KSBKBT 2 Spoiler: बिल गेट्स की वजह से तुलसी हुई रातोंरात वायरल, नॉयना की चाल पर फिरेगा पानी!

KSBKBT 2 Upcoming Twist: क्योंकि सास भी कभी बहू थी में तुलसी बिल गेट्स से मिलकर वायरल हुई। यूके में नॉयना मिहिर को फंसा रही है, लेकिन तुलसी नया पासपोर्ट मिलते ही पहुंचेगी।
KSBKBT 2 Spoiler: बिल गेट्स की वजह से तुलसी हुई रातोंरात वायरल, नॉयना की चाल पर फिरेगा पानी!
UK में नॉयना ने मिहिर को फंसाने की रची साजिश, बिल गेट्स की मदद से तुलसी ने किया बड़ा पलटवार
Published on: 
Updated on: 

StartFragment

KSBKBT 2 Spoiler: टीवी का सुपरहिट और प्रतिष्ठित सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi) एक बार फिर जबरदस्त चर्चा में है। हाल ही में शो में दुनिया के जाने-माने बिजनेसमैन और माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स की एंट्री हुई, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया। आगामी एपिसोड्स में तुलसी विरानी (स्मृति ईरानी) की किस्मत पूरी तरह से बदलने वाली है, जबकि यूके में नॉयना मिहिर को पाने के लिए खतरनाक चालें चल रही है।

अपनी एक शानदार स्पीच के बाद, तुलसी को बिल गेट्स से बात करने का मौका मिलता है। तुलसी अपने बच्चों के साथ मिलकर बिल गेट्स से मिलती है और भारतीय मांओं की सेहत, खासकर मातृत्व के दौरान महिलाओं के ख्याल रखने के तरीकों पर बात करती है। इसी बातचीत के बाद कहानी में एक बड़ा मोड़ आने वाला है।

बिल गेट्स से मिलकर तुलसी हुई फेमस

सीरियल की कहानी में अब आप देखेंगे कि बिल गेट्स (Bill Gates) से बातचीत करके तुलसी रातोंरात स्टार बन जाएगी। तुलसी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल जाएगा, जिससे तुलसी की प्रसिद्धि में अचानक उछाल आएगा। इसी बीच, शोभा और ऋतिक मिलकर तुलसी के यूके जाने का इंतजाम करने में जुट जाएंगे ताकि वह मिहिर से मिल सके।

शोभा की बदलेगी चाल, मिहिर पर डोरे डालेगी नॉयना

तुलसी को यूके भेजने के लिए शोभा और ऋतिक नए पासपोर्ट का इंतजाम करेंगे, क्योंकि शोभा चाहकर भी परी से तुलसी का पासपोर्ट हासिल नहीं कर पाती है। इसी बीच, शोभा का गुस्सा सातवें आसमान पर होगा और वह परी को सबक सिखाने का फैसला करेगी, हालांकि तुलसी उसे ऐसा करने से रोकेगी।

नॉयना मौके का फायदा उठाएगी

उधर, यूके में मिहिर को अकेला पाकर नॉयना (Noyna) मौके का फायदा उठाएगी। नॉयना जमाने के सामने मिहिर पर अपना हक जताने की कोशिश करेगी और अपनी बहन से कहेगी कि वह हर हाल में मिहिर को हासिल करके ही दम लेगी। नॉयना जानबूझकर मिहिर की बाहों में गिरने की कोशिश करेगी, जिससे मिहिर चौंक जाएगा।

जल्द होगी तुलसी की यूके में एंट्री?

खबर है कि नया पासपोर्ट मिलते ही तुलसी भी मिहिर के पास यूके पहुंच जाएगी। तुलसी की एंट्री से नॉयना के सारे प्लान धरे के धरे रह जाएंगे और वह चाहकर भी मिहिर के साथ समय नहीं बिता पाएगी। वहीं, बिल गेट्स के बाद सीरियल की कहानी में हॉलीवुड स्टार विल स्मिथ की भी एंट्री होने की अटकलें हैं, जो तुलसी से मुलाकात कर सकते हैं।

EndFragment