Bigg Boss 19 Success Party: ऑल ब्लैक लुक में छाए सलमान खान, फरहाना भट्ट के लुक पर फैंस फिदा

Salman Khan Bigg Boss Party Look: बिग बॉस 19 का सफर खत्म होने के बाद मेकर्स ने पार्टी का आयोजन किया, जिसमें सभी कंटेस्टेंट्स शामिल हुए। पार्टी में होस्ट सलमान खान ऑल-ब्लैक लुक में अपने स्वैग से छा गए।
Bigg Boss 19 Success Party Salman Khan dazzles in all-black look
ऑल ब्लैक लुक में छाए सलमान खान, फरहाना भट्ट के लुक पर फैंस फिदा
Published on
Updated on

Bigg Boss 19 Celebration: बिग बॉस 19 का सफर भले ही खत्म हो गया हो, लेकिन इसकी चमक अभी भी बरकरार है। इस सीजन ने दर्शकों को भरपूर ड्रामा, इमोशन और एंटरटेनमेंट दिया। तीन महीने तक चले इस रियलिटी शो की ट्रॉफी टीवी एक्टर गौरव खन्ना ने अपने नाम की और दर्शकों का दिल भी जीत लिया। गौरव के साथ-साथ फरहाना भट्ट, प्रणित मोरे और मृदुल तिवारी जैसे कंटेस्टेंट्स को भी इस सीजन में खूब प्यार मिला।

शो खत्म होने के बाद मेकर्स ने बिग बॉस 19 की शानदार सक्सेस पार्टी रखी, जिसमें शो से जुड़े लगभग सभी सितारे शामिल हुए। इस पार्टी में दोबारा सभी कंटेस्टेंट्स को एक साथ देखकर फैंस भी काफी खुश नजर आए। गौरव खन्ना पहले ही अपनी जीत के बाद एक पार्टी होस्ट कर चुके थे, लेकिन यह सक्सेस पार्टी पूरी टीम के लिए खास रही।

सलमान खान का स्वैग

पार्टी में शो के होस्ट सलमान खान का अलग ही स्वैग देखने को मिला। सलमान खान ने ऑल ब्लैक कैजुअल लुक में एंट्री की और हमेशा की तरह पैपराजी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। ब्लैक टी-शर्ट और मैचिंग डेनिम में सलमान बेहद स्टाइलिश लग रहे थे। पार्टी से उनका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें वह अभिषेक की मम्मी से बातचीत करते नजर आ रहे हैं। सलमान का यह सादा लेकिन दमदार अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है।

फरहाना भट्ट ने लूटी महफिल

हालांकि पार्टी में कई सितारे मौजूद थे, लेकिन फरहाना भट्ट का लुक सबसे ज्यादा चर्चा में रहा। फरहाना ब्लैक लॉन्ग स्कर्ट के साथ सिल्वर बैकलेस टॉप पहनकर पहुंचीं, जिसमें वह बेहद ग्लैमरस और कॉन्फिडेंट नजर आईं। पैपराजी के सामने उन्होंने जमकर पोज दिए और उनके वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। फैंस फरहाना के स्टाइल और एलिगेंस की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

सितारों से सजी महफिल

इस सक्सेस पार्टी में गौरव खन्ना, शहबाज, मृदुल तिवारी, अमाल मलिक, फरहाना भट्ट, तान्या मित्तल, नीलम, कुनिका सदानंद बसीर, नेहल और आवेज समेत कई कंटेस्टेंट्स शामिल हुए। सभी ने साथ मिलकर बिग बॉस 19 की कामयाबी का जश्न मनाया। कुल मिलाकर, बिग बॉस 19 की सक्सेस पार्टी में ग्लैमर, मस्ती और स्टार पावर का शानदार संगम देखने को मिला, जिसने शो की यादों को एक बार फिर ताजा कर दिया।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com