शाहरुख खान (फोटो-सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

Shah Rukh Khan Property: छह बेडरूम, प्राइवेट पूल और बीच व्यू, जानें शाहरुख खान के दुबई वाले घर की खासियत

Jannat Dubai Villa: शाहरुख खान का दुबई स्थित घर ‘जन्नत’ पाम जुमेराह पर 100 करोड़ रुपये की लग्जरी प्रॉपर्टी है। छह बेडरूम, प्राइवेट पूल और बीच व्यू वाले इस विला का इंटीरियर गौरी खान ने डिजाइन किया।

सोनाली झा

Shah Rukh Khan Dubai House: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान के मुंबई स्थित घर मन्नत के बारे में तो लगभग हर कोई जानता है। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि किंग खान का दुबई में भी एक बेहद शानदार विला है, जिसे प्यार से ‘जन्नत’ कहा जाता है। यह आलीशान घर दुबई के मशहूर द्वीप पाम जुमेराह पर स्थित है और इसकी कीमत करीब 100 करोड़ रुपये बताई जाती है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक शाहरुख खान ने यह लग्जरी विला साल 2007 में खरीदा था। दुबई के सबसे पॉश इलाकों में गिने जाने वाले पाम जुमेराह में स्थित यह घर समुद्र के शानदार नजारों के लिए जाना जाता है। यहां से बीच और अरब सागर का खूबसूरत दृश्य देखने को मिलता है, जो इस प्रॉपर्टी को और खास बनाता है। यह विला लगभग 14,000 वर्ग फीट के प्लॉट में फैला हुआ है और इसकी डिजाइन व सुविधाएं इसे किसी ड्रीम हाउस से कम नहीं बनातीं।

गौरी खान ने डिजाइन किया इंटीरियर

इस आलीशान घर का इंटीरियर गौरी खान ने डिजाइन किया है, जो इंटीरियर डिजाइनिंग में अपनी खास पहचान रखती हैं। उन्होंने इस विला को बेहद स्टाइलिश और लग्जरी अंदाज में सजाया है। घर का लिविंग एरिया बेहद सिंपल लेकिन एलिगेंट है, जहां से समुद्र का शानदार नजारा दिखाई देता है। घर का डिजाइन आधुनिक और आरामदायक है, जिससे यहां रहने वाला हर व्यक्ति शांति और सुकून महसूस कर सके।

घर में मौजूद हैं लग्जरी सुविधाएं

दुबई में स्थित इस शानदार विला में कुल छह बेडरूम हैं। इसके अलावा इसमें दो रिमोट कंट्रोल गैरेज, एक बड़ा प्राइवेट स्विमिंग पूल और बीच का सीधा व्यू भी है। यही वजह है कि यह घर लग्जरी और आराम का परफेक्ट कॉम्बिनेशन माना जाता है। शाहरुख खान अक्सर अपनी फैमिली के साथ यहां छुट्टियां बिताने आते हैं और क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हैं।

बच्चों के लिए खास तरीके से डिजाइन किए गए कमरे

इस घर की खास बात यह भी है कि इसके अंदर बच्चों की पसंद के हिसाब से कमरे डिजाइन किए गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक आर्यन खान के कमरे में बड़ा टीवी लगाया गया है, क्योंकि उन्हें वीडियो गेम्स खेलने का बहुत शौक है। वहीं सुहाना खान के लिए स्विमिंग पूल की खास व्यवस्था की गई है। सबसे छोटे बेटे अबराम खान को समुद्र और बीच के पास समय बिताना पसंद है, इसलिए घर का लोकेशन उनके लिए भी बेहद खास है।

ईरान से रिश्तें न बिगाड़े प्रधानमंत्री, मोदी-पेजेशकियान मुलाकात पर बोले प्रमोद तिवारी, कहा- चीन से समझौता नहीं

BRICS Summit 2026 LIVE: थोड़ी देर में शुरू होगा ब्रिक्स शिखर सम्मेलन; संयुक्त घोषणापत्र पर सहमति बनी

BRICS Summit: जिनपिंग के साथ दो प्रभावशाली नेताओं की नई दिल्ली में मौजूदगी, कौन हैं काई ची और वांग यी?

BRICS 2026: इथियोपिया ने भारतीय माइनिंग कंपनियों के लिए खोले दरवाजे, मलेशिया संग सेमीकंडक्टर पर बनी बात

PM मोदी ने मलेशियाई प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से की मुलाकात, व्यापार, रक्षा और डिजिटल सहयोग पर बड़ी चर्चा