डॉन 3 में रणवीर सिंह के साथ होंगी शरवरी वाघ 
मनोरंजन

कियारा की प्रेग्नेंसी शरवरी की लॉटरी, डॉन 3 में एंट्री, रणवीर सिंह संग बनेगी जोड़ी!

Sharvari Wagh In Don 3 With Ranveer Singh: रणवीर सिंह की बहुचर्चित फिल्म 'डॉन 3' में शरवरी वाघ की एंट्री हुई है, कियारा आडवाणी के फिल्म से बाहर होने के बाद शरवरी वाघ अब रणवीर सिंह के साथ नजर आएंगी।

अनिल सिंह

Sharvari Wagh In Don 3 With Ranveer Singh: रणवीर सिंह को लेकर बनने वाली फरहान अख्तर की फिल्म 'डॉन 3' से बड़ा अपडेट सामने आया है। इस फिल्म में लीड एक्ट्रेस फाइनल कर ली गई है। कियारा आडवाणी की जगह अब इस फिल्म में शरवरी वाघ नजर आएंगी। कियारा आडवाणी ने प्रेगनेंसी अनाउंस करने के बाद फिल्म से दूरी बना ली थी, उसके बाद से लगातार यह चर्चा हो रही थी कियारा आडवाणी के बाद इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ लीड एक्ट्रेस कौन होगी। अब शरवरी वाघ का नाम फिल्म के लिए सामने आया है। इससे पहले डॉन फ्रेंचाइजी की फिल्मों में शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा की जोड़ी नजर आयी थी।

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक शरवरी वाघ को डॉन 3 फिल्म के लिए अप्रोच किया गया है। रणवीर सिंह की फिल्म में अब कियारा आडवाणी की जगह शरवरी वाघ उनके साथ अहम भूमिका में नजर आएंगी। हालांकि फिल्म में शरवरी की एंट्री को लेकर एक्ट्रेस या मेकर्स की तरफ से इस बारे में कोई औपचारिक जानकारी अब तक नहीं दी गई है। शरवरी वाघ की फिल्मों की अगर बात करें तो वो मुंज्या, वेदा और महाराज जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी है। बंटी और बबली 2 में भी उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी।

कियारा आडवाणी के बाद डॉन 3 में रणवीर सिंह के साथ कौन नजर आएगा इस पर चर्चा तेजी से हो रही थी, ऐसे में अब यह कहा जा सकता है कि आखिरकार फिल्म की हीरोइन को लेकर नाम सामने आ गया है। रणवीर सिंह के साथ शरवरी वाघ ऑन स्क्रीन रोमांस करते हुए दिखाई देंगी। फरहान अख्तर की फिल्म डॉन और डॉन 2 में शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा की जोड़ी यह नजर आई थी। वहीं डॉन 3 में बिल्कुल नई जोड़ी नजर आने वाली है। रणवीर सिंह और शरवरी वाघ की इस नई जोड़ी को फिल्म में देखने के लिए फैंस उत्साहित नजर आ रहे हैं। अब देखना ही होगा की फिल्म की शूटिंग की शुरुआत कब होती है।

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z

DUSU Election Result 2026 LIVE: DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट