शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की कॉकटेल 2 (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

'कॉकटेल 2' बॉक्स ऑफिस पर बरकरार, पांचवें दिन की शानदार कमाई, 71 करोड़ के पार पहुंचा कलेक्शन

Cocktail 2 Box Office Collection: शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर 'कॉकटेल 2' बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। पांचवें दिन फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 71 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया।

सोनाली झा

Shahid Kapoor Film Cocktail 2 Box Office Collection Day 5: शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर 'कॉकटेल 2' बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। रिलीज के बाद से ही फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से पॉजिटिव प्रतिक्रिया मिल रही है, जिसका सीधा असर इसकी कमाई पर देखने को मिल रहा है। पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ और स्टार कास्ट की लोकप्रियता फिल्म को मजबूत बनाए हुए हैं।

शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक मंगलवार शाम तक फिल्म ने करीब 2.80 करोड़ रुपये की कमाई दर्ज की। देशभर में फिल्म को लगभग 5,000 शोज मिले हैं और दिनभर में करीब 17 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई। अब तक फिल्म का नेट कलेक्शन 54.25 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है, जबकि ग्रॉस कलेक्शन 65.03 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। रात 8 बजे तक के ट्रेंड्स के अनुसार फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 71.04 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है।

ओवरसीज मार्केट में भी दिखा दम

घरेलू बॉक्स ऑफिस के अलावा फिल्म अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी शानदार प्रदर्शन कर रही है। ओवरसीज मार्केट में 'कॉकटेल 2' ने अब तक करीब 20.75 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। वहीं दुनियाभर में फिल्म की कुल कमाई 85.78 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है। फिल्म के निर्माताओं को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में भी इसका प्रदर्शन मजबूत बना रहेगा और यह जल्द ही 100 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो सकती है।

दर्शकों को पसंद आ रही स्टार कास्ट की केमिस्ट्री

फिल्म में शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की तिकड़ी को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। सोशल मीडिया पर भी फिल्म को लेकर पॉजिटिव प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। रोमांस, ड्रामा और मनोरंजन से भरपूर इस फिल्म का निर्देशन होमी अदजानिया ने किया है। फिल्म की कहानी तरुण जैन और लव रंजन ने लिखी है।

2012 की सुपरहिट फिल्म का सीक्वल

'कॉकटेल 2' को 2012 में रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म कॉकटेल का सीक्वल माना जा रहा है। पहले भाग में सैफ अली खान, डायना पेंटी, दीपिका पादुकोण, डिंपल कपाड़िया, बोमन ईरानी, रणदीप हुड्डा जैसे सितारे नजर आए थे। उस फिल्म को भी दर्शकों ने खूब पसंद किया था और अब उसका सीक्वल बॉक्स ऑफिस पर सफलता की नई कहानी लिखता दिखाई दे रहा है।

अर्नब का कहर! यूपी में 13 की मौत, बिहार के 50 गांव जलमग्न, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

गंगा एक्सप्रेसवे पर BJP विधायक की कार का एक्सीडेंट, टायर फटने के बाद खंभे से टकराई कार; सामने आया LIVE वीडियो

पहले BJP के लिए भर्ती करते थे ज्ञानेश कुमार, राहुल गांधी ने क्यों कहा ऐसा? 2019 चुनाव से है कनेक्शन

चुनाव से पहले CM योगी ने पीएम मोदी से की मुलाकात; करीब सवा घंटे तक चुनावी मंथन, जानें क्या हुई चर्चा

रील्स में दिखाती थीं सोना-कैश, घर में पड़ गई सेंध! कौन हैं YouTuber मधुमिता, जिनके गोल्ड पर पड़ी चोरों की नजर?