आईफा 2026 में 'धुरंधर' का जलवा, रणवीर सिंह बने बेस्ट एक्टर तो अनीत पड्डा ने जीता बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड

IIFA Awards 2026: आईफा अवार्ड्स 2026 के विनर्स की लिस्ट सामने आ चुकी है, जिसमें फिल्म 'धुरंधर' ने 12 अवॉर्ड जीतकर इतिहास रच दिया है और रणवीर सिंह बेस्ट एक्टर बने हैं।
IIFA Awards 2026
रणवीर सिंह और अनीत पड्डा(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • IIFA 2026 में 'धुरंधर' ने सबसे ज्यादा 12 अवॉर्ड अपने नाम किए।

  • रणवीर सिंह को 'धुरंधर' के लिए बेस्ट एक्टर के लिए चुना गया।

  • 'सैयारा' के लिए अनीत पड्डा ने बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड अपने नाम किया।

  • आदित्य धर को बेस्ट डायरेक्टर के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

Ranveer Singh Win Best Actor Award: मनोरंजन जगत के सबसे फेमस आयोजनों में से एक माने जाने वाले इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी अवार्ड्स का इस साल का संस्करण बेहद रोमांचक रहा है। इस समारोह में तमाम कलाकारों और फिल्मों ने अपनी शानदार कला का प्रदर्शन किया, लेकिन जिस एक फिल्म ने पूरी महफिल लूट ली, वह 'धुरंधर' रही।

डायरेक्टर आदित्य धर की इस मेगा प्रोजेक्ट फिल्म ने एक्टिंग से लेकर तकनीकी श्रेणियों तक हर तरफ अपनी सफलता का झंडा लहराया है। दर्शकों और समीक्षकों के बीच इस फिल्म के जादू ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि बेहतरीन कहानी और दमदार डायरेक्शन का कोई मुकाबला नहीं है।

धुरंधर का दबदबा और 12 पुरस्कारों की ऐतिहासिक जीत

आयोजन की शुरुआत से ही यह अनुमान लगाए जा रहे थे कि यह फिल्म कई बड़े पुरस्कार अपने नाम करेगी और हुआ भी बिल्कुल वैसा ही। फिल्म 'धुरंधर' ने कुल 12 अलग-अलग श्रेणियों में जीत हासिल करके सबको को हैरान कर दिया है।

इसमें बेस्ट फिल्म का फेमस अवॉर्ड शामिल होने के साथ-साथ आदित्य धर को बेस्ट डायरेक्टर का खिताब भी मिला है। फिल्म धुरंधर की इस सक्सेस ने बॉक्स ऑफिस से लेकर अवार्ड स्टेज तक अपनी मजबूत पकड़ साबित कर दी है। क्रिटिक्स का मानना है कि इस स्तर की सक्सेस भारतीय सिनेमा में बहुत कम देखने को मिलती है।

रणवीर सिंह और अनीत पड्डा की शानदार एक्टिंग

मुख्य अभिनय लिस्ट की बात करें तो रणवीर सिंह ने अपनी दमदार एक्टिंग के दम पर बेस्ट एक्टर का अवार्ड अपने नाम किया। बड़े पर्दे पर उनके द्वारा निभाए गए रोल ने दर्शकों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ी है, जिसके चलते उन्हें यह सम्मान मिला है।

वहीं दूसरी ओर अनीत पड्डा ने फिल्म 'सैयारा' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का पुरस्कार जीतकर अपनी एक्टिंग क्षमता का लोहा मनवाया है। इसके अलावा संजय दत्त और अक्षय खन्ना जैसे मंजे हुए कलाकारों को भी उनकी बेहतरीन रोल के लिए सम्मानित किया गया है, जिससे इस साल का मुकाबला बेहद रोमांचक नजर आया।

IIFA Awards 2026
'स्त्री 2' की सफलता के बाद श्रद्धा कपूर ने क्यों बदले रास्ते, 'ईठा' चुनने को लेकर किया बड़ा खुलासा

ओटीटी इंडस्ट्री का बढ़ता प्रभाव

IIFA 2026 में समारोह की एक और बड़ी खासियत नए कलाकारों और डिजिटल प्लेटफॉर्म की सफलता रही है। फिल्म 'सैयारा' से अपनी शुरुआत करने वाले अहान पांडे और 'आजाद' फिल्म से चर्चा में आईं रशा थडानी को बेस्ट डेब्यू के अवॉर्ड से नवाजा गया है।

इसके अलावा ओटीटी और डिजिटल सीरीज लिस्ट में भी कई बेहतरीन प्रोजेक्ट्स ने बाजी मारी है, जो यह दर्शाता है कि आज का दर्शक पारंपरिक सिनेमा के साथ-साथ वेब सीरिज को भी उतना ही प्यार दे रहा है। नए चेहरों को मिल रहा यह प्रोत्साहन आने वाले समय में फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक पॉजिटिव संकेत है।