शाहरुख खान (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

'बचपना जब चला जाए...' रिटायरमेंट की सलाह पर भड़के शाहरुख खान, ट्रोलर्स को दिया मुंहतोड़ जवाब

Shah Rukh Khan: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान को लेकर हाल ही में एक फैन ने उनके एक्टिंग से रिटायर होने की सलाह दी, जिसपर किंग खान भड़क गए और अब उन्होंने ट्रोलर्स को करारा जवाब भी दिया है।

स्नेहा मौर्या

Shah Rukh Khan Slams Trollers: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान 59 साल की उम्र में भी अपने करिश्मे और एनर्जी से इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। रोमांस हो या एक्शन, किंग खान की पर्सनालिटी आज भी किसी यंग स्टार से कम नहीं लगती। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर फैंस के साथ अपना फेमस Ask SRK सेशन किया और इस दौरान एक फैन ने उन्हें एक्टिंग से रिटायर होने की सलाह दी, जिसपर अभिनेता भड़क गए और ट्रोलर्स को भी करारा जवाब भी दे दिया।

दरअसल, सेशन के दौरान एक यूजर ने शाहरुख को सलाह देते हुए लिखा कि "भाई अब उम्र हो गई है, रिटायरमेंट ले लो। नए लोगों को मौका दो।" इस पर शाहरुख ने हंसते-हंसते जवाब दिया कि "भाई तेरे सवालों का बचपना जब चला जाए, फिर कुछ अच्छा सा पूछना। तब तक टेम्परेरी रिटायरमेंट में रह प्लीज।" शाहरुख का यह मजाकिया जवाब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

ट्रोलिंग पर बोले किंग खान

एक फैन ने उनसे पूछा कि"कौन सी चोट ज्यादा तकलीफ देती है, जिम की चोट या ट्विटर ट्रोल?" इस पर शाहरुख ने शानदार जवाब दिया कि  "डम्बल और एक्शन मेरी हड्डियां तोड़ सकते हैं। लेकिन शब्द मुझे कभी चोट नहीं पहुंचा सकते। मैं अपने दिल के संगीत को सुनने में बहुत बिजी हूं यार।" किंग खान का यह जवाब बताता है कि वह निगेटिविटी से ऊपर उठकर जीना पसंद करते हैं।

अपकमिंग फिल्म किंग

आपको बता दें, फैंस लंबे वक्त से शाहरुख खान की अगली फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। जब एक यूजर ने उनसे इस बारे में पूछा तो एक्टर ने बताया कि उन्होंने कुछ शानदार शॉट्स पूरे कर लिए हैं और जल्द ही शूटिंग फिर से शुरू करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि शुरुआत में केवल लेग शॉट्स होंगे, फिर बाद में ऊपरी बॉडी के शॉट्स किए जाएंगे। शाहरुख ने यह भी जोड़ा कि डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद फिल्म को बेहतरीन बनाने में मेहनत कर रहे हैं।

खास बात ये है कि कि शाहरुख खान आखिरी बार 2023 में रिलीज हुई फिल्म डंकी में नजर आए थे। अब वह किंग में अपनी बेटी सुहाना खान के साथ पहली बार बड़े पर्दे पर दिखाई देंगे। इसके अलावा शाहरुख अपने बेटे आर्यन खान की डायरेक्टोरियल डेब्यू वेब सीरीज बास्टर्ड्स ऑफ बॉलीवुड में भी स्पेशल अपीयरेंस देने वाले हैं।

Rain Alert: 27-28-29-30 नवंबर को भारी बारिश का हाई अलर्ट, 7 राज्यों में छाएगा घना कोहरा

कन्हैया कुमार का चुनाव आयोग और केंद्र पर निशाना, बोले- मतदाता सूची से नाम हटाना लोकतंत्र के लिए खतरा

December Public Holidays List: दिसंबर में कब-कब रहेंगी छुट्टियां? यहां देखें पूरी लिस्ट

इंदौर पहुंचे केंद्रीय मंत्री का विरोध: काफिले के सामने छात्र ने लगाए "Hardeep Puri Go Back" के नारे- वीडियो

संसद का एक दिन का विशेष सत्र, 30 नवंबर को लोकसभा; 2 दिसंबर को राज्यसभा की बैठक