सारा खान का शादी के बाद हनीमून मोड ऑन 
मनोरंजन

सारा खान का शादी के बाद हनीमून मोड ऑन, थाईलैंड की सड़कों पर डांस करता दिखा न्यूली मैरिड कपल

Sara Khan Trip: सारा खान शादी के बाद हनीमून मोड में हैं और पति कृष पाठक के साथ थाईलैंड में छुट्टियां एंजॉय कर रही हैं। सारा ने इंस्टाग्राम पर थाईलैंड की सड़कों पर डांस करते हुए वीडियो शेयर किए हैं।

सोनाली झा

Sara Khan Krish Pathak Honeymoon: टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस सारा खान इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में सारा खान ने अपने लॉन्गटाइम पार्टनर कृष पाठक के साथ शादी रचाई है। शादी के बाद यह कपल अब हनीमून के लिए थाईलैंड रवाना हो गया है, जहां से दोनों की रोमांटिक और मस्ती भरी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

सारा और कृष ने कुछ समय पहले कोर्ट मैरिज की थी, जिसके बाद दोनों ने हिंदू और मुस्लिम दोनों रीति-रिवाजों से शादी कर अपने रिश्ते को नया नाम दिया। शादी के तुरंत बाद कपल ने हनीमून पर जाने का फैसला किया और थाईलैंड को अपनी पहली ट्रिप के लिए चुना। थाईलैंड में सारा खान और कृष पाठक जमकर छुट्टियां एंजॉय कर रहे हैं।

सारा खान और कृष पाठक की हनीमून

सारा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर हनीमून की कई तस्वीरें और वीडियो शेयर की हैं, जिनमें दोनों का रोमांटिक बॉन्ड साफ नजर आ रहा है। कभी बीच पर क्वालिटी टाइम बिताते हुए तो कभी थाईलैंड की सड़कों पर डांस करते हुए, सारा और कृष फैंस को अपनी ट्रिप की हर झलक दिखा रहे हैं। सारा के इन पोस्ट्स पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। कमेंट सेक्शन में लोग दोनों को शादी और नई शुरुआत के लिए बधाइयां दे रहे हैं। कई यूजर्स ने कपल की केमिस्ट्री की तारीफ भी की है।

सारा खान की दूसरी शादी

गौरतलब है कि सारा खान की यह दूसरी शादी है। इससे पहले उन्होंने रियलिटी शो बिग बॉस के घर में अली मर्चेंट से शादी की थी, जो ज्यादा समय तक नहीं चली। हालांकि इस बार सारा अपने नए रिश्ते को लेकर काफी खुश और कॉन्फिडेंट नजर आ रही हैं। सारा और कृष की मुलाकात साल 2024 में हुई थी। कुछ समय डेट करने के बाद दोनों ने 2025 में शादी करने का फैसला लिया। शादी के बाद जिस तरह से दोनों एक-दूसरे के साथ समय बिता रहे हैं, उससे साफ है कि यह कपल अपनी नई जिंदगी की शुरुआत को पूरे दिल से सेलिब्रेट कर रहा है।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें