सलमान खान  (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

सलमान खान के खिलाफ धोखाधड़ी का केस, कारोबारी ने लगाया धोखाधड़ी का आरोप, शिकायत पर कोर्ट ने मांगा जवाब

Salman Khan Fraud Case: बीइंग ह्यूमन ब्रांड के नाम पर कथित धोखाधड़ी और करोड़ों के नुकसान का आरोप लगाते हुए दर्ज याचिका पर चंडीगढ़ जिला कोर्ट ने एक्टर सलमान खान को पेशी का नोटिस जारी किया है।

यति सिंह

Salman Khan Court Notice: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान और उनकी बहन अलवीरा खान अग्निहोत्री एक नए कानूनी मुश्किलों में उलझते दिख रहे हैं। चंडीगढ़ की एक स्थानीय कोर्ट ने एक बिजनेस फ्रेंचाइजी से जुड़े कथित धोखाधड़ी के मामले में दोनों को नोटिस भेजा है। यह मामला बीइंग ह्यूमन ब्रांड के तहत ज्वैलेरी के बिजनेस में किए गए भारी इंवेस्टमेंट और वादे के अनुसार सहयोग न मिलने से जुड़ा हुआ है। शिकायतकर्ता का दावा है कि भारी-भरकम पूंजी लगाने के बाद भी उन्हें फाइनेंशियल लॉस झेलना पड़ा, जिससे परेशान होकर उन्होंने कोर्ट की शरण ली है।

बीइंग ह्यूमन शोरूम से जुड़ा विवाद

पूरे विवाद की शुरुआत चंडीगढ़ के मनीमाजरा क्षेत्र में एक ज्वैलरी शोरूम की स्थापना के साथ हुई थी। शिकायत दर्ज कराने वाले बिजनेसमैन अरुण गुप्ता ने आरोप लगाया है कि उन्हें बीइंग ह्यूमन के नाम से आउटलेट खोलने के लिए प्रोत्साहित किया गया था। बिजनेस एग्रीमेंट के तहत उन्होंने शोरूम के निर्माण और स्टॉक प्रबंधन में लगभग 3 करोड़ रुपये का बड़ा इंवेस्ट किया था। हालांकि, आउटलेट की शुरुआत के बाद कंपनी की ओर से लगातार अनदेखी की गई और माल की आपूर्ति ठप हो गई। इससे बिजनेसमैन को बहुत भारी फाइनेंशियल लॉस हुआ।

कोर्ट का कड़ा रुख और उपस्थिति का सख्त आदेश

मामले की गंभीरता को देखते हुए चंडीगढ़ कोर्ट की न्यायिक मजिस्ट्रेट ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की संबंधित धाराओं के तहत संज्ञान लिया है। जिला कोर्ट ने सलमान खान, उनकी बहन अलवीरा, बीइंग ह्यूमन फाउंडेशन तथा संबंधित ज्वैलरी कंपनी के प्रमुख अधिकारियों को नोटिस जारी किया है। न्यायालय ने सभी पक्षों को आने वाली 5 अक्टूबर को कोर्ट के सामने पेश होकर अपना पक्ष साफ करने के आदेश दिए हैं।

समझौते का उल्लंघन और शिकायतकर्ता के मुख्य आरोप

बिजनेसमैन का आरोप है कि अनुबंध के समय दिए गए बड़े-बड़े आश्वासनों को कंपनी ने बाद में दरकिनार कर दिया। शिकायत के मुताबिक, जिस मुख्य वितरण केंद्र से आभूषणों की सप्लाई होनी थी, उसे फरवरी 2020 में अचानक बंद कर दिया गया। नया स्टॉक न मिल पाने के कारण शोरूम का काम ठप पड़ गया और कस्टमर लौटने लगे। शिकायतकर्ता का यह भी कहना है कि उद्घाटन के समय सलमान खान की व्यक्तिगत मौजूदगी का भरोसा भी झूठा निकला, जिसके कारण उनके बिजनेस को बहुत बड़ा धक्का पहुंचा।

कानूनी प्रक्रिया और खान परिवार के पक्ष का इंतजार

इस पूरे विवाद में हालांकि अभी तक सलमान खान, बहन अलवीरा खान अग्निहोत्री और उनकी ऑफिशियल टीम की तरफ से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। दूसरी तरफ, पूर्व में ब्रांड का प्रबंधन देखने वाली कंपनी ने किसी भी सीधा धोखाधड़ी से इनकार कर दिया था।

सलमान खान की टीम की तरफ से कहा गया था की इसमें सीधी भूमिका नहीं थी। फिलहाल मामला शुरुआती न्यायिक प्रक्रिया में है और 5 अक्टूबर को होने वाली सुनवाई के बाद ही इस कानूनी जंग की भावी फैसला तय हो सकेगा।

Weather Update: दिल्ली से बिहार तक मौसम बिगड़ेगा, IMD ने जारी किया भारी बारिश, आंधी और वज्रपात का बड़ा अलर्ट

ऑपरेशन सिंदूर में क्या भारत ने किराना हिल्स पर किया था हमला? पूर्व CDS जनरल अनिल चौहान ने बताई पूरी सच्चाई

हेमंत कैबिनेट के 53 बड़े फैसले: 100 उत्कृष्ट स्कूल, 606 थानों में CCTV, मेडिकल कॉलेजों को करोड़ों की सौगात

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, महाराष्ट्र में समंदर के नीचे से पहाड़ों तक, एक साथ चल रहा काम

FREMAA Recruitment 2026: IT असिस्टेंट समेत 12 पदों पर भर्ती, 40,000 तक सैलरी; 6 सितंबर तक करें आवेदन