कंगना रनौत की फिल्म स्केरी पिक्चर (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

कंगना रनौत अब पर्दे पर फैलाएंगी खौफ, राणा दग्गुबाती की 'स्केरी पिक्चर' का पहला लुक आया सामने

Scary Picture First Look: राणा दग्गुबाती की हॉरर फिल्म 'स्केरी पिक्चर' का पहला लुक सामने आ गया है। फिल्म में कंगना रनौत अहम भूमिका निभाएंगी। रवि बाबू के निर्देशन में बनी यह फिल्म 2027 में रिलीज होगी।

सोनाली झा

Highlights

  • राणा दग्गुबाती ने हॉरर फिल्म 'स्केरी पिक्चर' का पहला लुक जारी किया है।

  • फिल्म में कंगना रनौत अहम भूमिका निभाती नजर आएंगी।

  • फिल्म का निर्देशन रवि बाबू ने किया है, जो 'अनसूया' और 'अवुनु' जैसी फिल्में बना चुके हैं।

Kangana Ranaut Film Scary Picture First Look: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत एक बार फिर बड़े पर्दे पर नजर आने वाली हैं। इस बार वह हॉरर फिल्म 'स्केरी पिक्चर' का हिस्सा बनेंगी। अभिनेता और निर्माता राणा दग्गुबाती ने अपनी आगामी फिल्म का पहला लुक जारी कर दिया है। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ गई है।

कंगना के किरदार और फिल्म की कहानी से जुड़ी ज्यादा जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है। मेकर्स ने इसकी रिलीज का साल 2027 बताया है। राणा दग्गुबाती ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में फिल्म 'स्केरी पिक्चर' और अपने प्रोडक्शन प्लान को लेकर बात की। उन्होंने बताया कि उनका मकसद हॉरर जॉनर में काम करने वाले फिल्म निर्माताओं को लगातार सहयोग देना और उनकी फिल्मों को रिलीज के मौके उपलब्ध कराना है।

राणा दग्गुबाती ने कही ये बात

राणा दग्गुबाती के मुताबिक, भारत में हर क्षेत्र की अपनी अलग कहानियां और डर से जुड़ी मान्यताएं हैं। इसलिए हॉरर फिल्मों के लिए यहां काफी संभावनाएं मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि उनकी टीम मनोवैज्ञानिक हॉरर, जीव-जंतुओं पर आधारित हॉरर, हॉरर-कॉमेडी और सामाजिक हॉरर जैसी अलग-अलग उपशैलियों की कहानियों के लिए तैयार है। फिल्म निर्माता उनके पास नए विचार लेकर आ सकते हैं।

रवि बाबू कर रहे हैं फिल्म का निर्देशन

'स्केरी पिक्चर' का निर्देशन रवि बाबू ने किया है। वह इससे पहले 'अनसूया' और 'अवुनु' जैसी तेलुगु फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। फिल्म का निर्माण सुरेश बाबू ने सुरेश प्रोडक्शंस के बैनर तले किया है। खास बात यह है कि इस बैनर की यह पहली हॉरर फिल्म बताई जा रही है। फिलहाल फिल्म में कंगना रनौत की भूमिका, बाकी कलाकारों और कहानी को लेकर मेकर्स ने जानकारी साझा नहीं की है। ऐसे में दर्शकों को फिल्म से जुड़ी बाकी जानकारियों का इंतजार रहेगा।

नए फिल्म निर्माताओं को भी मिलेगा मौका

राणा दग्गुबाती ने 'वैरायटी' को दिए इंटरव्यू में बताया कि फिल्म निर्माता अपने आइडिया इमेव के जरिए भेज सकते हैं। इसके लिए उन्हें पूरी पटकथा, तीन से पांच मिनट का फुटेज और अपना संक्षिप्त परिचय देना होगा। इसमें यह भी बताना होगा कि वे इस फिल्म को क्यों बनाना चाहते हैं। राणा का यह कदम नए फिल्म निर्माताओं को हॉरर जॉनर में अपनी कहानियां पेश करने का मौका देने की दिशा में अहम माना जा रहा है। 'स्केरी पिक्चर' 2027 में रिलीज होगी।

Assam Accident: गोलाघाट में ट्रैवलर और कंटेनर ट्रक की भीषण टक्कर, 10 की मौत; कई घायल

मोदी की कुर्सी पर फडणवीस की नजर? पवन खेड़ा ने PM पद से जोड़ दी महाराष्ट्र CM की महत्वाकांक्षा

किश्तवाड़ में दो SPO की हत्या करने वाले 3 आतंकियों पर 30 लाख का इनाम घोषित, पुलिस ने जारी किए पोस्टर

दिल्ली-मुंबई के बाद बेंगलुरु तीसरा शहर! मेट्रो ने पार किया 100 किमी का नेटवर्क, PM मोदी ने दी सौगात

जेन्सेन हुआंग कैसे बने 14.57 लाख करोड़ के मालिक, कभी बोर्डिंग स्कूल में बाथरूम साफ करने जैसे काम भी किया