-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Katrina Kaif Gave Up Diet Ate Parathas Bahurani Bowed Down Veena Kaushal
कैटरीना कैफ ने डाइट छोड़ खाए पराठे, सास वीणा कौशल की जिद के आगे झुकीं बहुरानी
- Written By: सोनाली झा
बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ ने एक इंटरव्यू में बताया कि शादी के बाद सासू मां के प्यार और जिद के आगे उन्होंने पंजाबी खाना खाना शुरू कर दिया, जिसमें पराठे और पंजीरी जैसे आइटम शामिल हैं।

कैटरीना कैफ (सोर्स- सोशल मीडिया)
मुंबई: बॉलीवुड की खूबसूरत और फिटनेस आइकन मानी जाने वाली कैटरीना कैफ अपनी सादगी, एक्टिंग और डेडिकेशन के लिए मशहूर हैं। हेल्दी डाइट और स्ट्रिक्ट लाइफस्टाइल फॉलो करने वाली कैटरीना को शायद ही कभी ऑयली या हेवी फूड खाते देखा गया हो। लेकिन शादी के बाद इस डाइट चार्ट में बड़ा बदलाव आया और इसकी वजह बनीं उनकी सासू मां वीणा कौशल।
कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा जोड़ियों में से एक है। दोनों की शादी दिसंबर 2021 में हुई थी और शादी के बाद से ही यह कपल फैंस की निगाहों में बना रहता है। वहीं, कैटरीना और उनकी सास वीणा कौशल की बॉन्डिंग भी कुछ कम दिलचस्प नहीं है। एक इंटरव्यू में कैटरीना ने खुलासा किया था कि कैसे उन्होंने शादी के बाद अपनी सास के कहने पर परांठे खाने शुरू कर दिए।
कैटरीना कैफ का हेल्दी डाइट
दरअसल, फिल्म ‘फोन भूत’ के प्रमोशन के दौरान जब कैटरीना कपिल शर्मा के शो में पहुंचीं तो कपिल ने उनसे मजाकिया अंदाज में पूछा था कि अब वो पंजाबी घर की बहू हैं, तो क्या उन्होंने पंजाबी खाना अपनी डाइट में शामिल कर लिया है? इस पर कैटरीना ने हंसते हुए जवाब दिया कि उनकी सास शादी के शुरुआती दिनों में उन्हें बार-बार पराठे खाने को कहती थीं। पहले तो वो सिर्फ एक या दो बाइट्स लेती थीं ताकि डाइट न बिगड़े, लेकिन अब उन्होंने पंजाबी स्वाद को अपनी हेल्दी डाइट के साथ बैलेंस कर लिया है।
सम्बंधित ख़बरें
भोजपुरी बवाल में मचा बवाल, बीच में शो छोड़कर चले गए पवन सिंह, निरहुआ हुए भावुक, तेज प्रताप यादव भी रह गए हैरान
ऑडिशन दिया, लेकिन नहीं हुआ सिलेक्शन, रामायण को लेकर श्रीनिधी शेट्टी बोलीं, साई पल्लवी को बताया परफेक्ट सीता
नहीं रहे महाभारत के अश्वत्थामा, कैंसर से लंबी जंग हार 74 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए प्रदीप रावत
JPSC-JSSC विवाद पर छात्रों के समर्थन में उतरीं सोनाक्षी सिन्हा, पूछा- ये सब कब बंद होगा?
कैटरीना कैफ बनीं परफेक्ट बहू
कैटरीना ने यह भी बताया कि उनकी सास ने एक बार प्यार से पंजीरी उनके टिफिन में पैक कर दी थी। इसके अलावा वे अक्सर उनके लिए शकरकंदी भी बनाती हैं, जो हेल्दी भी होती है और टेस्टी भी। कैटरीना ने बताया कि उनकी सास बहुत ध्यान रखती हैं कि बहू को प्यार भी मिले और हेल्थ भी। ये मजेदार खुलासा बताता है कि कैसे एक परफेक्ट बहू बनने के चक्कर में कैटरीना जैसी फिटनेस फ्रिक एक्ट्रेस भी सासू मां के प्यार के आगे परांठे खाने के लिए तैयार हो जाती है।
ये भी पढ़ें- शाहिद कपूर-मीरा राजपूत की शादी को हुए 10 साल
कैटरीना की फिल्म
कैटरीना को आखिरी बार फिल्म मैरी क्रिसमस में देखा गया था। फिल्म में कैटरीना कैफ ने विजय सेतुपति के साथ काम किया था। मैरी क्रिसमस का निर्देशन श्रीराम राघवन ने किया है। फिल्म ‘मैरी क्रिसमस’ 12 जनवरी 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। कैटरीना ने बताया था कि यह मेरे करियर की अब तक की सबसे कठिन फिल्म है। उस कैरेक्टर ने मेरे अंदर से काफी कुछ बाहर निकाला है और अनुभव शानदार रहा है।
Katrina kaif gave up diet ate parathas bahurani bowed down veena kaushal
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
दिल्ली में हाई-लेवल समीक्षा के बाद एमपी कांग्रेस में बड़ी सर्जरी, सभी प्रकोष्ठ, कमेटियां और विभाग भंग
Aug 05, 2026 | 02:35 PMMHADA Lottery Result: इंतजार हुआ खत्म, मुंबई म्हाडा लॉटरी 2026, कल निकलेगा रिजल्ट
Aug 05, 2026 | 02:33 PMअमरावती के जलाशयों में केवल 51.26% जल भंडारण, अगस्त की बारिश पर किसानों की उम्मीद
Aug 05, 2026 | 02:27 PMथलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PMसलमान खान का खौफ या इमोशन? पहली बार टूटे रियलिटी शो के नियम, सोहेल को किया फोन
Aug 05, 2026 | 02:16 PMविराट कोहली के प्रेमानंद महाराज से मिलने जाने को पर मोहम्मद शमी ने दिया दिल जीतने वाला जवाब, कहा-आपत्ति नहीं..
Aug 05, 2026 | 02:13 PMदुबई में 20 मिनट के भीतर 7 धमाके, आसमान में छाया धुएं का गुबार; 2 आरोपी गिरफ्तार
Aug 05, 2026 | 02:08 PMवीडियो गैलरी

सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM














