Chhath Puja Songs: इंस्टाग्राम स्टोरी को बनाएं खास, शामिल करें शारदा सिन्हा से पवन सिंह तक के ये 5 भोजपुरी गीत

Chhath Puja Instagram Story: छठ पूजा पर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी को भक्तिमय बनाना चाहते हैं तो शारदा सिन्हा और पवन सिंह के ये 5 लोकप्रिय भोजपुरी छठ गीत अपनी प्लेलिस्ट में शामिल कर सकते हैं।
Chhath Songs For Instagram Story
इंस्टाग्राम स्टोरी के लिए छठ गीत (सौ. डिजाइन फोटो)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • छठ पूजा की इंस्टा स्टोरी के लिए 5 शानदार भोजपुरी गाने

  • शारदा सिन्हा के 'पहिले पहिल हम कईनी' से 'केलवा के पात पर' तक

  • अर्घ्य, पूजा की तैयारी और घाट की तस्वीरों पर लगाएं ये गीत

Chhath Puja Bhojpuri Songs for Instagram: छठ पूजा त्योहार के दस्तक देते ही पूरा माहौल भक्तिमय हो जाता है। छठ घाटों से लेकर सोशल मीडिया तक छठी मैया के पारंपारिक छठ गीत सुनाई देने लगते हैं।

छठ पूजा के मौके पर अक्सर लोग सोशल मीडिया पर भी अपनी तैयारियों, पूजा और त्योहार से जुड़े खास पलों की तस्वीरें और वीडियो साझा करते हैं।

अगर आप भी अपनी छठ पूजा की इंस्टाग्राम स्टोरी को और भी ज्यादा खास बनाना चाहते हैं, तो भोजपुरी के ये 5 सबसे फेमस छठ गीत आपकी इंस्टाग्राम स्टोरी के लिए परफेक्ट साबित हो सकते हैं।

आप अपनी पसंद के गीत के साथ पूजा की तैयारियों, घाट की रौनक और परिवार के खास पलों को इंस्टाग्राम स्टोरी में शेयर कर सकते हैं।

5 टॉप ट्रेडिंग छठ गीत

पहिले पहिल हम कईनी

बिहार कोकिला से सम्मानित स्वर्गीय शारदा सिन्हा की आवाज के बिना आज भी छठ घाट अधूरे लगते हैं। पद्मश्री शारदा सिन्हा की सुरीली आवाज में गाया गया पहिले पहिल हम कईनी गीत छठ पूजा के लोकप्रिय पारंपरिक गीतों में शामिल है। ये गीत छठ व्रत की आस्था, परंपरा और भावनाओं को खूबसूरती से बयां करता है। पूजा की तैयारियों या छठ घाट की तस्वीरों के साथ इसे अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में शामिल कर सकते हैं।

केलवा के पात पर

केलवा के पात पर शारदा सिन्हा का एक और सदाबहार छठ गीत है। इस गाने के बोल छठ पूजा की परंपराओं और छठी मैया की महिमा से जुड़े हैं। पूजा की टोकरी, प्रसाद और घर में चल रही तैयारियों की झलक इंस्टाग्राम पर शेयर करने के लिए यह सॉन्ग बेस्ट हो सकता है।

काँच ही बाँस के बहंगिया

छठ पूजा के दौरान काँच ही बाँस के बहंगिया गीत भी खूब सुनाई देता है। अनुराधा पौडवाल समेत कई लोक गायकों की आवाज में इसके अलग-अलग संस्करण लोकप्रिय हैं। छठ घाट जाते समय, सूप और दउरा सजाते हुए या पूजा की तैयारियों के वीडियो के साथ इसे अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लगा सकते हैं।

उग हो सूरज देव भेल भिनसरवा

अनुराधा पौडवाल की आवाज में गाया गया ये गाना उग हो सूरज देव भेल भिनसरवा छठ पूजा के उषा अर्घ्य की भक्ति और आस्था को दर्शाता है। उगते सूर्य को अर्घ्य देने के वीडियो या सुबह के छठ घाट की तस्वीरों के साथ यह गीत आपकी इंस्टाग्राम स्टोरी को खास बना सकता है।

जोड़े जोड़े फलवा

Chhath Songs For Instagram Story
Avengers Doomsday से पहले Marvel का बड़ा तोहफा, Endgame Encore में हल्क और डॉक्टर डूम के बीच दिखेगा खास सीन

पवन सिंह और पलक मुच्छाल की आवाज में जोड़े जोड़े फलवा छठ पूजा के भक्ति गीतों में शामिल है। यह गीत पर्व की परंपरा और श्रद्धा के भाव को खूबसूरती से पेश करता है। प्रसाद, फल और पूजा की तैयारियों से जुड़ी तस्वीरों के साथ इसे अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में शामिल कर सकते हैं।