भरतपुर : शाहरुख खान-दीपिका पादुकोण सहित 7 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज 
मनोरंजन

शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण समेत 7 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज, जानें क्या है मामला

Bharatpur: शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की मुश्किल बढ़ने वाली है। शाहरुख-दीपिका सहित 7 लोगों पर एक धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ है।

अनिल सिंह

StartFragment

Shahrukh Khan and Deepika Padukone: राजस्थान के भरतपुर में अभिनेता शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण सहित 7 लोगों पर एक धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ है। यह शिकायत मथुरा गेट थाने में दर्ज की गई है।

शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की मुश्किलें आने वाले वक्त में बढ़ सकती हैं। यह एफआईआर भरतपुर निवासी कीर्ति सिंह ने दर्ज करवाई है। उन्होंने अपनी शिकायत में कहा कि कुछ समय पहले उन्होंने हुंडई कंपनी की एक कार खरीदी, लेकिन कार लेने के पहले ही दिन से उसमें तकनीकी खामियां नजर आने लगीं।

धोखाधड़ी का आरोप

शिकायतकर्ता के बार-बार शिकायत करने के बावजूद कंपनी ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। वे उन्हें बार-बार आश्वासन देते रहे कि गाड़ी ठीक हो जाएगी, लेकिन किया कुछ नहीं। बहाना बनाकर उन्हें टालने की कोशिश करते रहते। कीर्ति सिंह ने इस मामले की शिकायत पुलिस में भी की, लेकिन पुलिस भी मामले में टालमटोल करती रही, आखिरकार तंग आकर कीर्ति सिंह को कोर्ट का सहारा लेना पड़ा। 

कोर्ट पहुंचा मामला

कार निर्माता के इस रवैये से तंग होकर कीर्ति सिंह ने कानूनी लड़ाई लड़ने का फैसला लिया है। उन्होंने भरतपुर की सीजेएम कोर्ट में इस धोखाधड़ी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। इस पर कोर्ट ने मथुरा गेट थाना पुलिस को एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया।

कंपनी ने बेची डिफेक्ट वाली कार

कीर्ति सिंह ने दावा किया कि उसे हुंडई कंपनी ने ‘मैन्युफैक्चरिंग डिफेक्ट’ वाली कार बेची। पुलिस ने कोर्ट के आदेश के बाद हुंडई कंपनी, उसके अधिकारियों और ब्रांड एंबेसडर शाहरुख खान व दीपिका पादुकोण सहित 7 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में मामला दर्ज किया। इसमें विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस वजह से शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की मुश्किलें आने वाले वक्त में बढ़ सकती हैं।

ब्रांड एंबेसडरों की जवाबदेही पर सवाल

कीर्ति सिंह का कहना है कि उन्होंने हुंडई कार शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण के विज्ञापनों को देखकर खरीदी थी। ऐसे में उपभोक्ता का यह भरोसा टूटना सीधे ब्रांड एंबेसडरों की जवाबदेही को भी दर्शाता है। इस पर आगे क्या कार्रवाई होती है, ये देखना दिलचस्प होगा। फिलहाल, शाहरुख या उनकी टीम की तरफ से इस मामले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

EndFragment

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत