सोहम शाह के साथ आलिया भट्ट ने शुरू की तुम्बाड 2 की शूटिंग, 100 करोड़ से ज्यादा बजट में बनेगी हॉरर फिल्म

Alia Bhatt Tumbbad 2: ‘तुम्बाड 2’ की शूटिंग शुरू हो गई है और आलिया भट्ट ने भी फिल्म के सीक्वल के लिए कैमरा फेस करना शुरू कर दिया है। सोहम शाह के साथ आलिया की एंट्री से फिल्म का रोमांच बढ़ गया है।
Sohum Shah And Alia Bhatt Tumbbad 2 Update
सोहम शाह और आलिया भट्ट(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Alia Bhatt Tumbbad 2 Budget: सोहम शाह की चर्चित हॉरर फिल्म ‘तुम्बाड’ के सीक्वल का इंतजार कर रहे फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई है। ‘तुम्बाड 2’ को लेकर लंबे समय से चर्चा चल रही थी और अब फिल्म का प्रोडक्शन आगे बढ़ चुका है। खास बात यह है कि इस बार फिल्म में सोहम शाह के साथ आलिया भट्ट और नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी नजर आने वाले हैं। वहीं, अब आलिया भट्ट ने भी फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, हाल ही में आलिया भट्ट की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं। तस्वीरों में वह कैजुअल लुक में नजर आ रही हैं। उन्होंने ओवरसाइज्ड शर्ट पहनी हुई है और बालों को हाई पोनीटेल में बांधा है। बताया जा रहा है कि फिल्म के मौजूदा प्रोडक्शन फेज में नदी और पुराने किले के आसपास शूट किए जाने वाले महत्वपूर्ण सीन्स शामिल हैं। जुलाई 2026 में आलिया भट्ट के इस फ्रेंचाइजी से जुड़ने की खबर सामने आई थी। अब उनके शूटिंग शुरू करने के बाद फिल्म को लेकर फैंस की उत्सुकता और बढ़ गई है।

इस बार 100 करोड़ से ज्यादा होगा बजट

‘तुम्बाड 2’ को पहले पार्ट से कहीं बड़े स्तर पर बनाया जा रहा है। जहां 2018 में रिलीज हुई पहली फिल्म का बजट करीब 15 करोड़ रुपये बताया जाता है, वहीं सीक्वल का बजट 100 करोड़ रुपये से ज्यादा होने की चर्चा है। फिल्म के लिए मुंबई में करीब 7 से 8 एकड़ में फैला एक विशाल सेट भी तैयार किया गया है। फिल्म में सोहम शाह के अलावा आलिया भट्ट और नवाजुद्दीन सिद्दीकी की मौजूदगी इसे और खास बना रही है। मेकर्स कहानी, विजुअल्स और प्रोडक्शन वैल्यू को पहले से बड़े स्तर पर ले जाने की तैयारी में हैं।

Sohum Shah And Alia Bhatt Tumbbad 2 Update
अरिजीत सिंह के रिटायरमेंट पर शान ने तोड़ी चुप्पी, बोले- मैं भी 33-34 की उम्र में काफी कंफ्यूज था

तुम्बाड को री-रिलीज पर मिला जबरदस्त प्यार

सोहम शाह की ‘तुम्बाड’ 12 अक्टूबर 2018 को रिलीज हुई थी। फिल्म ने शुरुआत में बॉक्स ऑफिस पर करीब 13-14 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। हालांकि, सितंबर 2024 में दोबारा सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद इसे दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला और फिल्म ने करीब 30-40 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की। अब ‘तुम्बाड 2’ 3 दिसंबर 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com