-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- Haq Stars Yami Gautam And Emraan Hashmi Net Worth Find Out
‘हक’ स्टार्स की कमाई का मुकाबला, जानें यामी गौतम और इमरान हाशमी की नेटवर्थ में कितना फर्क
- Written By: सोनाली झा
Yami Gautam Vs Emraan Hashmi: हक से पहली बार साथ नजर आ रहे यामी गौतम और इमरान हाशमी की नेटवर्थ में बड़ा फर्क है। यामी की कुल संपत्ति करीब 40 करोड़ रुपये है। इमरान की नेटवर्थ लगभग 100 करोड़ रुपये है।

यामी गौतम और इमरान हाशमी की नेटवर्थ
Yami Gautam and Emraan Hashmi Net Worth: बॉलीवुड के दो टैलेंटेड सितारे यामी गौतम और इमरान हाशमी इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘हक’ को लेकर सुर्खियों में हैं। 7 नवंबर को रिलीज होने जा रही यह फिल्म 1985 के शाहबानो केस पर आधारित एक दमदार कोर्टरूम ड्रामा है। फिल्म सेंसर बोर्ड से पास होने के बाद अब दर्शकों के बीच अपना असर छोड़ने को तैयार है। यह पहली बार है जब यामी और इमरान एक साथ स्क्रीन शेयर कर रहे हैं। लेकिन फैंस के मन में एक सवाल है, दोनों में से कौन ज्यादा अमीर है। आइए जानते हैं उनके करियर, फीस और नेटवर्थ।
यामी गौतम ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत छोटे पर्दे से की थी। 2008 में टीवी शो ‘चांद के पार चलो’ से उन्होंने डेब्यू किया और इसके बाद ‘राजकुमार आर्यन’, ‘ये प्यार ना होगा कम’ और ‘सीआईडी’ जैसे शोज में नज़र आईं। यामी को बॉलीवुड में बड़ी पहचान 2012 की हिट फिल्म ‘विकी डोनर’ से मिली, जिसमें उनके साथ आयुष्मान खुराना थे।
यामी गौतम की नेटवर्थ
इसके बाद उन्होंने ‘बाला’, ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’, ‘आ थर्सडे’ और ‘OMG 2’ जैसी सफल फिल्मों में काम किया। अपनी परफॉर्मेंस और नेचुरल एक्टिंग के लिए जानी जाने वाली यामी एक फिल्म के लिए 5 से 8 करोड़ रुपये तक फीस लेती हैं। फिल्म ‘हक’ के लिए उन्हें करीब 7 करोड़ रुपये की रकम दी गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यामी गौतम की कुल संपत्ति लगभग 40 करोड़ रुपये है।
सम्बंधित ख़बरें
Samantha Ruth Prabhu का मां इंति बंगारम में रिकॉर्डतोड़ परफॉर्मेंस, तोड़ दिया 17 साल पुराना रिकॉर्ड
मुंबई की बारिश ने इस एक्टर को किया मजबूर, कार छोड़ मेट्रो के सफर पर निकला ये सुपरस्टार
सलमान खान की क्रिएटिविटी का खुला राज, ‘दबंग 3’ के डायलॉग्स और वन-लाइनर्स खुद करते थे इम्प्रोवाइज
‘वेलकम टू द जंगल’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, छठे दिन 85 करोड़ के पार पहुंचकर बनाए 6 बड़े रिकॉर्ड
इमरान हाशमी की नेटवर्थ
वहीं दूसरी ओर, बॉलीवुड के ‘सीरियल किसर’ कहे जाने वाले इमरान हाशमी बीते दो दशकों से फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय हैं। उन्होंने साल 2003 में फिल्म ‘फुटपाथ’ से करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद ‘मर्डर’, ‘जन्नत’, ‘गैंगस्टर’, ‘राज’, ‘अक्सर’, ‘द डर्टी पिक्चर’ और ‘वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई’ जैसी फिल्मों से उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई। इमरान की एक्टिंग के साथ उनकी रोमांटिक इमेज और म्यूजिक चार्टबस्टर्स ने उन्हें दर्शकों का चहेता बना दिया।
कौन है ज्यादा अमीर
‘हक’ में वो एक अहम किरदार निभा रहे हैं, जो शाहबानो केस के अहम किरदार अहमद खान से प्रेरित है। इस फिल्म के लिए इमरान ने 12 करोड़ रुपये तक की फीस ली है। उनकी कुल नेटवर्थ करीब 100 करोड़ रुपये बताई जाती है। नेटवर्थ और फीस की तुलना करें तो इमरान हाशमी, यामी गौतम से काफी आगे हैं। जहां यामी की संपत्ति लगभग 40 करोड़ रुपये है, वहीं इमरान हाशमी के पास 100 करोड़ रुपये की संपत्ति है। हालांकि, दोनों ही सितारों ने अपने टैलेंट के दम पर इंडस्ट्री में अपनी मजबूत पहचान बनाई है।
Haq stars yami gautam and emraan hashmi net worth find out
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
संभाजीनगर में ‘कॉफी विद मेयर’: महापौर समीर राजूरकर ने 100 कंटेंट क्रिएटर्स संग शहर की ब्रांडिंग का अभियान शुरू
Jul 02, 2026 | 08:46 AMपाकिस्तान में 125 साल पुराने गुरुद्वारे पर चला बुलडोजर, भारत ने शहबाज सरकार को लगाई कड़ी फटकार
Jul 02, 2026 | 08:40 AMनवभारत संपादकीय: क्यों लटका हुआ है पिछड़े क्षेत्रों का विकास? असंतुलन की पूरी कहानी
Jul 02, 2026 | 08:36 AMछात्र से मंत्री तक का सफर याद आया, पुराने कॉलेज पहुंच भावुक हुए मंत्री तुलसीराम सिलावट
Jul 02, 2026 | 08:31 AMनासिक में मूसलाधार बारिश: सुहावना हुआ मौसम, निचले इलाकों में जलभराव के बीच खरीफ फसलों को मिला नया जीवन
Jul 02, 2026 | 08:30 AMचालान से काम नहीं चलेगा, अब दर्ज होगी FIR! दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने चलाया विशेष अभियान, 2000 से ज्यादा केस दर्ज
Jul 02, 2026 | 08:28 AMरीवा में जमीनी विवाद ने लिया हिंसक रूप, ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या की कोशिश का VIDEO आया सामने
Jul 02, 2026 | 08:21 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














