सामंथा रुथ प्रभु (फोटो- सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

शादी के बाद सामंथा रुथ प्रभु का भावुक पोस्ट, बहनों के नाम लिखा दिल छू लेने वाला संदेश

Samantha Career: मॉडलिंग से करियर शुरू करने वाली सामंथा ने ‘डुकुडू’, ‘थेरी’, ‘जनता गैराज’ जैसी फिल्मों से साउथ इंडस्ट्री में नाम कमाया और ‘फैमिली मैन 2’ से हिंदी दर्शकों में लोकप्रिय हुईं।

सोनाली झा

Samantha Ruth Prabhu and Raj Nidimoru Wedding: दक्षिण भारतीय सिनेमा की सुपरस्टार और हिंदी दर्शकों के बीच भी अपनी अलग जगह बना चुकीं सामंथा रुथ प्रभु इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने वेब सीरीज ‘द फैमिली मैन’ के को-डायरेक्टर राज निदिमोरु से शादी कर ली, जिसके बाद से सोशल मीडिया पर उन्हें बधाइयों का सिलसिला जारी है।

शादी के कुछ दिनों बाद ही सामंथा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अपनी दो बहनों की एक खूबसूरत तस्वीर साझा की। इसके साथ उन्होंने एक दिल छू लेने वाला संदेश लिखा कि मेरी प्यारी बहनों ने मुझे हमेशा बहुत कुछ सिखाया है और आज भी मुझे बेहतर इंसान बनाने का रास्ता दिखाती रहती हैं। मेरी प्यारी बहनों, मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं और हमेशा करती रहूंगी। उनका यह संदेश बेहद भावुक था और इसने फैंस को छू लिया।

सामंथा का अभिनय सफर

सामंथा और उनकी बहनों के बीच गहरा रिश्ता रहा है। निजी और प्रोफेशनल दोनों ही मोर्चों पर, उन्होंने हमेशा अभिनेत्री का साथ दिया है। शादी की नई शुरुआत के बीच बहनों के लिए यह प्यार भरा नोट सामंथा के परिवार से मजबूत जुड़ाव को दर्शाता है। अभिनेत्री ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। उनके अभिनय सफर की शुरुआत 2010 की तमिल फिल्म ‘विन्नैथांडी वरुवाया’ से हुई, जिसके बाद उन्होंने एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दीं।

सामंथा की फिल्में

‘डुकुडू’, ‘थेरी’, ‘जनता गैराज’, ‘अ आ’, ‘अनजान’ और ‘सन ऑफ सत्यमूर्ति’ जैसी फिल्मों ने सामंथा को साउथ की टॉप अभिनेत्रियों में शामिल कर दिया। सामंथा की लोकप्रियता हिंदी दर्शकों के बीच ‘फैमिली मैन 2’ से और बढ़ गई, जिसमें उन्होंने राजी के किरदार से सभी को चौंका दिया। इसके बाद वे वरुण धवन के साथ ‘सिटाडेल: हनी बनी’ में भी नजर आ चुकी हैं। सामंथा और राज निदिमोरु की शादी लंबे समय की दोस्ती के बाद हुई है।

सामंथा और राज निदिमोरु की शादी

‘फैमिली मैन 2’ की शूटिंग के दौरान कपल की नजदीकियां बढ़ीं और दोनों ने निजी रिश्ते को एक नई शुरुआत दी। दिलचस्प बात यह है कि यह शादी दोनों की दूसरी शादी है। सामंथा ने 2021 में नागा चैतन्य से तलाक लिया था, जबकि राज ने 2022 में अपनी पहली पत्नी श्यामाली डे से अलगाव कर लिया था। सामंथा के नए पोस्ट और खूबसूरत मैसेज से साफ है कि शादी और नए अध्याय की शुरुआत के बीच भी परिवार उनके लिए सबसे ऊपर है।

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, RJD का चुनाव आयोग को पत्र

BRICS Parliamentary Forum 2026: ब्रिक्स फोरम में बिरला का संदेश, चर्चाओं से नहीं ठोस नतीजों से तय होगी सफलता

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल

चक्रवात अर्णव आंध्र प्रदेश के तट से टकराएगा, 140 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; 20 राज्यों में बारिश का अलर्ट

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, 12 विपक्षी पार्टियों की संयुक्त याचिका को साथ सुनेगा कोर्ट