शिल्पा शेट्टी (फोटो- सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

शिल्पा शेट्टी का सुपर डांसर की वापसी पर बयान, बोलीं- मां की भूमिका सबसे ऊपर...

डांस रियलिटी शो ‘सुपर डांसर 5’ 19 जुलाई से टीवी पर लौट रहा है। शो में शिल्पा शेट्टी जज के तौर पर नजर आएंगी। ऐसे में अब शिल्पा शेट्टी ने कहा कि एक मां की भूमिका सभी रिश्तों से ऊपर होती है।

सोनाली झा

Shilpa Shetty Statement: सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन का पॉपुलर डांस रियलिटी शो 'सुपर डांसर' चार साल के लंबे इंतजार के बाद एक बार फिर दर्शकों के सामने लौट रहा है। इस बार शो का पांचवां सीजन 19 जुलाई से हर शनिवार और रविवार रात 8 बजे प्रसारित किया जाएगा। जहां एक ओर यह शो हमेशा बच्चों की अद्भुत परफॉर्मेंस के लिए जाना गया है, वहीं इस बार कुछ अलग और खास देखने को मिलेगा।

‘सुपर डांसर 5’ इस बार सिर्फ नृत्य की प्रस्तुति नहीं होगी, बल्कि बच्चों की सफलता के पीछे छिपी माओं की मेहनत और बलिदान को भी सम्मान देगा। जज शिल्पा शेट्टी ने इस पहल पर अपने इमोशंस साझा करते हुए कहा कि बहुत कम रियलिटी शोज ऐसे होते हैं जो स्टेज पर बच्चों की परफॉर्मेंस के अलावा कुछ और भी दिखाते हैं। इस बार ‘सुपर डांसर’ में दर्शकों को प्रतिभागियों की माताओं की प्रेरणादायक यात्रा देखने को मिलेगी।

शिल्पा शेट्टी का इमोशनल बयान

शिल्पा शेट्टी ने आगे कहा कि एक मां होने के नाते, मैंने यह महसूस किया है कि पत्नी, बहू, बेटी या बहन की भूमिका निभाते हुए भी मां की भूमिका सबसे ऊपर होती है। हम अपने बच्चों को जीवन का केंद्र मानकर जीते हैं। अक्सर हम बच्चों की तारीफ करते हैं, लेकिन उनके पीछे खड़ी मां को भी वही तालियां मिलनी चाहिए। सच में, ‘मां ही होती हैं बच्चों की सफलता के पीछे का असली सितारा।

इस OTT पर होगा प्रसारित

सुपर डांसर चैप्टर 5 में 12 होनहार बच्चे अपने डांस से दर्शकों का दिल जीतेंगे। हर एपिसोड में जहां टैलेंट का प्रदर्शन होगा, वहीं इमोशनल कहानियां और संघर्ष की प्रेरणाएं भी सामने आएंगी। सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन और SonyLIV पर प्रसारित होने वाला यह शो परिवारों के लिए एक बार फिर सप्ताहांत का सबसे भावुक और मनोरंजक हिस्सा बनने जा रहा है।

शिल्पा शेट्टी की लाइफ

शिल्पा शेट्टी की अपनी फिल्मों के साथ-साथ खूबसूरती और फिटनेस को लेकर भी खूब सुर्खियों में रहती हैं। आज उन्हें सिर्फ एक अभिनेत्री ही नहीं, बल्कि एक सफल बिजनेस वुमन के रूप में देखा जाता है। शिल्पा के फिल्मी करियर की शुरुआत 1993 में फिल्म 'बाजीगर' से हुई थी। उन्होंने साल 2009 में बिजनेसमैन राज कुंद्रा से शादी की थी। उनके दो बच्चे वियान और समीषा हैं।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें