सुभाष घई और सलमान खान (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

सलमान ने मुझे गाली दी, की हाथापाई... पार्टी में सुभाष घई से भिड़े भाईजान, पिता सलीम खान ने संभाला मामला

Salman Khan Subhash Ghai Fight: सुभाष घई ने पुरानी घटना को याद करते हुए कहा कि एक पार्टी में सलमान खान के साथ उनका बड़ा झगड़ा हो गया था, जिसके बाद पिता सलीम खान के कहने पर सलमान को माफी मांगनी पड़ी।

यति सिंह

Salman Khan Subhash Ghai Controversy: हिंदी सिनेमा के दिग्गज डायरेक्टर सुभाष घई और सुपरस्टार सलमान खान के रिश्ते आज भले ही बहुत अच्छे हों, लेकिन एक दौर ऐसा भी था जब दोनों के बीच बात मारपीट तक पहुंच गई थी। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान सुभाष घई ने खुद इस पुरानी घटना से पर्दा उठाया और बताया कि कैसे एक लेट नाइट पार्टी में हुई कहासुनी ने बड़ा रूप ले लिया था और फिर सलीम खान ने बीच-बचाव कर मामले को संभाला था।

देर रात पार्टी में हुई कहासुनी और हाथापाई

सुभाष घई के अनुसार यह मामला उस समय का है जब उन्होंने सलमान के साथ काम नहीं किया था। एक पार्टी में सलमान खान नशे की हालत में थे और कुछ ऐसी बातें कह रहे थे जो घई को ठीक नहीं लगीं। जब उन्होंने सलमान खान को टोकते हुए ऐसा बोलने से मना किया, तो बहस शुरू हो गई। सलमान को सुभाष घई के किसी फैसले से शिकायत थी और उन्होंने सवाल पूछना शुरू कर दिया। जब घई ने कहा कि एक निर्देशक होने के नाते यह उनका अपना फैसला था, तो मामला बिगड़ गया और गाली-गलौज के साथ दोनों के बीच हाथापाई तक नौबत आ गई।

सलीम खान ने बेटे को डांटा और भेजा घर

वहीं अगली ही सुबह इस पूरे विवाद में नया मोड़ आया, जब दिग्गज कहानी लेखक सलीम खान ने सुभाष घई को फोन किया। सलीम साहब ने बताया कि सलमान खान ने रात में हुई पूरी घटना अपनी मां को बता दी थी। उन्होंने घई से कहा कि उन्होंने इस हरकत के लिए अपने बेटे को सख्त डांट लगाई है। अपने सिद्धांतों के पक्के सलीम खान ने सलमान को फौरन सुभाष घई के घर जाकर अपनी गलती मानने और उनसे व्यक्तिगत रूप से माफी मांगने का आदेश दिया।

माफी मांगने पहुंचे सलमान और बन गई गहरी दोस्ती

पिता के कहने पर सलमान खानअगले ही दिन सुभाष घई के घर पहुंचे। उन्होंने बिना किसी झिझक के बेहद शालीनता और तमीज के साथ अपने बर्ताव के लिए माफी मांगी। सलमान का अपने पिता के प्रति यह सम्मान देखकर सुभाष घई का दिल पिघल गया और उन्होंने पूरी घटना को वहीं भूलकर उन्हें माफ कर दिया।

इस मोड़ के बाद दोनों के बीच दूरियां खत्म हुईं। जिसके बाद सुभाष घई और सलमान खान अच्छे दोस्त बन गए। बाद में साल 2008 में दोनों ने साथ मिलकर सुपरहिट स्टारकास्ट वाली फिल्म युवराज भी बनाई।

Delhi Protest: राहुल गांधी की याचिका पर कल SC में सुनवाई, दिपके का 16 अक्टूबर को CP जाने का ऐलान

OBC आयोग की रिपोर्ट का इंतजार किए बिना हो पंचायत चुनाव, हाईकोर्ट के आदेश के बाद सरकार के पास क्या विकल्प?

इंडिया गेट पहुंचे राहुल गांधी, धरने पर बैठे अंकिता भंडारी के परिवार से कर रहे मुलाकात

अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, 16 अक्टूबर को दिल्ली में फिर जुटेंगे कॉकरोच; CP में फहराएंगे तिरंगा

तिरंगा लहराना कब से अपराध हुआ? CJP नेताओं की गिरफ्तारी पर भड़के आदित्य ठाकरे, केंद्र सरकार पर बोला तीखा हमला