बॉलीवुड को एक और बड़ा झटका, 'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का निधन

Sanjay Gupta Death: जाने-माने फिल्म डायरेक्टर संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन हो गया है। मुंबई में घर के बाथरूम में अचानक गिरने के कारण उनका असामयिक निधन हो गया है।
Director Sanjay Gupta Passes Away
संजय गुप्ता(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • डायरेक्टर संजय गुप्ता का 59 साल की उम्र में निधन हो गया।

  • 'कांटे', 'शूटआउट एट वडाला' और 'काबिल' उनकी फेमस फिल्मों में शामिल हैं।

  • फिल्ममेकर अशोक पंडित ने सोशल मीडिया पर उनके निधन पर शोक जताया।

  • संजय गुप्ता ने 1994 में 'आतिश: फील द फायर' से डायरेक्शन की शुरुआत की थी।

Director Sanjay Gupta Passes Away: फिल्म इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। अपनी बेहतरीन एक्शन और थ्रिलर फिल्मों के लिए पहचाने जाने वाले फेमस फिल्ममेकर संजय गुप्ता अब हमारे बीच नहीं रहे हैं।

इस अचानक हुए हादसे ने उनके फैंस और फिल्म इंडस्ट्री के तमाम कलाकारों को गहरी सदमे में डाल दिया है। उम्र के इस पड़ाव पर इस तरह का अचानक जाना किसी बड़े आघात से कम नहीं है। सोशल मीडिया से लेकर फिल्मी गलियारों तक हर कोई इस खबर से स्तब्ध है और अपने चहेते डायरेक्टर को नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है।

बाथरूम में गिरने से असामयिक मौत

मिली जानकारी के अनुसार यह दुखद घटना बीती रात की है। डायरेक्टर संजय गुप्ता मुंबई स्थित अपने घर पर मौजूद थे। देर रात जब वह अपने घर के बाथरूम में गए, तो अचानक पैर फिसलने के कारण वह बुरी तरह गिर पड़े।

इस दुर्घटना में उन्हें गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद परिवार के लोगों ने फौरन उन्हें हॉस्पिटल पहुंचाने की कोशिश की। हालांकि डॉक्टरों की सारी कोशिशों के बाद भी उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस खबर के सामने आते ही पूरी इंडस्ट्री में सन्नाटा पसर गया।

कांटे और शूटआउट से बनाई थी दमदार पहचान

संजय गुप्ता के फिल्मी सफर पर नजर डालें तो उन्होंने भारतीय सिनेमा को कई यादगार और कल्ट फिल्में दी हैं। संजय दत्त स्टारर कांटे और शूटआउट एट लोखंडवाला जैसी फिल्मों के जरिए उन्होंने बॉक्स ऑफिस पर अपनी एक अलग और मजबूत छाप छोड़ी थी।

उनकी फिल्मों में स्टाइल, बेहतरीन संगीत और दमदार एक्शन का एक अनोखा संगम देखने को मिलता था। उन्होंने इंडस्ट्री को कई ऐसे प्रोजेक्ट्स दिए जो आज भी दर्शकों के दिलों में जिंदा हैं। उनके डायरेक्शन की शैली काफी अनूठी थी, जिसने उन्हें बॉलीवुड के सबसे खास डायरेक्टरों की लिस्ट में ला खड़ा किया था।

काबिल और मुंबई सागा से बनाई इंडस्ट्री पर पकड़

उनके करियर के अहम पड़ाव पर नजर डालें तो उन्होंने ऋतिक रोशन जैसे सुपरस्टार के साथ काम करते हुए एक्शन रिवेंज थ्रिलर फिल्म काबिल का डायरेक्शन किया, जो साल 2017 में रिलीज हुई थी।

इसके बाद उन्होंने साल 2021 में एक्शन ड्रामा फिल्म मुंबई सागा के जरिए दर्शकों के बीच कमबैक किया। इन दोनों ही प्रोजेक्ट्स ने यह साबित कर दिया कि वह केवल एक खास शैली के दायरे में बंधे रहने वाले डायरेक्शन नहीं हैं, बल्कि हर तरह के एक्शन और ड्रामे में अपनी पकड़ रखते हैं।

Director Sanjay Gupta Passes Away
कमियां छोड़, 'रामायण' को सपोर्ट कीजिए, वीएफएक्स विवाद में उतरे सेक्रेड गेम्स डिजाइनर्स, दर्शकों से की ये अपील

फिल्मी हस्तियों में दौड़ी शोक की बड़ी लहर

जैसे ही डायरेक्टर संजय गुप्ता के निधन की खबर सुबह सोशल मीडिया के जरिए बाहर आई, बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई। कई बड़े कलाकारों, डायरेक्टरों और तकनीशियनों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके अपनी गहरी संवेदनाएं जाहिर की हैं।

उनके साथ काम कर चुके सह-कलाकार और अन्य फिल्ममेकर्स इस बात पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं कि इतने एनर्जेटिक डायरेक्टर ने इतनी जल्दी दुनिया को अलविदा कह दिया है। अंतिम विदाई देने के लिए फिल्मी दुनिया के तमाम दिग्गज उनके आवास और अस्पताल की तरफ रुख कर रहे हैं।