सतीश शाह (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

Satish Shah Death: नहीं रहे मशहूर कॉमेडियन सतीश शाह, 74 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

Satish Shah Death: दिग्गज अभिनेता सतीश शाह का आज यानी 25 अक्टूबर को निधन हो गया। वो लंबे समय से किडनी से जुड़ी बीमारी से जूझ रहे थे। उनके निधन से अब बॉलीवुड से लेकर टीवी इंडस्ट्री शोक में है।

स्नेहा मौर्या

Satish Shah Death: बॉलीवुड और टेलीविजन की दुनिया से बेहद दुखद खबर सामने आई है। दरअसल, मशहूर अभिनेता सतीश शाह का 25 अक्टूबर की दोपहर 2:30 बजे निधन हो गया। 74 वर्ष की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। लंबे समय से किडनी से संबंधित बीमारी से जूझ रहे सतीश शाह का निधन उनके परिवार और फैंस के लिए बड़ा सदमा लगा है। उनके मैनेजर ने मीडिया से बातचीत में इस दुखद खबर की पुष्टि की है। फिलहाल उनका पार्थिव शरीर अस्पताल में रखा गया है और उनका अंतिम संस्कार 26 अक्टूबर को किया जाएगा।

दरअसल, इंडस्ट्री अभी पीयूष पांडे के निधन से उबर ही रही थी कि सतीश शाह के अचानक जाने से एक और बड़ा झटका लग गया। बॉलीवुड और टीवी जगत में उनके जाने से शोक की लहर फैल गई है। सतीश शाह ने अपने करियर में कई फिल्मों और धारावाहिकों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। हालांकि उन्हें घर-घर में टीवी शो ‘साराभाई वर्सेस साराभाई’ में इंद्रवदन साराभाई (इंदु) के किरदार से खास पहचान मिली। इस कॉमेडी शो में उनके अदाकारी के चर्चे आज भी सोशल मीडिया पर चल रहे हैं और इंस्टाग्राम पर उनके क्लिप्स वायरल होते रहते हैं।

गुजरात के जन्में थे सतीश शाह

आपको बता दें, सतीश शाह का जन्म गुजरात के मांडवी में हुआ था। उन्होंने अपनी शिक्षा जेवियर कॉलेज से पूरी की और इसके बाद फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया से फिल्म और एक्टिंग की पढ़ाई की। 1972 में उन्होंने डिजाइनर मधु शाह से विवाह किया। कोरोना काल में भी उन्होंने कोविड का सामना किया और जल्द ही स्वस्थ हुए।

इन फिल्मों से बनाई खास पहचान

सतीश शाह ने अपने करियर की शुरुआत बॉलीवुड फिल्म ‘भगवान परशुराम’ से की थी। इसके बाद उन्होंने ‘अरविंद देसाई की अजीब दास्तान’, ‘गमन’, ‘उमराव जान’, ‘शक्ति’, ‘जाने भी दो यारों’, ‘विक्रम बेताल’ जैसी फिल्मों में अपनी कला का लोहा मनवाया। उन्होंने टीवी शो ‘ये जो है जिंदगी’, ‘फिल्मी चक्कर’ और कई अन्य धारावाहिकों में भी अपनी मज़बूत उपस्थिति दर्ज कराई।

सतीश शाह की कॉमिक टाइमिंग और रचनात्मक अभिनय ने उन्हें दर्शकों के दिलों में हमेशा के लिए अमर बना दिया। उनकी यादें, किरदार और हास्य हमेशा फैंस के दिलों में जीवित रहेंगे। उनका जाना सिर्फ इंडस्ट्री के लिए नहीं, बल्कि उनके प्रशंसकों के लिए भी एक अपूरणीय क्षति है।

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z

DUSU Election Result 2026 LIVE: DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट

भूटान में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, रिक्टर पैमाने पर 4.9 मापी गई तीव्रता