‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में स्मृति ईरानी के बॉडी डबल पर बवाल 
मनोरंजन

‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में स्मृति ईरानी के बॉडी डबल पर बवाल, सोशल मीडिया पर उठे सवाल

Smriti Irani News: ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ का हाल ही में प्रसारित एपिसोड में स्मृति ईरानी के कम फ्रेम और ज्यादातर क्लोजअप शॉट्स के चलते दर्शकों ने नोट किया कि कई सीन्स में बॉडी डबल नजर आ रहा है।

सोनाली झा

Smriti Irani Body Double: स्टार प्लस के पॉपुलर शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ ने टीआरपी चार्ट में नंबर-1 पोजीशन हासिल कर ली थी। एकता कपूर के इस आइकॉनिक शो के रीबूट वर्जन को दर्शकों से शानदार रिस्पॉन्स मिला था, लेकिन हाल ही में प्रसारित हुए एक एपिसोड ने इसे विवादों में ला दिया है। विवाद की वजह है शो की लीड एक्ट्रेस स्मृति ईरानी के फैमिली सीन्स में बॉडी डबल का इस्तेमाल।

सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने यह शिकायत की है कि स्मृति के साथ शूट किए गए फ्रेम कम हैं, जबकि अधिकतर सीन उनके बॉडी डबल के साथ फिल्माए गए हैं। इसके अलावा, स्मृति के ज्यादातर शॉट्स क्लोजअप में दिखाए गए, जिससे यह साफ नजर आया कि बाकी सीन्स में कोई और नजर आ रहा है। एक यूजर ने नाराजगी जताते हुए लिखा कि अगर स्मृति ईरानी के पास समय नहीं है या वह इस प्रोजेक्ट में पूरी तरह दिलचस्पी नहीं रखतीं, तो मेकर्स को किसी और को कास्ट करना चाहिए था।

यूजर का नेगेटिव रिएक्शन

वहीं, एक अन्य यूजर ने तंज कसा कि लगता है मेकर्स बजट बचाने के चक्कर में हैं, इसलिए बॉडी डबल का इतना ज्यादा इस्तेमाल कर रहे हैं। कुछ लोगों ने तो यहां तक सुझाव दिया कि अगर स्मृति शूटिंग के लिए समय नहीं दे पा रही हैं, तो उन्हें फीस कम करनी चाहिए। हालांकि, सभी रिएक्शन नेगेटिव नहीं रहीं। कई दर्शकों ने शो के पुराने फैंस को तुलसी और मिहिर की जोड़ी वापस देखने का मौका देने के लिए मेकर्स की तारीफ भी की। वहीं, नए कलाकारों और कहानी की गति को लेकर भी पॉजिटिव रिएक्शन मिलीं।

बॉडी डबल का मुद्दा

‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ का पहला भाग भारतीय टीवी के इतिहास में एक मील का पत्थर माना जाता है। 2000 के दशक में यह शो लगभग हर घर में देखा जाता था और स्मृति ईरानी का तुलसी किरदार दर्शकों के दिलों में आज भी बसता है। लेकिन बॉडी डबल का मुद्दा शो की लोकप्रियता पर असर डाल सकता है। दर्शकों की उम्मीद है कि आने वाले एपिसोड्स में स्मृति की स्क्रीन प्रेज़ेंस बढ़े और वह एक्टिव रूप से सभी सीन्स में नजर आएं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि मेकर्स इस विवाद पर क्या कदम उठाते हैं और क्या वे दर्शकों की नाराजगी को दूर कर पाते हैं या नहीं।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें