सपना चौधरी (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

सपना चौधरी ने ‘जुत्ती मेरी’ गाने पर किया धमाकेदार डांस, बिना मेकअप लुक देख फैंस हुए दीवाने

Sapna Choudhary Dance: सपना चौधरी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जो आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में जुत्ती मेरी गाने पर वो डांस करती दिखाई दे रही हैं।

स्नेहा मौर्या

Sapna Choudhary Dance Video Viral: हरियाणवी डांसर और अभिनेत्री सपना चौधरी सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहती हैं और अपने फैंस के साथ जुड़ने में कोई कसर नहीं छोड़तीं। सोमवार को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक शानदार वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह फोक सॉन्ग ‘जुत्ती मेरी’ पर बेहतरीन अंदाज में डांस करती नजर आ रही हैं।

दरअसल, इस खास वीडियो में सपना चौधरी ने ब्लैक कलर का सिंपल जंपसूट पहना है, जो उनकी सादगी और आत्मविश्वास को बखूबी दर्शाता है। खास बात यह है कि उन्होंने कोई मेकअप नहीं किया हुआ था, जिससे उनका रियल और नेचुरल लुक सामने आया। उनके डांस मूव्स और एक्सप्रेशन्स इतने दिल से थे कि वीडियो देखते ही फैंस के दिल में बस गए।

सपना चौधरी ने डांस ने जीता फैंस का दिल

वीडियो में सपना चौधरी ने कैप्शन में लिखा, "जिद्द, जुनून और जज्बात से भरी हूं मैं, मैं बहुत अच्छी और अच्छी खासी बुरी हूं मैं।" उनके इस आत्मविश्वासी अंदाज ने फैंस का दिल जीत लिया। फैंस ने कमेंट सेक्शन में जमकर उनकी तारीफ की। एक फैन ने लिखा, "सुपर डांसर सपना चौधरी!" तो किसी ने कमेंट किया, "आपका डांस देखकर मजा आ गया।" एक अन्य फैन ने लिखा, "बिना मेकअप के भी आप इतनी खूबसूरत लग रही हो।"

‘जुत्ती मेरी’ गाना फोकटेल्स लाइव सीजन 1 का हिस्सा है। इस गाने को मशहूर सिंगर नेहा भसीन ने अपनी मधुर आवाज में गाया है। गाने में मॉडर्न बीट्स के साथ वेस्टर्न इंस्ट्रूमेंट्स का शानदार मिश्रण देखने को मिलता है। गिटार, पियानो और पर्कशन का बेहतरीन इस्तेमाल इसे और भी दिलकश बनाता है।

‘जुत्ती मेरी’ गाना सोशल मीडिया पर कर रहा है ट्रेंड

इस गाने का म्यूजिक कंपोज समीर उद्दीन ने किया है और इसे यशराज स्टूडियो में रिकॉर्ड किया गया है। गाना आजकल सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रहा है, और कई सेलिब्रिटीज जैसे दिव्यांका त्रिपाठी, रेणुका पंवार और अंजना सिंह ने भी इसे अपने स्टाइल में परफॉर्म किया है।

बता दें, ‘जुत्ती मेरी’ गाना सभी प्रमुख म्यूजिक प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है, जैसे जियो सावन, स्पॉटिफाई, एप्पल म्यूजिक और अमेजन म्यूजिक। सपना चौधरी का यह डांस वीडियो सोशल मीडिया पर अब तक लाखों व्यूज और लाइक्स कमा चुका है। फिलहाल सपना चौधरी का यह वीडियो उनके फैंस को बेहद पसंद आ रहा है और सोशल मीडिया पर उनकी पॉपुलैरिटी को और बढ़ा रहा है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें