सोहम शाह (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

सोहम शाह का अलग अंदाज! ‘क्रैजी’ से ‘तुम्बाड 2’ तक, हटकर फिल्मों से बनाई खास पहचान

Sohum Shah Tumbbad 2: एक्टर और प्रोड्यूसर सोहम शाह ने बॉक्स ऑफिस के बने हुए नियमों को दरकिनार कर लीक से हटकर सिनेमा के साथ अपनी एक खास और अलग पहचान बनाई है।

यति सिंह

Sohum Shah Unconventional Cinema: भारतीय सिनेमा में जहां ज्यादा कलाकार सुरक्षित और व्यावसायिक रास्तों को चुनना पसंद करते हैं, वहीं कुछ ऐसे भी फनकार हैं जो लगातार जोखिम उठाकर अपनी अलग राह बनाते हैं। एक्टर और निर्माता सोहम शाह इसी लीक से हटकर सोचने वाली लिस्ट में एक प्रमुख नाम बनकर उभरे हैं। उन्होंने हमेशा ऐसे विषयों और कहानियों को चुना है जो पारंपरिक बॉलीवुड फॉर्मूले से कोसों दूर हैं। 'तुम्बाड 2' की हाल ही की घोषणा के बाद से ही उनके फिल्मी सफर और किरदारों को लेकर दर्शकों के बीच एक बार फिर गहरी उत्सुकता देखने को मिल रही है।

आदेश प्रसाद के डायरेक्शन में बनने जा रही 'तुम्बाड 2' को लेकर दर्शकों का क्रेज चरम पर है। यह सीक्वल लालच और खौफ की उसी रहस्यमयी दुनिया को आगे बढ़ाएगा जिसने पहली फिल्म को एक कल्ट क्लासिक का दर्जा दिया था। सोहम शाह के साथ इस बार नवाजुद्दीन सिद्दीकी और आलिया भट्ट जैसे मंझे हुए कलाकार भी जुड़ रहे हैं। यह फिल्म 2 दिसंबर 2027 को बड़े पर्दे पर आने वाली है। विनायक राव के आइकॉनिक रोल में उनकी वापसी का जश्न मनाने से पहले यह समझना जरूरी है कि कैसे उन्होंने अपने करियर को रिस्क और इनोवेशन की बुनियाद पर खड़ा किया है।

कार के अंदर का खतरनाक सस्पेंस

पौराणिक संसार में दोबारा कदम रखने से बहुत पहले सोहम शाह ने ऐसी कोशिश की थी। जिसने बॉलीवुड की सीमाओं को विस्तार दिया। गिरीश कोहली के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'क्रैजी' इसका एक बहुत बड़ा उदाहरण है। इस हाई-ऑक्टेन थ्रिलर में उन्होंने डॉ. अभिमन्यु सूद नामक एक सर्जन का रोल निभाया, जो अपनी किडनैप बेटी को बचाने के लिए समय के खिलाफ एक मुश्किल संघर्ष में फंसा होता है। इस फिल्म का सबसे अनूठा प्रयोग यह था कि पूरी कहानी एक चलती कार के अंदर घटती है, जहां बिना किसी सह-कलाकार के सोहम ने अकेले ही पूरी फिल्म का भार अपने कंधों पर संभाला था।

पारंपरिक नियमों को तोड़ने का हौसला

जोखिम उठाने और लीग से अलग कहानियों को चुनने का यह जज्बा सोहम शाह के पूरे करियर का सिग्नेचर स्टाइल रहा है। चाहे वह लीक से हटकर सोचने वाले नए डायरेक्टर का सपोर्ट करना हो, रचनात्मक रूप से चुनौतीपूर्ण प्रोजेक्ट्स को खुद प्रोड्यूस करना हो, या फिर स्क्रीन पर पूरी तरह से संवेदनशील और ग्रे-शेड भूमिका को जीना हो, उन्होंने कभी भी आसान राह नहीं चुनी। उनके लिए सिनेमा केवल व्यावसायिक नियमों का पालन करना नहीं है, बल्कि इंसानी भावनाओं और कठिनाइयों को तलाशने का एक खुला कैनवास है।

भविष्य में सिनेमाई प्रयोगों की उम्मीद

दर्शकों के लिए 'तुम्बाड 2' का इंतजार केवल एक सीक्वल का इंतजार नहीं है, बल्कि यह सोहम शाह की उस कलात्मक जर्नी का एक नया चरण है जो दर्शकों को हर बार कुछ नया देने की गारंटी देता है। 'क्रैजी' जैसी एक्सपेरिमेंटल फिल्मों से लेकर 'तुम्बाड' जैसी डार्क फैंटेसी तक, उन्होंने यह साबित कर दिया है कि वह महज एक्टिंग करने वाले कलाकार नहीं हैं।

वह एक ऐसे दूरदर्शी कहानीकार हैं जो खुद को चुनौती देने और दर्शकों को एक अलग सिनेमा की दुनिया का अहसास कराने में विश्वास रखते हैं। बता दें कि इस फिल्म में इस बार नवाजुद्दीन सिद्दीकी और आलिया भट्ट जैसे मंझे हुए कलाकार फिल्म में अहम भूमिका निभाने वाले है।

राहुल गांधी का महाराष्ट्र पर फोकस, पुणे के बाद अब नासिक का रुख, 2 सितंबर को प्रशिक्षण शिविर को करेंगे संबोधित

ऑपरेशन सिंदूर के बाद वीजा रद्द, महीनों अटकी रहीं शादियां; अब 150 पाकिस्तानी दुल्हनों की भारत में हुई एंट्री

CM विजय के परिसीमन बयान के बीच SC के जस्टिस केएम जोसेफ की बड़ी चेतावनी, बोले- दक्षिण के वोट का मूल्य घटेगा

कावेरी पानी का मुद्दा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, पीठ बोली- पहले कावेरी प्रबंधन प्राधिकरण के पास जाए तमिलनाडु

राहुल के घर गया दलित का पैसा? कर्नाटक में BJP का हल्लाबोल, मंत्री नागेंद्र के इस्तीफे की मांग, कई नेता डीटेन