शाइनी आहूजा, फोटो (सो. सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

कभी थे बॉलीवुड के चमकते सितारे, अब इंडस्ट्री से खत्म हुआ नाता... मजबूरी में करना पड़ रहा ये काम

Shiny Ahuja latest News: 2000 के दशक में सुपरहिट फिल्मों के ज़रिए पहचान बनाने वाले एक्टर शाइनी आहूजा अब फिल्मों से दूर हैं। आइए जानते हैं अब वो कहां हैं और कैसे जी रहे हैं अपनी जिंदगी।

अमन उपाध्याय

Actor Shiny Ahuja: बॉलीवुड एक्टर शाइनी आहूजा 2000 के दशक में इंडस्ट्री के उभरते सितारों में से एक थे। अपनी पहली फिल्म ‘हजारों ख्वाहिशें ऐसी’ (2005) से उन्होंने न सिर्फ क्रिटिक्स को प्रभावित किया बल्कि इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला। इसके बाद शाइनी ने लगातार ‘गैंगस्टर’ (2006), ‘वो लम्हे’ (2006), ‘लाइफ इन अ मेट्रो’ (2007) और ‘भूल भुलैया’ (2007) जैसी हिट फिल्मों से सफलता की ऊंचाइयां छू लीं। वे अपनी गहरी आंखों सधी हुई एक्टिंग और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस के लिए काफी चर्चित एक्टर में से एक थे।

दिल्ली में जन्मे शाइनी आहूजा का संबंध एक आर्मी फैमिली से है। उनके पिता भारतीय सेना में कर्नल थे जबकि मां एक गृहिणी थीं। शाइनी ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई के बाद एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। फिल्मों में उनकी सफलता ने उन्हें युवा पीढ़ी का नया स्टार बना दिया था।

इस आरोप ने बदल के रख दी जिंदगी

लेकिन 2009 में एक ऐसा हादसा हुआ जिसने उनकी जिंदगी की दिशा बदल दी। शाइनी पर उनकी 19 वर्षीय घरेलू सहायिका ने रेप का आरोप लगाया। यह मामला मीडिया में बड़े पैमाने पर उछला और बॉलीवुड में सनसनी मचा दी। बाद में पीड़िता ने अपना बयान वापस ले लिया, लेकिन अदालत ने शाइनी को दोषी ठहराते हुए सात साल की जेल की सजा सुनाई। इस विवाद ने उनके करियर पर ब्रेक लगा दिया। हालांकि, पत्नी अनुपम पांडे ने पूरे केस के दौरान उनका साथ दिया और कहा कि शाइनी को झूठे आरोप में फंसाया गया है। कपल की एक बेटी भी है, जो अब किशोरावस्था में है।

नहीं मिट सका छवी पर लगा हुआ दाग

सजा पूरी करने के बाद शाइनी ने फिल्मों में वापसी की कोशिश की। उन्होंने ‘घोस्ट’ (2012) में काम किया लेकिन फिल्म फ्लॉप रही। बाद में ‘वेलकम बैक’ (2015) में एक छोटे रोल से उन्होंने इंडस्ट्री में दोबारा कदम रखने की कोशिश की मगर दर्शकों और निर्माताओं से उन्हें वैसी प्रतिक्रिया नहीं मिली। उनकी छवि पर लगा दाग मिट नहीं सका।

संभाल रहे कपड़ों का बिजनेस

अब 2025 में शाइनी आहूजा ने पूरी तरह से लो प्रोफाइल जीवन चुना है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वे फिलीपींस में रहते हैं और कपड़ों का बिजनेस संभाल रहे हैं। उन्होंने पब्लिक लाइफ और मीडिया दोनों से दूरी बना ली है।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें