संजय गुप्ता (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

Sanjay Gupta Post: बेटी का लेगो स्ट्रक्चर देखकर चौंक गए थे संजय गुप्ता, निधन से 9 दिन पहले की थी आखिरी पोस्ट

Sanjay Gupta Children: फिल्ममेकर संजय गुप्ता के निधन के बाद बच्चों के लिए लिखी उनकी पुरानी पोस्ट चर्चा में हैं। उन्होंने बेटी की क्रिएटिविटी और बेटे शिवांश की मेहनत व अनुशासन पर गर्व जताया था।

सोनाली झा

Highlights

  • फिल्ममेकर संजय गुप्ता का 30 अक्टूबर को निधन हो गया।

  • निधन के बाद उनकी बच्चों से जुड़ी पुरानी सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा में हैं।

  • 21 अक्टूबर को उन्होंने बेटी के बनाए बड़े लेगो स्ट्रक्चर की तस्वीर शेयर की थी।

Sanjay Gupta Daughter Creativity: फिल्ममेकर संजय गुप्ता अब इस दुनिया में नहीं रहे। 30 अक्टूबर को उनके निधन की खबर ने फिल्म इंडस्ट्री को झकझोर दिया। वह अपनी फिल्मों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर निजी जिंदगी की झलकियां साझा करने के लिए भी जाने जाते थे। एक सफल फिल्ममेकर होने के अलावा वह अपने बच्चों के लिए एक गर्व करने वाले पिता भी थे।

संजय गुप्ता अक्सर बेटी की क्रिएटिविटी और बेटे की मेहनत की तारीफ करते थे। उनके निधन के बाद अब बच्चों के नाम लिखी उनकी कुछ पुरानी पोस्ट चर्चा में हैं, जिनसे उनके पिता होने का एक भावुक पक्ष सामने आया है। उन्होंने एक्स पर अपनी आखिरी पोस्ट 21 अक्टूबर को शेयर की थी।

संजय गुप्ता का आखिरी पोस्ट

संजय गुप्ता ने अपनी डाइनिंग टेबल पर बेटी की ओर से बनाए जा रहे एक बड़े लेगो स्ट्रक्चर की तस्वीर पोस्ट की थी। बेटी की क्रिएटिविटी देखकर वह काफी खुश और हैरान थे। उन्होंने तस्वीर के साथ लिखा था, 'मेरी डाइनिंग टेबल पर अब तक का सबसे बड़ा लेगो स्ट्रक्चर बन रहा है। गजब!!!' उनकी इस पोस्ट से साफ झलकता है कि वह बच्चों की छोटी-छोटी उपलब्धियों को भी कितनी खुशी से देखते थे।

बेटे शिवांश की मेहनत और अनुशासन पर जताया था गर्व

संजय गुप्ता ने इससे पहले इंस्टाग्राम पर अपने बेटे शिवांश के लिए एक भावुक पोस्ट लिखी थी। उन्होंने बताया था कि उनका बेटा सुविधाएं होने के बावजूद खुद मेहनत करना और अपनी पहचान बनाना पसंद करता है। संजय ने लिखा था कि वह रोज सुबह पांच बजे उठता है और साढ़े पांच बजे रिक्शे से जिम पहुंच जाता है। छह बजे से पहले वर्कआउट शुरू करने के बाद वह खुद स्कूल जाता है।

फिल्ममेकर ने अपने मुश्किल बचपन को याद करते हुए लिखा था कि उनके पास कभी बहुत कुछ नहीं था, लेकिन उनके बेटे के पास कई सुविधाएं होने के बावजूद वह मेहनत का रास्ता चुनता है। उन्होंने बेटे को संबोधित करते हुए कहा था कि उन्हें गर्व है कि वह आज कैसा इंसान है और भविष्य में खुद को किस रूप में तैयार कर रहा है। पोस्ट के आखिर में उन्होंने 'प्राउड फादर' हैशटैग भी लिखा था।

आतिश से शुरू हुआ था फिल्मी सफर

संजय गुप्ता ने साल 1994 में फिल्म 'आतिश: फील द फायर' से बतौर निर्देशक अपना करियर शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने कांटे, मुसाफिर, शूटआउट एट लोखंडवाला, शूटआउट एट वडाला, जज्बा, काबिल और मुंबई सागा जैसी फिल्मों से अपनी अलग पहचान बनाई। अभिनेता संजय दत्त के साथ भी उन्होंने कई फिल्मों में काम किया। उनकी आखिरी फिल्म द मिरांडा ब्रदर्स साल 2025 में रिलीज हुई थी।

30 अक्टूबर को हुआ निधन

संजय गुप्ता के निधन की खबर 30 अक्टूबर को सामने आई थी। बताया गया कि वह रात में बाथरूम में फिसलकर गिर गए थे, जिससे उनके सिर में चोट लगी। फिल्ममेकर अशोक पंडित ने सोशल मीडिया पर उनके निधन की पुष्टि की थी। उनके जाने के बाद उनकी पुरानी पोस्ट अब फैंस को भावुक कर रही हैं।

INDIA Bloc Jan Mahabhiyog Live: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जन महाभियोग, खरगे पेश कर रहे हैं प्रस्ताव

PM नरेंद्र मोदी ने चिराग पासवान को किया बर्थडे विश, पिता रामविलास पासवान को याद कर हुए भावुक, देखें VIDEO

सिंहस्थ महाकुंभ का भव्य आगाज, नासिक में राष्ट्रपति और त्रयंबकेश्वर में सीएम ने किया धर्म ध्वजारोहण

तमिलनाडु की जेल में सुरक्षा में कोताही पर एक्शन! उप जेल अधीक्षक पर गिरी गाज, कईयों का ट्रांसफर हुआ

Delhi Chalo March को लेकर मेट्रो सेवा पर असर! राजीव चौक समेत 10 प्रमुख रूटों का रहेगा डायवर्जन, देखें लिस्ट