स्वदेस फिल्म (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

3 घंटे 9 मिनट की ये क्लासिक फिल्म बदल देगी सोच, अब ओटीटी पर कर रही कमाल, जानें कहां है उपलब्ध

Best OTT Movie: 21 साल पहले सिनेमाघरों में एक फिल्म रिलीज हुई, मगर बुरी तरह फ्लॉप हो गई। लेकिन अब यह फिल्म ओटीटी पर कमाल कर रही है और IMDb रेटिंग 8.2 है।

स्नेहा मौर्या

Bollywood Classic Movie On Ott: कहते हैं, हर फिल्म का असली जादू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में नहीं, बल्कि दर्शकों के दिलों में बसने की क्षमता में होता है। हिंदी सिनेमा में ऐसी कई फिल्में बनी हैं जो भले ही थिएटर्स में फ्लॉप साबित हुईं, लेकिन समय के साथ दर्शकों के बीच कल्ट क्लासिक बन गईं। ऐसी ही एक फिल्म है शाहरुख खान स्टारर ‘स्वदेस’, जो आज भी सिनेमा प्रेमियों के दिलों में अपनी खास जगह बनाए हुए है।

साल 2004 में रिलीज हुई यह फिल्म जब सिनेमाघरों में आई थी, तब इसे बॉक्स ऑफिस पर खास सफलता नहीं मिली। दर्शकों ने शुरुआत में इसे धीमी और गंभीर फिल्म कहकर नजरअंदाज कर दिया। लेकिन जब ‘स्वदेस’ टीवी और बाद में ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर आई, तो लोगों ने इसके असली जज्बात और संदेश को महसूस किया। देखते ही देखते यह फिल्म हर उम्र के दर्शकों के बीच लोकप्रिय हो गई और अब इसे भारतीय सिनेमा की क्लासिक कल्ट फिल्म के रूप में जाना जाता है।

क्या है इस फिल्म की कहानी?

फिल्म का निर्देशन आशुतोष गोवारिकर ने किया था, जिन्होंने इससे पहले ‘लगान’ जैसी ब्लॉकबस्टर दी थी। ‘स्वदेस’ की कहानी एक एनआरआई वैज्ञानिक मोहन भार्गव (शाहरुख खान) की है, जो नासा में काम करता है और अपनी पुरानी दाई कावेरी अम्मा को खोजने भारत लौटता है। लेकिन भारत आने के बाद उसकी जिंदगी की दिशा बदल जाती है। गांव की सादगी, संघर्ष और भावनाओं से जुड़कर मोहन को अपने देश और जड़ों से दोबारा लगाव हो जाता है। फिल्म के गाने “ये जो देश है तेरा” और “सांवरिया सांवरिया” आज भी लोगों के दिलों में बसते हैं। ए. आर. रहमान के संगीत ने फिल्म की भावनाओं को और भी गहराई दी। यही वजह है कि ‘स्वदेस’ सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक एहसास बन गई जिसने प्रवासियों और भारतीयों दोनों के दिलों को छुआ।

ओटीटी पर फिल्म की है इतनी रेटिंग

भले ही बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म असफल रही, लेकिन आज इसकी IMDb रेटिंग 8.2 है, जो इसकी बढ़ती लोकप्रियता का सबूत है। ‘स्वदेस’ ने कई अवॉर्ड्स जीते और समय के साथ इसे सिनेमा की “अनमोल धरोहर” माना गया। अगर आपने अब तक यह फिल्म नहीं देखी है, तो आप इसे नेटफिल्क्स पर देख सकते हैं। यकीन मानिए, ‘स्वदेस’ देखने के बाद आपके अंदर भी अपने देश और समाज के प्रति कुछ कर गुजरने की भावना जरूर जाग उठेगी।

जरूरी नहीं कि सारी फिल्में सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर ही धूम मचाए। कुछ दर्शकों के दिलों पर भी राज करती हैं। हिंदी सिनेमा ने कई बेहतरीन फिल्में दी हैं, कुछ ने खूब कमाया और खुद फ्लॉप होकर भी दर्शकों के दिलों पर सुपरहिट रही। करीब 21 साल पहले भी बॉलीवुड में एक ऐसी ही फिल्म बनी थी।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें