भंडारा कराया तो चमकी किस्मत... ‘हनुमान अंश’ पर बरसी बजरंगबली की कृपा? 2 करोड़ के बजट में छापे 27 करोड़

Hanuman Ansh Success Story: महज 2 करोड़ के बजट में बनी फिल्म हनुमान अंश ने तीसरे हफ्ते में जबरदस्त उछाल के साथ करोड़ों की कमाई की है।

Hanuman Ansh Success Story
फिल्म हनुमान अंश(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Hanuman Ansh 27 Crore Collection: सिनेमा जगत में अक्सर बड़ी स्टारकास्ट और करोड़ों के प्रमोशन के दम पर फिल्में हिट होती हैं, लेकिन इस बीच एक छोटी सी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस के तमाम आंकड़ो को बदलकर रख दिया है। नीम करोली बाबा और अध्यात्म के धागों में बुनी फिल्म हनुमान अंश ने दर्शकों के दिलों में ऐसी जगह बनाई कि तीसरे हफ्ते में इसकी कमाई के आंकड़े आसमान छूने लगे हैं। शुरुआती दिनों में बहुत धीमी रफ्तार से चलने वाली यह फिल्म अब बॉक्स ऑफिस पर एक चमत्कार बनकर उभरी है।

संत प्रेमानंद महाराज की सलाह से बदला पूरा माहौल

फिल्म के डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी के अनुसार शूटिंग पूरी होने के बाद मेकर संत प्रेमानंद महाराज जी की शरण में गए थे। महाराज जी ने उन्हें साफ निर्देश दिया था कि फिल्म का मुख्य एक्टर अपने निजी जीवन में शुद्ध शाकाहार का पालन करे और पूरी निष्ठा और संयम बनाए रखे। मेकर्स ने इस आध्यात्मिक मार्गदर्शन का अक्षरशः पालन किया, जिसका सीधा सकारात्मक प्रभाव फिल्म के निर्माण और उसके बाद दर्शकों के जुड़ाव पर दिखाई दिया।

हनुमान चालीसा के पाठ से दूर हुईं निर्माण की बाधाएं

फिल्म बनाने के दौरान सेट पर कुछ कड़े नियम लागू किए गए थे, जिनमें पूरी तरह से शाकाहारी भोजन, अपशब्दों का पूरी तरह से निषेध और शराब से दूरी शामिल थी। शूटिंग के समय जब भी किसी तरह की तकनीकी या अन्य समस्या सामने आती, तो पूरी टीम बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ शुरू कर देती थी। चमत्कारिक रूप से पाठ खत्म होते-होते बाधाएं सुलझ जाती थीं। इस नियम और भक्तिभाव ने पूरी टीम को मानसिक रूप से एकजुट और ऊर्जावान बनाए रखा।


Hanuman Ansh Success Story
‘टॉक्सिक’ की टक्कर के बीच ‘आवारापन 2’ का जलवा कायम, 16वें दिन बढ़ी कमाई

पारंपरिक विज्ञापन के बजाय भंडारों से किया अनोखा प्रचार

फिल्म हनुमान अंश के प्रमोशन के लिए भारी-भरकम बजट न होने के कारण निर्माताओं ने पारंपरिक मार्केटिंग से हटकर एक नया रास्ता चुना। उन्होंने महंगे विज्ञापनों पर पैसे खर्च करने के बजाय 8 अलग-अलग जगहों पर भंडारे कराए और नीम करोली बाबा के मैसेज को लोगों तक पहुंचाया। सेवा की इसी भावना ने दर्शकों के बीच ऐसा माउथ पब्लिसिटी का माहौल बनाया कि थिएटर्स में लोगों की भारी भीड़ जुटने लगी और फिल्म ने कई सौ प्रतिशत का मुनाफा कमा लिया।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com