सलमान खान की बर्थडे पार्टी के लिए फार्महाउस पहुंचे ये सितारे (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

सलमान खान के 60वें बर्थडे के लिए फार्महाउस पहुंचे ये सेलेब्स, घर के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Salman Khan Birthday Party: 27 दिसंबर को सलमान खान 60 साल के हो जाएंगे और इसके लिए उनके पनवेल स्थित फार्महाउस में प्राइवेट ग्रैंड पार्टी रखी गई है, जिसके लिए सेलेब्स और करीबी सदस्य पहुंच रहे हैं।

स्नेहा मौर्या

Bollywood Celebs At Salman Khan 60th Birthday Party: बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान का 60वां जन्मदिन इस बार बेहद खास अंदाज में मनाया जाएगा। बीते कई दिनों से इस खास दिन की तैयारियां जोरों पर थीं और अब पनवेल स्थित फार्महाउस में ग्रैंड लेकिन प्राइवेट बर्थडे पार्टी की शुरुआत हो चुकी है। जिसके लिए उनके करीबी सदस्य और बॉलीवुड सेलेब्स उनके फार्महाउस पहुंच रहे हैं।

सिर्फ खास लोगों को मिला न्योता

दरअसल, सलमान खान की इस बर्थडे पार्टी में केवल परिवार के सदस्य, करीबी रिश्तेदार और चुनिंदा दोस्त ही शामिल होंगे। पार्टी के दौरान उन निर्देशकों के स्पेशल वीडियो मैसेज भी दिखाए जाएंगे, जिनके साथ सलमान ने अपने करियर में यादगार फिल्में की हैं। यह पल सलमान के फिल्मी सफर को सेलिब्रेट करने वाला खास हिस्सा माना जा रहा है।

भांजी आयत के साथ भाईजान काटेंगे केक

हालांकि, सलमान खान हर साल की तरह इस बार भी अपना बर्थडे केक अपनी प्यारी भांजी आयत शर्मा के साथ काटेंगे। आयत, सलमान की छोटी बहन अर्पिता खान शर्मा की बेटी हैं और उनका जन्मदिन भी 27 दिसंबर को ही होता है। इस वजह से यह दिन खान परिवार के लिए डबल सेलिब्रेशन बन जाता है।

परिवार के सदस्य पहुंचे फार्महाउस

सलमान के 60वें बर्थडे सेलिब्रेशन में उनके पिता सलीम खान और मां सलमा खान भी पहुंचे। दोनों अलग-अलग गाड़ियों में नजर आए। इसके अलावा बहन अर्पिता खान शर्मा भी बेटी आयत के साथ पार्टी में शामिल होने के लिए पहुंच चुकी हैं। परिवार की मौजूदगी ने इस जश्न को और खास बना दिया।

ग्रैंड पार्टी में ये सेलेब्स भी होंगे शामिल

पार्टी के लिए अभिनेता रणदीप हुड्डा भी अपनी प्रेग्नेंट पत्नी लिन लैशराम के साथ पहुंचे। वहीं मशहूर फोटोग्राफर अविनाश गोवारिकर भी फार्महाउस पर नजर आए। सलमान और अविनाश की दोस्ती काफी पुरानी है और स्ट्रगल के दिनों में सलमान ने उनकी काफी मदद की थी।

अरहान खान और निर्वाण खान भी आए नजर

इसके अलावा सलमान के भतीजे अरहान खान और निर्वाण खान भी फार्महाउस पहुंचे। अरहान अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा के बेटे हैं, जबकि निर्वाण सोहेल खान के बेटे हैं। दोनों ही सलमान के बेहद करीब माने जाते हैं।

गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

सलमान खान के बर्थडे को देखते हुए गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर भी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। पुलिस बल तैनात किया गया है और किसी भी तरह की अव्यवस्था से बचने के लिए सतर्कता बढ़ा दी गई है।

पुलिस की लाठियों की चिंता मत करो, राहुल गांधी की जनता से अपील, कहा- 1 नवंबर को दिल्ली चलो मार्च में शामिल हो

बिहार म्यूजियम ने पेरिस के लूव्र और न्यूयॉर्क के द मेट को पछाड़ा, विश्व के टॉप 10 लिस्ट में शामिल

PM Kisan 24th Installment: दिवाली से पहले किसानों को तोहफा, कल पीएम किसान की 24वीं किस्त जारी करेंगे PM मोदी

ट्रोलिंग बंद करिए, अपना गढ़ संभालिए, PM मोदी को कांग्रेस का जवाब, नागपुर-वाराणसी में बड़ी हार की दिलाई याद

स्वदेशी तेजस में अमेरिकी इंजन GE-404 क्यों? समझिए भारत के फाइटर जेट का पूरा गणित