क्योंकि सास भी कभी बहु थी 2 (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में बिल गेट्स का कैमियो देख झूम उठीं हिना खान, बोलीं- वाह...एकता कपूर

Bill Gates KSBKBT2 Cameo: टीवी शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों में से एक बिल गेट्स का कैमियो देखकर फैंस हैरान रह गए। ऐसे में अब इस पर हिना खान ने भी रिएक्ट किया है।

स्नेहा मौर्या

Kyunki Saas Bhi Kabhi Kabhi Thi 2: साल 2025 में भारतीय टेलीविजन जगत में ऐसा धमाका हुआ है, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। एक तरफ दर्शकों की फेवरेट स्मृति ईरानी ने अपने सुपरहिट शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ के साथ छोटे पर्दे पर शानदार वापसी की है, वहीं दूसरी ओर इस शो में दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों में से एक बिल गेट्स का कैमियो देखकर फैंस हैरान रह गए।

दरअसल, जैसे ही स्टार प्लस ने शो का नया प्रोमो जारी किया, जिसमें बिल गेट्स दिखाई दिए, सोशल मीडिया पर हलचल मच गई। वीडियो में बिल गेट्स मुस्कुराते हुए कहते नजर आते हैं कि “नमस्ते तुलसी जी, जय श्री कृष्णा।” इसके जवाब में स्मृति ईरानी उर्फ तुलसी विरानी कहती हैं “जय श्री कृष्णा।” यह पल सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और दर्शकों ने इसे भारतीय टीवी इतिहास का सबसे अनोखा कोलैब बताया।

हिना खान ने बिल गेट्स के कैमियो पर जताई खुशी

इस अनोखे आइडिया पर टीवी की लोकप्रिय अभिनेत्री हिना खान ने खुशी जाहिर की। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, “यही है इंडियन टेलीविजन की असली ताकत।” साथ ही, उन्होंने एकता कपूर को इस नए प्रयोग के लिए बधाई देते हुए कहा कि, “केवल आप ही ऐसा शानदार काम कर सकती थीं।”

मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य पर की अहम बात

आपको बता दें, बिल गेट्स इस शो में यूं ही नहीं दिखाई दिए। उनकी संस्था ‘बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन’ इन दिनों भारत में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य से जुड़ा बड़ा अभियान चला रही है। वहीं, स्मृति ईरानी भी अपने शो के माध्यम से समाजिक मुद्दों पर जागरूकता फैलाने की कोशिश कर रही हैं। ऐसे में दोनों ने मिलकर इस महत्वपूर्ण विषय पर लोगों को शिक्षित करने के लिए साथ काम किया है।

अब शो में आए गा नया ट्विस्ट

शो की कहानी में भी अब दिलचस्प मोड़ देखने को मिल रहा है। अब तक की कहानी में नॉयना, मिहिर को लेकर अमेरिका चली जाती है और अपनी चाल में सफल होती दिखती है। लेकिन बिल गेट्स से मुलाकात के बाद तुलसी सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है और फिर वह भी अमेरिका पहुंच जाती है, जहां वह नॉयना की सारी चालें नाकाम कर देती है।

जंतर-मंतर AI विवाद: महिला की तस्वीर का फेस-स्वैप कर लगाए बैनर, FIR में अभिजीत दीपके समेत चार के नाम

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का मोर्चा, आज देशभर में विरोध मार्च; वेणुगोपाल ने इस्तीफे की मांग की

12 Years of Make in India: 2.40 लाख करोड़ का निवेश, 33 गुना बढ़ा मोबाइल प्रोडक्शन, जानें देश को कितना फायदा

दीनदयाल उपाध्याय की मौत हादसा या हत्या, नानाजी देशमुख ने क्यों कहा था राजनीतिक साजिश, जानिए क्या थी सच्चाई?

सरकार के खिलाफ बोलने पर एनकाउंटर में मारा जा सकता हूं, सोनम वांगचुक का बड़ा दावा; मांगा अमित शाह का इस्तीफा