सलमान खान और सोहेल खान (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

'अलायंस' में सलमान खान की धमाकेदार सरप्राइज एंट्री, भावुक सोहेल खान को गले लगाते ही छलक पड़े जज्बात

Salman Khan Surprise Entry: 'अलायंस' के लेटेस्ट प्रोमो में सलमान खान ने सरप्राइज एंट्री कर सभी को चौंका दिया। सलमान खान ने भावुक नजर आ रहे भाई सोहेल खान को गले लगाकर उनका हौसला बढ़ाया।

सोनाली झा

Salman Khan On Alliance: रियलिटी शो ‘अलायंस’ के लेटेस्ट प्रोमो ने दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है। इस बार शो में ऐसा पल देखने को मिला, जिसने न सिर्फ कंटेस्टेंट्स बल्कि फैंस को भी भावुक कर दिया। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने बिना किसी पूर्व घोषणा के शो में सरप्राइज एंट्री की और सीधे अपने भाई सोहेल खान के पास पहुंचे। दोनों भाइयों की मुलाकात का भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

प्रोमो में दिखाया गया है कि सलमान खान पीले गेट से घर के अंदर प्रवेश करते हैं। जैसे ही उनकी नजर सोहेल खान पर पड़ती है, वह बिना समय गंवाए उनके पास पहुंचते हैं और उन्हें गले लगा लेते हैं। उस वक्त सोहेल काफी भावुक दिखाई देते हैं। दोनों भाइयों के इस इमोशनल मोमेंट ने घर के बाकी कंटेस्टेंट्स को भी हैरान कर दिया। सभी इस अनपेक्षित मुलाकात को देखकर भावुक नजर आए।

सीमा सजदेह के बाहर होने के बाद मिला भाई का साथ

शो में सोहेल खान बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा ले रहे हैं। कुछ समय पहले उनकी एक्स वाइफ सीमा सजदेह वाइल्ड कार्ड एंट्री के जरिए शो में पहुंची थीं। हालांकि, उनका सफर ज्यादा लंबा नहीं चला और वह शो से बाहर हो गईं। शो छोड़ने से पहले सीमा ने सोहेल को सलाह दी थी कि वह गेम में खुद पर भरोसा रखें, किसी भी दबाव में कमजोर न पड़ें और मजबूती के साथ आगे बढ़ें।

शो में साझा किया था बचपन का दर्द

इससे पहले ‘अलायंस’ के एक एपिसोड में सोहेल खान ने अपनी जिंदगी का बेहद निजी और दर्दनाक अनुभव साझा किया था। उन्होंने बताया था कि बचपन में उनके साथ गलत व्यवहार हुआ था, लेकिन उन्होंने लंबे समय तक इस घटना के बारे में किसी को नहीं बताया। सोहेल ने कहा कि बड़े होने के बाद जब उन्होंने अपने पिता सलीम खान को इस बारे में बताया तो उन्होंने पूछा कि इतनी बड़ी बात उन्होंने इतने सालों तक क्यों छिपाकर रखी।

दर्शकों को पसंद आ रहा है अलायंस

‘अलायंस’ इन दिनों ओटीटी पर चर्चित रियलिटी शोज़ में शामिल है। कुणाल खेमू इस शो को होस्ट कर रहे हैं। इसमें टीवी, फिल्म, खेल और डिजिटल दुनिया के कई चर्चित सितारे हिस्सा ले रहे हैं। शो में कंटेस्टेंट्स को कठिन टास्क के साथ-साथ रिश्तों और रणनीति की भी परीक्षा देनी पड़ती है। सलमान खान की इस सरप्राइज एंट्री ने शो के आने वाले एपिसोड्स को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें