

‘हक’ पर दर्शकों ने लुटाया प्यार

वहीं, इसी दिन रिलीज हुई इमरान हाशमी और यामी गौतम की फिल्म ‘हक’ दर्शकों को ज्यादा पसंद आ रही है। दोनों फिल्मों के बीच तुलना की जा रही है और सोशल मीडिया पर ‘हक’ को कंटेंट के मामले में विनर माना जा रहा है।

‘जटाधारा’ का प्रोडक्शन टाइम्स ग्रुप के एमडी विनीत जैन ने किया है। बड़े बजट और स्टार कास्ट के बावजूद फिल्म दर्शकों को प्रभावित करने में नाकाम रही। सोनाक्षी के तेलुगु डेब्यू को भले ही नोटिस किया गया हो, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पा रही है।

दिमागी नक्सल कौन? किरेन रिजिजू ने बताई इसकी परिभाषा, ये तीन इरादे रखने वालों पर निशाना

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

भवानीसागर बांध से LBP नहर में छोड़ा गया पानी, इरोड के किसानों की सूखती फसलों को मिली राहत

तिरंगा बनाम वंदे मातरम्... भिड़े की रैली में पोस्टर पर विवाद, राष्ट्रगीत को लेकर भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने

सोनिया गांधी ने वंदे मातरम गाने से रोका...तो भड़के अमित शाह, चित्तौड़गढ़ से ललकारा, FIR हुई दर्ज- VIDEO